- Home
- Chhattisgarh
- ईरान के 9वें राष्ट्रपति बने मसूद पजशकियान, कट्टरपंथी जलीली को 30 लाख वोटों से हराया
ईरान के 9वें राष्ट्रपति बने मसूद पजशकियान, कट्टरपंथी जलीली को 30 लाख वोटों से हराया
2 years ago
355
0

ईरान: ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने कट्टरपंथी सईद जलीली को शिकस्त दी है।
ईरानी स्टेट मीडिया IRNA के अनुसार, पजशकियान को 1.64 करोड़ वोट मिले। वहीं, जलीली को 1.36 करोड़ वोट हासिल हुए।बता दें कि ईरान में इसी साल फरवरी में चुनाव हुए थे, जिसमें इब्राहिम रईसी दोबारा देश के राष्ट्रपति बने थे। इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण यह चुनाव हो रहा है। इस साल 19 मई को रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी।
हिजाब की खिलाफत करते हैं पजशकियान
मसूद पजशकियान एक सर्जन रह चुके हैं। वो फिलहाल देश के स्वास्थ्य मंत्री हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक भाषणों के दौरान उन्होंने कई बार हिजाब की खिलाफत की थी। उन्होंने कई बार कहा है कि वो किसी प्रकार के मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)