• Chhattisgarh
  • व्याख्यान : ‘वर्तमान परिदृश्य में अग्नि सुरक्षा’ विषय पर ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया’ भिलाई शाखा एवं एफएसए द्वारा व्याख्यान का आयोजन

व्याख्यान : ‘वर्तमान परिदृश्य में अग्नि सुरक्षा’ विषय पर ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया’ भिलाई शाखा एवं एफएसए द्वारा व्याख्यान का आयोजन

2 years ago
325

छ्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : भिलाई स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया द्वारा शनिवार दिनांक 27 अप्रैल 2024 को “वर्तमान परिदृश्य में अग्नि सुरक्षा” विषय पर इंजिनियर्स भवन, सिविक सेंटर भिलाई में एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरूण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नगर सेना, अग्नि शमन, एस डी आर एफ तथा गृह सचिव छत्तीसगढ शासन थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तापस दासगुप्ता, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) भिलाई इस्पात संयंत्र थे। विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री अरविंद रस्तोगी, एफ एस ए आई रायपुर तथा श्री अमित कुमार सी ई ओ फायर शील्ड कोलकाता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुनीत चौबे, चेयरमैन, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स भिलाई शाखा ने की।

कार्यक्रम के आरम्भ में स्वागत भाषण देते हुए इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की भिलाई शाखा के अध्यक्ष श्री पुनीत चौबे ने कहा की आज के परिदृश्य में अग्नि सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इससे जुड़ी सभी गतिविधियों में अभियंता वर्ग की बहुत बड़ी भूमिका है। श्री चौबे ने कहा की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की परिकल्पना और डिजाइन को बेहतर करने, कार्य निष्पादन की दक्षता बढ़ाने, अग्नि सुरक्षा से जुड़ी नवीनतम तकनीक की जानकारी एवम उन्हें नई परियोजना में समावेश किया जा सके इस हेतु सभी हित धारकों का ध्यान आकृष्ट करने हेतु आयोजन किया गया है।

मुख्य अतिथि श्री अरूण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन के आरंभ में कहा की ऋग्वेद के पहले श्लोक की शुरुआत अग्नि से होती है। उन्होंने कहा कि अग्नि से जीवन का आरंभ है और अंत भी है। श्री गौतम ने कहा कि पूरी जीवन व्यवस्था और मनुष्य के शरीर की सारी प्रक्रिया अग्नि के संतुलन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि अग्नि से सृजन भी है तो विनाश भी है, अत: जीवन व्यवस्था के सुचारू संचालन में अग्नि का प्रबंधन एक बहुत ही अहम विषय है। श्री गौतम ने मधयप्रदेश उज्जैन के महाकाल मंदिर में घटित अग्नि दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा की भगवान शिव जी के लिए निरंतर जलाभिषेक होता रहता है ऐसे स्थान पर जहां जल सदैव रहता है में अग्नि दुर्घटना का होना एवम पुजारी की मृत्यु हो जाना एक दुखद एवम अग्नि प्रबंधन व्यवस्था के लिए गहन सोच का विषय है। श्री अरूण देव गौतम ने कहा कि आग से जुड़ी छोटी से छोटी घटना के लिए बहुत अधिक सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। कोरबा शहर की एक घटना का उल्लेख कर उन्होंने कहा की एक बिजली के स्वीच बोर्ड से आग की शुरुआत हुई, लोग उसका वीडियो बनाते रहे और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे एक कपड़ा दुकान में कार्यरत कुछ लोगों की मृत्यु हो गई एवम उस स्थान के आसपास संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ। श्री गौतम ने अग्नि सुरक्षा में जागरूकता एवं पहले से सतर्क होने का उदाहरण देते हुए बताया कि हम अपने घर में बिजली विभाग से एक निश्चित लोड स्वीकृत करवाते हैं और बाद में उस लोड क्षमता से बहुत अधिक क्षमता के विद्युत उपकरण लगा लेते हैं जिससे अग्नि दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी ध्यान योग्य सावधानी है जिस पर उचित कदम उठा लिए जाएं तो बड़ी अग्नि दुर्घटना होगी ही नही। श्री गौतम ने कहा कि आग लगने का कारण तकनीकी खामी हो सकती है किंतु उस पर उचित नियंत्रण और समाधान मनुष्य पर ही निर्भर करता है। श्री गौतम ने इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी सुरक्षा सावधानियों पर भी जागरूक होने की बात कही। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों और अभियंता वर्ग से आवाहन किया कि अग्नि सुरक्षा में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है इसलिए वह इस व्याख्यान से प्राप्त जानकारी को जन जन तक पहुंचाए और अग्नि सुरक्षा में बेहतर से बेहतर तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दें। श्री अरूण देव गौतम ने भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्नि शमन विभाग के पास उपलब्ध अधोसंरचना और प्रशिक्षित मानव संसाधन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ शासन को अग्नि विपदा और अग्नि से संबंधित प्रशिक्षण में बी एस पी से सहयोग प्राप्त होता रहता है। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व रायपुर के विद्युत ट्रांसफार्मर यार्ड में घटित अग्नि दुर्घटना में भिलाई इस्पात संयंत्र से प्राप्त सहयोग का भी उल्लेख किया।
अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी से कहा की हमे अग्नि के सृजनात्मक उपयोग की ओर बढ़ना है और उसके विध्वंसकारी स्वरूप पर नियंत्रण हेतु सतर्क और जागरूक रहना है।

विशिष्ट अतिथि, भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता ने विषय पर विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अग्नि सुरक्षा के बारे में ज्ञान होना और इस बारे में जागरूक होना बहुत आवश्यक है। श्री दासगुप्ता ने कहा कि अग्नि सुरक्षा में चूक होना जीवन और मृत्यु के बीच एक बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कार्मिकों और संविदा कर्मियों, ठेका मजदूरों को नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में अग्नि सुरक्षा हेतु लगाए गए फायर डिटेक्शन तथा अलार्म सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्री दासगुप्ता ने बताया की अग्नि सुरक्षा बी एस पी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस हेतु हम नवीनतम फायर उपकरण तथा तकनीक का उपयोग करने पर बल देते हैं। उन्होंने कहा की अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु नियमित अंतराल पर संवेदनशील स्थानों में मॉक ड्रिल भी किए जाते हैं। श्री दासगुप्ता ने अग्नि सुरक्षा हेतु अच्छी हाउस कीपिंग पर जोर दिया। श्री दासगुप्ता ने कुछ समय पूर्व रायपुर के सी एस पी डी सी एल के ट्रांसफार्मर यार्ड और भिलाई औद्योगिक क्षेत्र की पेंट फैक्ट्री में हुई अग्नि दुर्घटना के बारे में बताया और कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के फायर विभाग ने अपनी तकनीकी क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आग को नियंत्रित करने में महती भूमिका निभाई। श्री दासगुप्ता ने उपस्थित सभी से आवाहन किया कि अग्नि दुर्घटना से बचाव पर जितना ध्यान हम उद्योग में रखते है उतना ही आवश्यक है कि हम अपने घरों में भी अग्नि से सुरक्षा हेतु सतर्क रहें।

अतिथि वक्ता श्री अरविंद रस्तोगी, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन एफ एस ए आई ने वर्तमान परिदृश्य में अग्नि सुरक्षा से जुड़े तथ्यों और घटनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। श्री रस्तोगी ने भारत में हुई विशाल अग्नि दुर्घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने सभी दुर्घटनाओं के कारणों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया और उनसे प्राप्त सीख को श्रोताओं से साझा किया। श्री रस्तोगी ने इन सभी घटनाओं के परिणाम स्वरूप अग्नि सुरक्षा के बारे केंद्र एवम राज्य शासन द्वारा लिए गए कदम की भी जानकारी दी।
मेसर्स फायर शील्ड कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित कुमार गुप्ता ने अपने प्रस्तुतिकरण में आग लगने के कारक घटकों की जानकारी और उनसे बचाव के सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक ( सुरक्षा एवम अग्नि शमन सेवा) श्री प्रवीण राय भल्ला, एन डी आर एफ के डिप्टी कमांडेंट श्री पवन कुमार जोशी, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक श्री सूर्यभान सिंह, नगर निगम भिलाई के जोन कमिश्नर श्री अमिताभ शर्मा, नगर सेना एवम एस डी आर एफ के जिला सेनानी श्री नागेंद्र सिंह, भिलाई इस्पात संयंत्र के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री संजय धवस, संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री पी के तिवारी, श्री बी पी यादव, श्री शिखर तिवारी, कार्यकारणी सदस्य श्री अजय साहू, श्री वी के श्रीवास्तव, श्री संजीव सोनी, श्री निशांत यादव, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स भिलाई शाखा के सदस्यगण, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी, बी आई टी दुर्ग एवम शैक्षणिक संस्थानों के संकाय सदस्य, हाईटेक हॉस्पिटल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अस्मिता मुखर्जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री बसंत साहू ने दिया।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज

इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल

छत्तीसगढ़ में BJP को झटका! 15 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए वजह
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में BJP को झटका! 15 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, सरकार ने बदला पुराना आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, सरकार ने बदला पुराना आदेश

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
breaking Chhattisgarh

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील
breaking Chhattisgarh

चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील

ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम भारतीयों के लिए बदले, देने होंगे फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम भारतीयों के लिए बदले, देने होंगे फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड
breaking Chhattisgarh

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में

गुलाबी ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर! इन तारीखों पर बरसेंगे बादल
breaking Chhattisgarh

गुलाबी ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर! इन तारीखों पर बरसेंगे बादल

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव, गृह मंत्री अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल
breaking Chhattisgarh

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव, गृह मंत्री अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा
breaking jobs

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा

‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के
breaking Chhattisgarh

‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के

पति को ‘भिखारी’ कहना मानसिक क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, जानें पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

पति को ‘भिखारी’ कहना मानसिक क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, जानें पूरा मामला

PM मोदी बोले- डिजिटल खतरे सीमाओं से पार, साइबर फ्रॉड रोकने को दुनिया साथ आए
breaking National

PM मोदी बोले- डिजिटल खतरे सीमाओं से पार, साइबर फ्रॉड रोकने को दुनिया साथ आए

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन