- Home
- Chhattisgarh
- काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह : शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ मासिक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह : शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ मासिक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• बरेली [ उत्तरप्रदेश ]
‘शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था’ के तत्वावधान में विगत दिनों ‘खुश लोक सभागार’ में मासिक कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़ और अध्यक्षता की शायर विनय सागर जायसवाल ने.

👉 सुबोध शर्मा शेरकोटी के गीत संग्रह ‘मैं कैसे गाऊँ’ का विमोचन करते अतिथि
प्रारंभ में माँ शारदे की वंदना ‘ शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था’ की अध्यक्ष सत्यवती सिंह ‘सत्या’ ने की. इस अवसर पर कवयित्री नीलम सिंह [ शाहजहांपुर ], कवि सुबोध शर्मा [ शेर कोटी ] और समाजसेविका बिंदु सक्सेना [बरेली] को सम्मानित किया गया.

👉 सम्मानित रचनाकार और समाजसेवी नीलम सिंह, सुबोध शर्मा शेरकोटी और बिंदु सक्सेना
कार्यक्रम में ज़िया इनायती (रामपुर), एस के कपूर हंस रामकुमार भारद्वाज, अफ़रोज़ ,राम प्रकाश सिंह ओज, गजेंद्र पाल सिंह,हास्य कवि प्रकाश निर्मल, दीपक मुखर्जी, बिजेंद्र अकिंचन,राम धनी निर्मल, राजकुमार अग्रवाल निर्दोष कुमार विन, अभिषेक अग्निहोत्री, हास्य कवि अमित मनोज, गीतकार कमलकांत श्रीवास्तव,पी एस भारती , हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, अश्विनी कुमार तन्हा, मनोज सक्सेना, हरिकांत चातक, समाजसेवी साधना सिंह, नरेंद्र कुमार और अनेक बुद्धिजीवि लोग उपस्थित थे.
संचालन मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ एवं आभार व्यक्त सत्यवती सिंह ‘सत्या’ ने किया.
०००
[ रपट : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)