- Home
- Chhattisgarh
- रेणु और अमित जोगी ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया मतदान
रेणु और अमित जोगी ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया मतदान
2 years ago
230
0

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मोबाइल टॉच की रोशनी में मतदान किया.

गौरेला के सार बहरा मतदान केंद्र में बिजली गुल होने के कारण मोबाइल टॉच की रोशनी में मतदान कराना पड़ा. इस दौरान अमित जोगी ने कहा, फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हूं. कुछ समय बाद किसी नतीजे पर कह सकूंगा. वहीं उनकी मां रेणु जोगी ने कहा कि मैं क्षेत्र की बहू हूं. यही की निवासी हूं. मैं यहां के लोगों की सेवा करती रहूंगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)