• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
149

▪️
सेल-बीएसपी में विशेष कार्यक्रमों के साथ हुआ विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का आयोजन : विश्व पर्यावरण दिवस पर वॉकथान और वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने पर्यावरण सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी बीएसपी ने इस्पात बिरादरी व भिलाई के नागरिकों के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा, बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-08 में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में लगभग 400 पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) श्रीमती निशा सोनी, मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री डी एल मोइत्रा, मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाय सपकाले, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्रीमती उमा कटोच, महाप्रबंधक प्रभारी (टीएसडी) श्री विजय शर्मा, महाप्रबंधक (एचआर सचिवालय) श्री एच शेखर, महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे, महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री विष्णु पाठक सहित उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) डॉ एन के जैन, अध्यक्ष (ओए-बीएसपी) एवं चेयरमैन (सेफी) श्री एन के बंछोर, महासचिव (ओए-बीएसपी) श्री परविंदर सिंह सहित नगर सेवाएं, पर्यावरण प्रबंधन एवं सीएसआर विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण, विश्वकर्मा पुरस्कार विजेता कार्मिक, एनसीसी कैडेट, बीएसपी स्कूलों के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने संबोधन में विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी और विशेषकर बच्चों की जिम्मेदारी है कि हम धरती को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त रखें। हमें एक वृक्ष को एक पूर्ण इको सिस्टम समझना चाहिए और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 400 से भी अधिक वृक्ष लगाने पर उतनी ही अधिक संख्या में इको सिस्टम हमें प्राप्त होंगे। हम सभी को उपलब्ध खाली भूमि पर वृक्ष लगाने की कोशिश जारी रखनी चाहिए एवं अपने परिसर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहिए। वृक्ष, वातावरण से कार्बन डाई-ऑक्साइड अवशोषित कर और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करके विश्व को प्रदूषित होने से बचाते हैं, जिससे हर जीव लाभान्वित होता है| अतः वृक्षारोपण हमारे लिए अत्यावश्यक है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यपालक निदेशकगण एवं गणमान्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।
तदोपरांत मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, विश्वकर्मा अवार्ड प्राप्त श्रमवीरों, शिक्षा विभाग, वन विकास निगम के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी एवं स्कूली बच्चों द्वारा आम, अमरुद, कटहल, जामुन, नीम, अशोक, बादाम, आंवला, करंज, केशिया सहित विभिन्न प्रजाति के 400 से भी अधिक पौधे रोपित किये गए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाय सपकाले ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम का संचालन क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के श्री सुप्रियो सेन द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों से कर्मचारीगण श्री पी पी राय, श्री अशोक सिंह, श्री सरोज झा, श्री कमरुद्दीन, श्री के के वर्मा, श्री सुशील कामडे, श्री होम लाल साहू, सुश्री वैशाली मानस, श्री गणेश बांदे, श्री आरिफ खान, श्री ललित कुमार, श्री राजेश शर्मा, श्री गफ्फार खान, श्री अशोक सिन्हा, श्री चंद्रमणि चंद्राकर, श्री शंकर अग्रवाल, श्री संदीप नायडू, श्री खीरु प्रसाद, सुश्री चन्द्रकिरण ठाकुर, श्री हरिंदर तथा श्री राजकुमार अग्रवाल शमी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया|
विश्व पर्यावरण दिवस-2024 के अवसर पर संयंत्र के अन्य विभागों में भी पौधारोपण अभियान और पर्यावरण सम्बंधित अन्य गतिविधियाँ आयोजित की गयीं।

विश्व पर्यावरण दिवस वॉकथॉन
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम 2024 के आरम्भ में सर्वप्रथम 5 जून प्रातःकाल 7:00 बजे बीएसपी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित वॉकथॉन में भाग लिया, जिसे कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वॉकथॉन इस्पात भवन से प्रारम्भ होकर इक्विपमेंट चौक से होते हुए एचआरडी सेंटर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार सहित बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीगण, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण, क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के खिलाड़ी छात्र व स्कूली बच्चे उपस्थित थे | वॉकथॉन का आयोजन पर्यावरण प्रबंधन विभाग और क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के सहयोग से किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य, पृथ्वी की रक्षा और उसकी हरियाली को बनाये रखने के प्रयास में दुनिया भर के लोगों को एकजुट करना है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम – भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव पर केंद्रित “हमारी भूमि हमारा भविष्य” है, जो दुनिया भर के समुदायों और इकोसिस्टम को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डालता है।

०००

▪️
डायरेक्टर इंंचार्ज ट्रॉफ़ी- 2024 इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घाटन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में, डायरेक्ट इंचार्ज ट्रॉफी-2024 इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने 04 जून 2024 को संध्याकाल, सेक्टर-1 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हवा में गुब्बारे उड़ाकर इस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ उपस्थित थे। इसके साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम में, पूर्व कार्यपालक निदेशक (पी एंड ए-बीएसपी) श्री एम एम गद्रे, उप महाप्रबंधक (एससीसीए) श्री एस आर जाखड़, अध्यक्ष (ओए-बीएसपी) एवं चेयरमैन (सेफी) श्री एन के बंछोर, महासचिव (ओए-बीएसपी) श्री परविंदर सिंह सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण, ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, कि वर्ष 1997 में प्रारंभ हुआ यह टूर्नामेंट आप सभी को अपनी दिनचर्या से समय निकालकर खेल भावना का अभ्यास करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यह टूर्नामेंट आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा आप सभी स्वस्थ रहें, इस खेल का आनंद लें, लेकिन चोटिल न हों इस बात का विशेष ध्यान रखें। उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में भिलाई इस्पात संयंत्र की कुल 17 एलुमनी क्रिकेट टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में डीआईसी इलेवन और ओए इलेवन टीमों के बीच एक प्रदर्शन मैच भी खेला गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में, अध्यक्ष (ओए-बीएसपी) और चेयरमैन (सेफी) श्री एनके बंछोर ने स्वागत भाषण दिया और टूर्नामेंट के महत्व पर प्रकाश डाला, तथा महासचिव (ओए-बीएसपी) श्री परविंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डायरेक्टर इन-चार्ज ट्रॉफी 2024 के उद्घाटन समारोह का संचालन क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के श्री सुप्रियो सेन ने किया।

०००

▪️
विश्व पर्यावरण दिवस पर भिलाई महिला समाज ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, भिलाई महिला समाज (बीएमएस) द्वारा 05 जून 2024 को सेक्टर-1 स्थित मसाला, साबुन और स्टेशनरी इकाई में भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती नीरजा कुमारी सिंह, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणोति मुखोपाध्याय, महासचिव श्रीमती साधना गोयल, सह सचिव सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष शिखा जैन तथा सह कोषाध्यक्ष दीपन्विता पाल सहित भिलाई महिला समाज की अन्य सहयोगी सदस्य भी उपस्थित थीं। इसके साथ ही श्रीमती रीता, श्रीमती पूनम, श्रीमती रुखसाना, श्रीमती नीलीमा, श्रीमती सुष्मिता, श्रीमती सपना और बीएमएस के विभिन्न क्लबों और इकाइयों के अन्य सदस्यों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आम, अमरूद, नीम, आंवला आदि विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
ज्ञात हो कि भिलाई महिला समाज भिलाई की सबसे पुरानी महिला संगठनों में से एक है, जिसकी स्थापना 4 अगस्त, वर्ष 1959 को की गई थी। भिलाई महिला समाज, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार प्रदान करती है तथा अपने प्रयासों से महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन