• Chhattisgarh
  • त्वरित टिप्पणी : अबकी बार…बैसाखी सरकार : राजकुमार सोनी

त्वरित टिप्पणी : अबकी बार…बैसाखी सरकार : राजकुमार सोनी

2 years ago
519

ईडी, आईटी, सीबीआई, दलाली में जुटा हुआ भगवा मीडिया, बिकी हुई प्रशासनिक मशीनरी, एक तरफा निर्णय सुनाने वाले कोर्ट… पुलिस…डंडा-लाठी…अश्रु गैस…केचुएं के नाम से मशहूर चुनाव आयोग… बार-बार बिगड़ने-सुधरने वाली ईवीएम मशीन और एकतरफा एग्जिट पोल बताने वाले स्लीपर सेल… विश्वगुरू का डंका पीटने वाले स्वयंभू नेता… स्वयंभू नेता की हवा-हवाई गारंटी…मुख्यमंत्रियों सहित कई नेताओं को जेल में डाल देने और कांग्रेस का एकाउंट फ्रीज कर देने के बाद भी अगर भाजपा चार सौ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई तो इसे क्या कहा जाना चाहिए ? सच तो यह है कि देश की एक बड़ी आबादी भाजपा की जीत को जीत नहीं बल्कि शर्मनाक हार के तौर पर देख रही है. यह कहना ठीक नहीं होगा कि जीत…जीत होती है और हार…हार.
कोई भी जीत अगर सम्मानजक नहीं है तो यह मान लेना चाहिए कि जनता ने खारिज कर दिया है. भाजपा को इस चुनाव में 240 सीट मिली है और इन सीटों में से कई सीट ऐसी है जहां वोट का आंकड़ा बहुत कमजोर है. कुछ सीटों पर तो ऐसे लोग जीते हैं जो दूसरे दलों से आए हैं.

चुनाव परिणाम के दिन लोगों ने आगरा हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर को टीवी फोड़ते और टीवी पर आग लगाते हुए देखा है. पाराशर साहब का दुःख यह था कि भाजपा को अनुकूल परिणाम नही मिला.ऐसे कई दृश्य सोशल मीडिया में तैर रहे हैं. सोशल मीडिया में भगवा वस्त्र पहने हुए एक ऐसे शख्स को देखा जा रहा है जो कह रहा है कि यूपी में भाजपा की करारी हार इसलिए हुई क्योंकि सारा ठेका गुजरातियों को दे दिया गया था. हकीकत यह है कि मामूली जीत पर कुछ लोग रो भी नहीं पा रहे हैं तो कुछ लोग अजीब तरह के डिप्रेशन में चले गए हैं. कुछ लोगों का डिप्रेशन इस बात को लेकर है कि जब देश के महामानव स्वंय 400 साल के बाद प्रभु श्रीराम को अयोध्या में लेकर लौटे थे तो फिर अयोध्या की सीट कैसे हार गए ? डिप्रेशन में गए ऐसे लोगों का कहना है कि हिन्दुओं ने ही हिन्दुओं को हरा दिया है. हिन्दुओं को कितना भी जगाओ….वह हर बार सो जाता है.

सच तो यह है कि जो लोग भी हिन्दुओं को गरिया रहे हैं वे यह भूल जाते हैं कि हर कोई भाजपा वाला हिन्दू नहीं हो सकता है. कुछ लोग देश और संविधान को बचाने वाले हिन्दू भी होते हैं.

खैर…आनन-फानन में राम मंदिर का शिलान्यास और शंकराचार्यों की गैर-मौजूदगी का जो नुकसान होना था वह सामने है.अब नैरिटव गढ़ने की कोशिश की जा रही है कि अयोध्या के लोगों ने पहले भी प्रभु श्रीराम का साथ नहीं दिया था तो फिर वे मोदी का साथ कैसे दे सकते हैं ?

देखिए…इस नैरिटिव के जरिए यह बताने की कोशिश हो रही है कि प्रभु राम और मोदी एक बराबर है.

देखा जाय तो नरेंद्र मोदी का साथ वाराणसी की जनता भी नहीं दिया है. वर्ष 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी 3 लाख 70 हजार वोट से जीते थे जबकि 2019 के चुनाव में उन्होंने चार लाख 31 हजार वोट से जीत हासिल की थीं… मगर 2024 के चुनाव में मोदी को एक लाख 52 हजार वोटों से ही जीत मिल सकी है. इंडिया गठबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि जोड़-तोड़ और प्रशासनिक मशीनरी के दुरूपयोग के चलते मोदी जैसे-तैसे डेढ़ लाख वोट पा गए. यदि निष्पक्ष ढंग से चुनाव होता तो मोदी हार जाते. वाराणसी के प्रत्याशी अजय राय कहते हैं कि मोदी को देश की जनता ने खारिज कर दिया है. अब मोदी अगली बार वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे.अयोध्या से समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले अवधेश प्रसाद कहते हैं- ‘ मोदी पहले अयोध्या से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि हार जाएंगे तो फिर पीछे हट गए.’

भले ही मोदी समर्थकों का बचा-खुचा धड़ा यह नहीं मानता है कि मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है लेकिन वस्तुस्थिति अलग है.

मोदी की एकला चलो और विपक्ष मुक्त भारत करने वाली नीति के चलते लोकप्रियता का ग्राफ घट गया है. जो मोदी अपने नाम से सीट और वोट दोनों ले आते थे उसमें भी फर्क आ गया है. चुनाव में भाजपा को सहयोगी दलों के साथ तो बहुमत मिल गया है लेकिन अगर सहयोगी दल किसी भी कारण से इधर-उधर हो जाते हैं तो देश में मध्यावधि चुनाव की संभावना बढ़ जाएंगी. वैसे अकेले 240 सीट पाकर भी भाजपा बहुमत से दूर है. अब मोदी को अपने सहयोगी दलों की उन सब बातों को सुनना पड़ेगा जो उन्हें शायद पसंद ना हो. सब जानते हैं कि 2019 में चंद्रबाबू नायडू ने मोदी को “खूंखार आतंकवादी” कह दिया था. तब गोदी मीडिया के साथ-साथ भक्तों की टोली ने मोदी को रामभक्त और चंद्रबाबू को मुस्लिम भक्त कहा था. अब इसे सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य… मोदी उसी मुस्लिम भक्त को तवज्जो देने के लिए विवश हैं. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में मुस्लिमों को ठीक-ठाक आरक्षण देने का वादा किया है.अब मोदी किस मुंह से इस आरक्षण का विरोध कर पाएंगे क्योंकि चंद्रबाबू एनडीए का हिस्सा है. बहरहाल हर वक्त सबकी नज़रें मोदी से ज्यादा चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पर ही टिकी रहने वाली है. एक पत्ता भी कहीं खड़का तो संशय उठेगा कि कोई इंडिया गठबंधन की तरफ खिसक तो नहीं गया है ? चंद्रबाबू नायडू के साथ यह बात विख्यात है कि वे बहुत ज्यादा दिनों तक किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. अगर किसी बात पर तनातनी हुई तो वे कभी भी अपना हाथ खींच सकते हैं. यहीं बात नीतीश कुमार के चमत्कार और नमस्कार को लेकर भी कहीं जाती है. वे कब चमत्कार कर देते हैं और कब नमस्कार ….समझ से परे हैं. सोशल मीडिया में एक मजेदार टिप्पणी पढ़ने को मिली है- ‘ जिस मोदी से उनकी पार्टी का छोटा-बड़ा हर नेता खौफ खाता था… अब वहीं मोदी आंध्र और बिहार के दो मदारियों से डर रहे है.

इधर भाजपा के अंदरखाने से यह आवाज उठने लगी है कि मोदी के बदले राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी या मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री बनाया जाना ज्यादा ठीक हो सकता है.

वैसे किसे प्रधानमंत्री बनाना है और नहीं बनाना है यह पार्टी का अंदरूनी मसला है.लेकिन सोशल मीडिया में भी एक बड़ी आबादी नितिन गड़करी के साथ-साथ आठ लाख से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है.

हालांकि इन दिनों टीवी में जो खबरें चल रही है उसमें यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

अगर जल्द ही कोई शपथ ग्रहण समारोह होता है तो हम सबको कई तरह की हलचलों को देखने के लिए तैयार रहना चाहिए. पूरा देश इस समय कई तरह की हलचलों का गवाह बना हुआ है. कोई मंत्री पद मांग रहा है तो किसी को स्पीकर का पद चाहिए…किसी को बड़ा महकमा चाहिए.

वैसे तमाम तरह की कवायद के बाद भले ही इंडिया गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिली फिर भी इंडिया गठबंधन से जुड़े हुए लोग खुश है. दरअसल यह चुनाव तानाशाही के खिलाफ था… लेकिन उससे ज्यादा इस बात के लिए था यह देश कैसे बनेगा और कैसे बचेगा ? यहीं एक वजह है कि पूरे देश में कहीं पर भी मंदिर-मस्जिद और हिन्दू-मुसलमान…पाकिस्तान-तालिबान…राम किशन… राशन और छदम राष्ट्रवाद का मुद्दा नहीं चल पाया.

अब भूखे आदमी से कोई कहेगा कि कि तुम प्रभु श्रीराम की पूजा करते रहो… तुम्हारा पेट भर तो अपने आप भर जाएगा तो ऐसे-कैसे चलेगा ? लोगों ने इस बात को समझा कि प्रभु श्रीराम की आस्था तो ठीक है… लेकिन कमरतोड़ मंहगाई में पेट को भरने का उपाय भी खोजना है.यहीं एक वजह है चुनाव में लोगों ने संविधान, रोजगार, आरक्षण, मंहगाई, अग्निवीर जैसे मसलों को महत्व दिया. इस चुनाव से एक संदेश यह भी देखने को मिला है कि अब देश में हिन्दू-मुस्लिम का खेल नहीं चल पाएगा. यदि हिन्दू-मुस्लिम करते हुए कोई नफरत का खेल खेलेगा उसे तो मुंह की खानी पड़ेगी. मोदी पूरे चुनाव में मटन-मुर्गा-मछली…मंगलसूत्र और सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाला वक्तव्य देते रहे जिसके चलते बहुत सी सीटों पर नुकसान देखने को मिला. अपने भाषणों में जहर उलगने वाली माधवी लता चुनाव हार गई है. बात-बात में लोगों को पाकिस्तान भेजने की धमकी देने वाली नवनीत राणा हार गई है. अमेठी से मतदाताओं ने एक घमंडी को सबक सिखाया. दुष्कर्म के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को हार मिली… किसानों के कुसूरवार अजय मिश्रा टेनी की हार हुई. कई ऐसे दिग्गज हार गए हैं तो अपनी जुबान से देश की अमन पंसद जनता के बीच जहर घोल रहे थे.

इस चुनाव में यह भी साफ हो गया है अब आप जैसे भी सरकार चलाएं… कम से कम संविधान के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर पाएंगे. मनमानी नहीं चल पाएगी. वैसे भी बैशाखियों पर टिकी हुई सरकार थोड़ा संभल-संभलकर चलती है.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बैशाखी के सहारे चलने वाली सरकार कितने दिनों तक चलती है. कब तक चलती है ?

बहरहाल इस विश्लेषण का मैंने एक शीर्षक लगा दिया है- अबकी बार… बैसाखी सरकार.

वैसे कुछ शीर्षक और भी हो सकते हैं-

– अबकी बार… कमजोर सरकार

– अबकी बार… मिली-जुली सरकार

– अबकी बार-खटिया खड़ी हो गई यार…

– अबकी बार… नांव फंसी मंझधार

– अबकी बार…बस कर यार

• राजकुमार सोनी
• 98268 95207

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन