• Chhattisgarh
  • प्रदेश- छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 247 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रदेश- छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 247 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

6 years ago
546

बलरामपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय

चांदो, रघुनाथनगर एवं डौरा-कोचली को तहसील बनाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा

चिकित्सा सुविधा का जिले में विस्तार करते हुए 4 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

व्यक्ति को इकाई मानकर योजना बना रही सरकार: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर, 13 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 247 करोड़ 61 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। श्री बघेल इनमें से 87 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 29 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 160 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत के 66 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल, आदिम जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक श्री चिन्तामणी महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, सरगुजा संभाग के आयुक्त सुश्री जेनेविवा किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर श्री श्याम धावडे़, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीष एस. उपस्थित थे।

सरगुजा संभाग के विकास में कोई भी कमी नहीं आएगी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित सभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में काम करने के लिए संकल्पित है। सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसानों, बुजुर्ग महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही है। उन्होंने कहा कि विकास की इकाई व्यक्ति है, एक-एक व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना है। प्रदेश में मनरेगा से उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं, कोरोना काल में भी लोगों को रोजगार मिला। छत्तीसगढ़ का पूरे देश में आकांक्षी जिले में प्रथम स्थान है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना तथा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना का लाभ अब आसानी से जरूरतमंदों को मिलने लगा है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में सबके घरों में तीन माह का निःशुल्क राशन पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से अब निम्न आय वर्ग तथा गरीबों के बच्चों को भी निजी स्कूलों को तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी तथा बड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे। आगामी एक वर्ष में प्रदेश के सभी विकासखण्डों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे, जिससे सभी क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर की खरीदी की जा रही है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर खेतों में उपयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी के साथ ही उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी तथा पर्यावरण के अनुकूल होगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभास्थल में शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, उद्यान, मछली, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय हेतु एक ए.एल.एस. एम्बुलेंस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी, रामानुजगंज तथा 100 बिस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर हेतु एक-एक बी.एल.एस. एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग रखे जाने पर चांदो, रघुनाथनगर एवं डौरा-कोचली को तहसील तथा बरियों को उप तहसील, बलरामपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 10 आईसीयू बेड एवं डायलिसीस की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज की 30 बिस्तरीय को 100 बिस्तरीय, बलरामपुर में केन्द्रीय सहकारी बैंक खोलने, सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के वनग्रामों में वनोपज खरीदी केन्द्र खोलने, तातापानी, रनहत में पुलिस चौकी, चनान व्यपवर्तन एवं गिरवानी का नवीनीकरण एवं विस्तार, चांदो-सामरी मार्ग में कंठी घाट का निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की।

शिक्षा के विस्तार से प्रदेश के छात्र प्रतिस्पर्धाओं में अपनी परचम लहरायेंगे: डॉ. टेकाम
स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के छात्र अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नवाचार बुलठू के बोल, मोहल्ला क्लास तथा पढ़ई तुंहर दुआर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षक एवं छात्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित आज वर्चुअल मैराथन दौड़ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश सरकार की मंशा का ही प्रतिफल है कि प्रदेश की जनता आत्मसम्मान से जीने लगी है। डॉ0 टेकाम ने कहा कि स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का भी वाचन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवंत रखने में सरकार की है महत्वपूर्ण भूमिका: श्री भगत
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आर्थिक, सांख्यिकी के साथ संस्कृति मंत्री होने के नाते श्री अमरजीत भगत ने सरगुजिहा गीत के माध्यम से अपने उद्बोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान के हितैशी एवं शुभचिंतक है। किसानों को समस्या को समझकर उनकी दशा एवं दिशा सुधारने में लगातार प्रयासरत है। सरकार बनने के महज दो घंटे में ही भूपेश सरकार ने किसानों को कर्ज माफ करके दिखाया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बनाये रखने के लिए स्थानीय तीज-त्यौहारों सहित संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन संबंधित विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री धान खरीदी केन्द्रों में भी जाकर किसानों का हाल-चाल जानते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं। उन्होंने हाल ही में धान विक्रय से संबंधित किसी भी समस्या के लिए डायल 112 को भी जोड़ा है।

सरकार का आंकलन उसके घोषणा पत्र के अमल से होता हैः प्रभारी मंत्री श्री पटेल
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं युवा कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि हमारी सरकार अपनी 36 घोषणाओं में से 24 घोषणा पूरी कर चुकी है। किसी भी सरकार का आंकलन उसके घोषणापत्र पर अमल करने से ही होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं पर यदि विकास हो, तो यही सच्चा विकास है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली, राशन जैसे मूलभूत आवश्यकताएं होती हैं, जिसके बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं बनाकर आमजनों को लाभ दिला रही है।

जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी से आम जनता हो रही लाभान्वित: श्री सिंहदेव
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से अन्य जिलों की तुलना में कोविड-19 के संबंध में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की स्थिति अच्छी है। कोरोना संकटकाल में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं उनकी टीम मिलकर साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल के कार्यकाल में न केवल सरगुजा संभाग बल्कि प्रदेश में बहुत अच्छा विकास का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, अपनी मांगों को प्रदेश के मुखिया के समक्ष रखते रहे हैं, सरकार द्वारा हमेशा मांगें सुनी जाती हैं एवं जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किये जा रहे हैं, जिससे यहां की जनता लाभान्वित हो रही हैं।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए बेहतर प्रयास कर रही प्रदेश सरकार: श्री बृहस्पत सिंह
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगें रखी। उन्होंने जिले में एक उद्यानिकी महाविद्यालय, कोचली-डौरा को नया तहसील बनाने, केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित अन्य मांगें रखी।

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की सोच वाले हैं प्रदेश के मुखिया बघेल: चिंतामणी महराज
संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महराज ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री बघेल के सोच के अनुरूप जिले सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खुशहाली आई है तथा कार्यों को गति मिली है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं, जिससे लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए चांदो में महाविद्यालय तथा तहसील बनाने की मांग की।

●सुरेश वाहने
●ब्यूरो प्रमुख
●छत्तीसगढ़ आसपास

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े
breaking Chhattisgarh

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत
breaking Chhattisgarh

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम
breaking Chhattisgarh

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित
breaking Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS
breaking international

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
breaking Chhattisgarh

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे
breaking Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण
breaking National

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा
breaking international

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
breaking Chhattisgarh

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम
breaking Chhattisgarh

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत

कविता

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन