• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
267

इस्पात नगरी में सड़क सुरक्षा को लेकर रोड डिवाइडर का कार्य पूर्ण दुर्घटना रोकने शासन और संयंत्र दोनों का समन्वित प्रयास

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ साथ सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी बहुत सतर्क है। विगत समय में हुई दुर्घटना के आंकड़ों को देखते हुए राज्य शासन और भिलाई इस्पात संयंत्र, सड़क सुरक्षा को लेकर बहुत सजग और सतर्क है। इसके लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे हैं। संयंत्र के नगर सेवा विभाग ने सेंट्रल एवेन्यू (पं रविशंकर शुक्ल मार्ग) सहित सभी प्रमुख मार्गों में सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क डिवाइडर का कार्य 26 जून, 2024 तक पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर तकनीकी रुप से आवश्यक कार्यों पर कार्यवाही की जा रही है।

सड़क सुरक्षा के सन्दर्भ में जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कई बैठक हो चुकी है। पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग ने कई सुझाव देते हुए संयंत्र प्रबंधन से वर्तमान व्यवस्था में कुछ बदलाव और संशोधन का अनुरोध किया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बीएसपी प्रबंधन द्वारा आज तक की स्थिति में किये गये सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित लगभग सभी कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है।
इस्पात नगरी के सौंदर्य और सड़क सुरक्षा के लिए इन दिनों कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के तहत सड़कों की मरम्मत, चौकों का जीर्णोद्धार, सड़क की मरम्मत, चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण, रोड़ डिवाइडर का निर्माण, चौक चौराहों से लोहे की ग्रिल हटाना आदि शामिल है।

हाल ही में ऐसी कई घटनाएँ सामने आई हैं, जिसने ना जाने किसी के परिवार की रोजी रोटी छीन ली तो किसी का वंश ही खत्म हो गया, किस ने अपनी सन्तान खोई तो किसी के बच्चे अनाथ हो गये और इन सबका जिम्मेदार कौन ?? शायद आप और हम ?? इसी तरह की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन और विशेष रुप से बीएसपी प्रबंधन निरंतर प्रयास कर रहा है कि इस्पात नगरी में प्राणघातक दुर्घटना न हो। शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल किया जा सकें। प्रबंधन संयंत्र के साथ इस्पात नगरी को भी दुर्घटना रहित बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

सड़क सुरक्षा के सन्दर्भ में जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग को सुझाव देते हुए पत्र लिखा। उस पत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, वर्तमान व्यवस्थाओं में कुछ संशोधन करने, रोड डिवाइडर का निर्माण, चौक चौराहों में लगे लोहे की रेलिंग को हटाने, सडक निर्माण के दौरान बिछाई गई रेतों की सफाई करने आदि के सुझाव दिए थे। इन सभी सुझावों को लेकर नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ बैठक भी हुई और त्वरित कार्यवाई करते हुए नगर सेवाएं विभाग ने सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने प्रारंभ कर दिए थे, जो अब लगभग पूर्णता की ओर है। जिसके अंतर्गत सेन्ट्रल एवेन्यू में टूटे हुए सड़क डिवाइडरों की रिपेयरिंग, सेक्टर-1 में बैंक के पास मोड को बंद करना, शहर के सौंदर्यीकरण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर डैमेज हो चुकी मुख्य सड़कों सहित सभी सड़कों की मरम्मत और रिकारपेटिंग का कार्य वृहद पैमाने पर किया जाना शामिल है। मरम्मत और रिकारपेटिंग का कार्य के दौरान रेत और अन्य डस्ट सामग्री की विशेष रूप से सफाई भी कराई गई, ताकि फिसलने या गिरने की कोई भी परिस्थिति उत्पन्न ना हो।

इसी कड़ी में संयंत्र के मेन गेट से टाउनशिप के इक्विपमेंट चौक से लेकर पं. रविशंकर शुक्ल मार्ग (सेंट्रल एवेन्यू) तक रोड डिवाइडर का निर्माण, मरम्मत व रिकारपेटिंग का कार्य किया गया है। फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित उतई चौक में तिराहे एवं डिवाइडर का निर्माण, सभी मुख्य चौराहों जैसे इस्पात नगरी के मुख्य चिकित्सालय के समक्ष पं. रविशंकर शुक्ल चौक, सेक्टर-8 चौक, मरोदा चौक, रेल चौक, सीईजेड चौक और 25 मिलियन टन सेक्टर-4 चौक, डीपीएस चौक के मरम्मत, अनुरक्षण, नवीनीकरण और आवश्यक संसोधन किये गये। इसमें शामिल तालपुरी स्थित पंथी चौक का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। सेक्टर-8 में रोटरी क्लब जैसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर सेल रोटरी चौक का निर्माण किया है। इससे व्यस्ततम सड़क पर यातायात सुगम हो पाएगा एवं दुर्घटना की आशंकाएं भी कम हो जाएंगी। सड़क दुर्घटना की आशंकाओं और पूर्व के अनुभवों के आधार पर और जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रमुख चौक के घेरे को कम किया गया है और घेरे में लगे हुए सभी लोहे की जाली को निकाल दिया गया है।

सामान्य तौर पर यह देखा जा रहा है कि बार बार रिपेयर करने के बाद भी रोड डिवाइडर के रेलिंग को अवांछित तत्वों द्वारा हटाना, तोड़ना या चोरी कर लिए जाने की घटना बार-बार हो रही है। इस सबको ध्यान में रखते हुए नगर सेवाएं विभाग ने सेंट्रल एवेन्यू सहित इस्पात नगरी की सभी व्यस्ततम सड़कों में रोड डिवाइडर लगाने का कार्य 26 जून 2024 तक पूर्ण कर लिया है। इसके साथ-साथ कुछ चौराहों का जीर्णोधार अभी जारी है। पंथी चौक का कार्य शेष है और शीघ्र ही किया जायेगा।

इन सभी परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हुए बीएसपी प्रबंधन सभी नागरिकों से जन सहयोग की अपील करता है। आपके साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी आपके हाथों में ही है। माँ-बाप अपने बच्चों को सही उम्र और लाइसेंस जारी होने के बाद ही वाहन दें। क्रैश हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन गतिसीमा का ध्यान रखें एवं वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें। नींद में गाड़ी ना चलाएं, गति पर नियंत्रण रखें, सिग्नल लाइट्स का ध्यान रखें, नशे में ड्राइविंग ना करें, टेक ओवर करते समय विशेष सतर्कता बरतें, इयरफोन या हेडफोन लगाकर वाहन न चलाएं और सबसे महत्वपूर्ण सभी यातायात नियमों का पालन करें।

भिलाई, इस्पात के साथ-साथ शिक्षा नगरी भी है, यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपना भविष्य संवारने आते हैं। आज का युवा वर्ग बुद्धिमान और तेज सीखने की क्षमता है, उतनी ही तेज उनके वाहनों की गति भी है। कुछ युवा वर्ग अपने तेज गति वाहन की वजह से अपनी जान तक गवां बैठते हैं। किन्तु उन्हें इस बात का जरा भी भान तक नहीं होता कि उनकी इस लापरवाही से परिवार और समाज पर क्या असर होता है। वर्तमान समय में अधिकतर देखा गया है कि परिजन अपने बच्चों को सुविधा के नाम पर कम उम्र के बच्चे को भी हाई स्पीड इंजन के वाहन उपलब्ध करा देते हैं, बिना लाइसेंस के बच्चे गाड़ी चला रहे हैं, गलत साइड पर वाहन चला रहे हैं, सेफ्टी या ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पर ऐसा नहीं है कि सभी लोग ऐसा करते हैं। कुछ लोग तो अपनी राइडर सेफ्टी किट पहन कर तेज गति से वाहन चलते हैं और उन्हें लगता है कि वे सुरक्षित हैं, पर सवाल ये भी है कि क्या उनके साथ सड़क पर चलने वाले या सारे नियमों को मानने वाले भी सुरक्षित हैं? तेज गति वाहन चालक स्वयं तो जोखिम उठाते ही हैं साथ ही दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं।

————-

डूमरडीह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी क्रम में 26 जून 2024 को ग्राम डूमरडीह में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम डूमरडीह में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 61 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ सरस्वती, फार्मासिस्ट श्री सूसन जेकब, बीपी व शुगर परीक्षण के लिए श्रीमती रेखा देव, पंजीयन हेतु श्री शम्भू दयाल एवं सीएसआर विभाग से श्री बुधेलाल उपस्थित थे|

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।

————-

बीएसपी में क्वेस्टऑन जून 2024 प्रतियोगिता सम्पन्न

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी (ह्यूमन रिसोर्स-लर्निंग एवं डेवलपमेंट) विभाग ने 22 जून 2024 को एचआरडीसी में अपने मासिक बिजनेस एंड मैनेजमेंट क्विज ‘क्वेस्टऑन’ के जून 2024 संस्करण का आयोजन किया। इस आयोजन में अधिकारियों के साथ-साथ कार्मिकों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (एसपी) श्री ए के दत्ता थे।

श्री ए के दत्ता ने एचआर-एलएंडडी विभाग की इस दीर्घकालिक पहल की बहुत प्रशंसा की और सभी प्रतिभागियों को इस पहल से अधिकतम संभव लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। क्वेस्टऑन क्विज़ के इस संस्करण के चैंपियन का खिताब, प्रबंधक (ईएमडी) श्री ऐमन अली और प्रबंधक (एसएमएस) श्री हिमांशु वर्मा की टीम ने अपने नाम किया।
बीएसपी में क्विज़िंग की एक समृद्ध परंपरा और संस्कृति रही है, जिसे हाल ही के वर्षों में और भी मजबूत किया गया है। एचआर-एलएंडडी विभाग ने मार्च 2022 में एचआरडीसी में अपने मासिक बिजनेस एंड मैनेजमेंट क्विज़ इवेंट ‘क्वेस्टऑन’ को फिर से लॉन्च किया। यह कार्यक्रम हर महीने के चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है और जिसमें 2 सदस्यीय टीम भाग ले सकती है। इसमें अधिकारी और कार्मिक दोनों शामिल होते हैं। यह बीएसपी के इन-हाउस क्विज़ मास्टर्स द्वारा आयोजित किया जाता है। इस क्विज से बीएसपी को समृद्ध लाभांश प्राप्त हुआ है, वर्तमान में बीएसपी के पास क्विज़ मास्टर्स के साथ-साथ क्विज़र्स का एक समृद्ध समूह है। बीएसपी की टीमों ने पिछले साल ‘सक्षम’ (सक्षम, समर्थ और समृद्धि) के तहत सभी तीन सेल-स्तरीय क्विज़ जीते थे।

उल्लेखनीय है कि बीएसपी से सहायक महाप्रबंधक (ओपी-2) श्री उमेश मलयथ और प्रबंधक (एचआर-आईआर एंड सीएलसी) श्री निवेश विजयन की टीम ने हाल ही में आईएसपी में आयोजित वर्तमान वित्त वर्ष के लिए सेल-स्तरीय सक्षम क्विज जीता है। साथ ही बीएसपी की यह टीम ‘सक्षम’ क्विज की डिफेंडिंग चैंपियन भी रही।
कार्यक्रम के अंत में, महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जबकि उप प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) सुश्री सुष्मिता पाटला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
———

आज से भिलाई टाउनशिप में सुबह के समय ही पेयजल की आपूर्ति की जायेगी

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगरसेवा विभाग के द्वारा, गर्मी के मौसम में भिलाई टाउनशिप में दो टाइम पेयजल सुबह औरशाम को उपलब्ध कराया जा रहा था। वर्तमानमें मरोदा जलाशय – 2 भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारणनहीं है अतः पानी भंडारण में कमी के कारण भिलाई टाउनशिप में एक टाइम ही (सुबह केसमय) पेयजल प्रदान करना संभव है। अतःदिनांक 26 जून 2024 से भिलाई टाउनशिप में सुबह के समय ही पेयजल की आपूर्ति कीजायेगी और शाम के समय पेयजल सप्लाई नहीं किया जायेगा।भिलाई इस्पात संयंत्र को जल प्रदायकरने वाले रिज़र्वायर या डेम के कैचमेंट एरिया में अभी तक पर्याप्त वर्षा नहीं होपाई है, जिसकी वजह से डेम में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। ज्ञात हो कि भिलाई कोतांदुला, गोंदली, खरखरा और गंगरेल डेम से पानी की आपूर्ति होती है। छत्तीसगढ़ अंचलमें मानसून की पहली बारिश हो चुकी है और पर्याप्त मात्रा में आद्रता होने के कारणगर्मी की तुलना में जल की खपत उतनी अधिक नहीं है, इसको ध्यान में रखते हुए कम पानीमें भी गुजारा किया जा सकता है।

बीएसपी के मरोदा जलाशय में भी पर्याप्त मात्रामें पानी उपलब्ध नहीं है और मात्र 28 दिन का जल शेष है। संयंत्र तथा मरोदा जलाशयों को रिज़र्वायरया डेम से जल की आपूर्ति वर्तमान में नहीं हो पा रही है, इसलिए संयंत्र के मरोदाजलाशय में क्रमशः जल की मात्रा कम होती जा रही है। अतः किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, वर्तमान में जल की खपत को सीमित व कम रखाजाना आवश्यक हो गया है। इसके साथ ही संयंत्र में उत्पादन को निरंतर और नियमित बनाये रखना भी आवश्यक है। समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि सभी परिस्थितियोंको ध्यान में रखते हुए जल की खपत को कम करने हेतु अपना सहयोग दें। अप्रैल माह मेंभी पानी की कमी को देखते हुए एक टाइम जल आपूर्ति का निर्णय लिया गया था, किन्तुबाद में संयंत्र को पर्याप्त मात्रा में गंगरेल से पानी मिलने पर ग्रीष्म ऋतु में भी दोनों टाइम जल की आपूर्ति की गई थी।  वर्तमान में छत्तीसगढ़ अंचल मेंपर्याप्त बारिश नहीं होने की आशंका या सम्भावित स्थिति में, जलाशयों में एकत्र जलसे ही आगे जल की पूर्ति करनी होगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में इस्पात नगरी में जल की आपूर्ति को दोनों वक्त के स्थान पर एक वक्त के लिए किए जाने का निर्णय लिया जाना उचित होगा, ताकि संयंत्र के उत्पादन कार्य को भी निरंतर जारीरखा जा सके और इस्पात नगरी की घरेलू जल खपत को भी सुचारू रूप से चलाया जा सके।
————-

ग्राम कोनारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी क्रम में 25 जून 2024 को ग्राम कोनारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम कोनारी में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 40 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ निशी मिंज, फार्मासिस्ट श्री सूसन जेकब, बीपी व शुगर परीक्षण के लिए प्रभा सामवेल, पंजीयन हेतु श्री शम्भू दयाल एवं सीएसआर से श्री बुधेलाल उपस्थित थे|

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
————-

सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त बीएसपी टीम ने बीएसपी के निदेशक प्रभारी को सौंपी ट्रॉफी

सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त बीएसपी टीम ने इस्पात भवन में 25 जून 2024 को निदेशक प्रभारी (सेल–बीएसपी) श्री अनिर्बान दासगुप्ता को विनर्स ट्रॉफी सौंपी। भिलाई इस्पात संयंत्र की विजेता टीम में सहायक महाप्रबंधक (ओपी-II) श्री उमेश मलयथ और प्रबंधक (कार्मिक-आईआर एंड सीएलसी) श्री निवेश विजयन शामिल हैं। बीएसपी की यह टीम ‘सक्षम’ क्विज की डिफेंडिंग चैंपियन भी रही।

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ भी उपस्थित थे। इनके साथ ही महाप्रबंधक (एचआरडीडी) श्री अमूल्य प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।
इस दौरान श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने विजेताओं को उनके समृद्ध ज्ञान और जागरूकता से प्राप्त इस उपलब्धि के लिए उनका उत्साहवर्धन किया एवं बधाई दी। उन्होंने आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और संयंत्र बिरादरी का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि ‘सक्षम’ और ‘समर्थ’ सेल स्तरीय प्रबंधन और बिजनेस क्विज (मैनेजमेंट एंड बिजनेस क्विज-एमबीक्यू) का ग्रैंड फिनाले, 03 मई 2024 को बर्नपुर क्लब, आईआईएससीओ, बर्नपुर में आयोजित किया गया था। जहाँ भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में पहला स्थान प्राप्त किया था।
————

सेल ज्ञान-उत्सव 2024 एल एंड डी कॉन्क्लेव में बीएसपी के अधिकारियों ने जीते पुरस्कार

सेल-प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अपने 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लर्निंग एवं डेवलपमेंट (एलएंडडी) पर, ‘सेल ज्ञान उत्सव 2024 कॉन्क्लेव का आयोजन एमटीआई रांची में 24 से 25 जून 2024 तक किया गया। इस सम्मलेन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिनिधि अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया| सम्मलेन का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक-सेल) श्री केके सिंह ने किया।

इस दौरान सहायक महाप्रबंधक (सीएलसी-वर्क्स) सुश्री कोमल मेहरा को सेल ज्ञान-उत्सव 2024 में “आन्या नेतृत्व यात्रा कार्यक्रम” में ‘शीर्ष शिक्षार्थी’ के रूप में सम्मानित किया गया, साथ ही महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री यूएस परगनिहा और महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) श्री एसआर जत्रेले को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण इंजीनियर के रूप में सम्मानित किया गया|

महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री संजीव श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री एसके पालो एवं सहायक प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) सुश्री अवंथी वुचुला को भी कार्यक्रम में ‘आन्या, फ्यूचर स्किल प्राइम और लिंक्डइन लर्निंग प्रोग्राम के एसपीओसी’ के रूप में सम्मानित किया गया। श्री संजीव श्रीवास्तव ने सभी की ओर से पुरस्कार प्राप्त किये। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) श्री केके सिंह ने 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमटीआई के कार्यपालकों एवं गैर- कार्यपालकों को एमटीआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) श्री संजय धर और एमटीआई के प्रमुख ने सेल के संयंत्रों/इकाइयों से आए सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में निदेशक (आईआईएम, रांची) डॉ. डीके श्रीवास्तव ने मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया। पूर्व कार्यकारी निदेशक (एचआरडी-एमटीआई) श्री आशीष चक्रवर्ती ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा की।

एल एंड डी प्रस्तुति प्रतियोगिता के अंतर्गत, सेल के संयंत्रों/इकाइयों के एल एंड डी बिरादरी ने अन्य इकाइयों में उच्च प्रभाव और मापनीयता वाले नवाचार एवं सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन में सेल बिरादरी में एक समृद्ध शिक्षण संस्कृति के संचार हेतु लाइन मैनेजरों को एलएंडडी बिरादरी के साथ तालमेल स्थापित करने पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। चर्चा में एलएंडडी लक्ष्यों को कंपनी के व्यावसायिक उद्देश्यों के साथ संरेखित करने और शॉप फ्लोर स्तर पर एक शिक्षण तंत्र बनाने के लिए एलएंडडी और लाइन मैनेजर्स के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

विगत वर्ष संगठन द्वारा की गई विभिन्न शिक्षण पहलों जैसे लिंक्डइन लर्निंग, फ्यूचरस्किल्स प्राइम, हार्वर्ड मैनेज मेंटर, रिवर्स मेंटरिंग तथा तरंग, आन्या और लीडर एज़ कोच जैसे जर्नी बेस्ड इंटरवेंशन्स के शीर्ष शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एमटीआई-रांची द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयंत्रों/इकाइयों में इन पहलों के लिए एसपीओसी और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण इंजीनियरों को भी उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन 25 जून 2024 को, “एल एंड डी में भविष्य के फोकस” और एल एंड डी-औद्यौगिक अनुभव में सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित पैनल चर्चा आयोजित की गयी, जिसमें टाटा स्टील, टेगा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिमुलानिस और स्किल सॉफ्ट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया| इस अवसर पर एल एंड डी को अगले स्तर पर ले जाने हेतु सेल के निदेशक (कार्मिक) के साथ एक ओपन हाउस बातचीत भी आयोजित की गई।
————००—————

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारी से वसूल सकते हैं अतिरिक्त वेतन की रकम
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारी से वसूल सकते हैं अतिरिक्त वेतन की रकम

धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल? टीएस सिंह देव ने कहा- मेरा खुद का 80 एकड़ का रकबा बता रहा शून्य…
breaking Chhattisgarh

धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल? टीएस सिंह देव ने कहा- मेरा खुद का 80 एकड़ का रकबा बता रहा शून्य…

छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, विकास के काम बताए सरकार, धान खरीदी पर भी साधा निशाना
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, विकास के काम बताए सरकार, धान खरीदी पर भी साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, पूर्वी तट के राज्यों में अलर्ट; 19 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, पूर्वी तट के राज्यों में अलर्ट; 19 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज: सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरी बीजेपी सांसद
breaking National

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज: सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरी बीजेपी सांसद

CBI का बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज
breaking Chhattisgarh

CBI का बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज

छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता, इन 3 शर्तों के बिना नहीं मिलेगा पैसा
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता, इन 3 शर्तों के बिना नहीं मिलेगा पैसा

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी

मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप, भारत में 3 फ्लाइट्स रद्द; Outlook-Teams समेत कई सेवाएं प्रभावित
breaking Chhattisgarh

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप, भारत में 3 फ्लाइट्स रद्द; Outlook-Teams समेत कई सेवाएं प्रभावित

भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, कहा- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा… जनगणना 2027 और धान खरीदी के मुद्दे पर भी बोला हमला
breaking Chhattisgarh

भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, कहा- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा… जनगणना 2027 और धान खरीदी के मुद्दे पर भी बोला हमला

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: रायपुर में मोहित सोमानी के घर सुबह-सुबह पहुंची CBI टीम, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे
breaking Chhattisgarh

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: रायपुर में मोहित सोमानी के घर सुबह-सुबह पहुंची CBI टीम, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवम्बर को तेलंगाना के नालगोंडा में. छत्तीसगढ़ से हिस्सा लेंगे 10 प्रतिनिधि
breaking Chhattisgarh

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवम्बर को तेलंगाना के नालगोंडा में. छत्तीसगढ़ से हिस्सा लेंगे 10 प्रतिनिधि

कब है छठ महापर्व ? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर
breaking Chhattisgarh

कब है छठ महापर्व ? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर

महादेव सट्टा ऐप केस : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की अर्जी खारिज
breaking Chhattisgarh

महादेव सट्टा ऐप केस : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की अर्जी खारिज

मतदाता सूची में आपका नाम है या कट गया? छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल, ऐसे करें चेक
breaking Chhattisgarh

मतदाता सूची में आपका नाम है या कट गया? छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल, ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी

किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान नहीं, तो भी मिलेगा पूरा लाभ, बिचौलियों पर लगेगी लगाम
breaking Chhattisgarh

किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान नहीं, तो भी मिलेगा पूरा लाभ, बिचौलियों पर लगेगी लगाम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

पटाखे से जल जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय, इन गलतियों से भी बचें
breaking Chhattisgarh

पटाखे से जल जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय, इन गलतियों से भी बचें

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन