• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
363

बीएसपी में सुरक्षा जागरूकता हेतु पांचवे लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) का सफल आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 19 जुलाई 2024 को एचआरडी केंद्र के मुख्य सभागार में एक विशेष कार्यक्रम पांचवे लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटी) श्री राजीव पाण्डेय समेत विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएँ) एवं विभाग प्रमुख श्री प्रवीन राय भल्ला उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में कुल 87 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) श्री अजय टल्लू द्वारा सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान, मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटी) श्री राजीव पाण्डेय ने सुरक्षा के प्रति ठेका श्रमिकों के दृष्टिकोण को प्रभावित करने में बीएसपी कर्मचारियों की सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विभागों को अपने कर्मचारी साथियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर विशेष जोर दिया तथा संगठन के प्रत्येक स्तर पर “सुरक्षा प्रथम” की मानसिकता अपनाने का सुझाव दिया।

विशेष अतिथि श्री प्रवीन राय भल्ला ने अपने उद्बोधन में भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा ढांचे के विषय में समूह को संबोधित किया और आपसी संवाद की भूमिका को रेखांकित किया। महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री जे. तुलसीदासन तथा सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) श्री अभिषेक सिंह द्वारा टूल बॉक्स टॉक, नियर मिस की घटनाएँ, परमिट टू वर्क तथा परिस्थिति प्रबंधन आदि के विषय पर सविस्तार चर्चा की गई।

यह सहयोगात्मक पहल हितधारकों के लिए विचारों, रणनीतियों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करती है, जो सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को प्राप्त करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।
———————-

बीएसपी द्वारा अवैध कब्जाधारियों, बैनर पोस्टर हटाने तथा डेंगू हेतु निरंतर प्रयास जारी

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग द्वारा, अवैध कब्जाधारियों से आवासों को खाली कराने, अवैध बैनर पोस्टर हटाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। साथ ही साथ भिलाईवासियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग बीएसपी द्वारा डेंगू के विरूद्ध निरंतर सघन अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

अवैध आवासों को कराया खाली एवं 45 कब्जेधारियों को किया बेदखल:
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए, 20 जुलाई 2024 को भी माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 45 अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया, जिसमें 14 डिक्री आवास शामिल है। माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर अब तक 299 डिक्री आवास रिक्त कराया गया है तथा 556 आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया है। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली भी किया जा रहा था। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है। अवैध कब्जेधारी, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।

400 अवैध बैनर पोस्टर को हटाया गया:
बीएसपी प्रबंधन द्वारा अवैध बैनर पोस्टर को हटाने के लिए भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा, सेंट्रल एवेन्यू में मुर्गा चौक से लेकर सेक्टर-09 चौक तक सारे अवैध बैनर पोस्टर निकाले जा रहे हैं। इसके तहत 400 अवैध बैनर पोस्टर को हटाया गया। इस मामले में बीएसपी प्रबंधन किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगी ना ही किसी को कोई छूट दी जायेगी। पुलिस बल के उपस्थिति में बीएसपी टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में प्रबंधन द्वारा अवैध कब्ज़ा के साथ-साथ अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स को भी हटाया जा रहा है। बिना अनुमति के निर्माण, शेड बनाना, क्वार्टरों पर अवैध कब्जा करने के साथ ही देखा जा रहा है कि इस्पात नगरी भिलाई के सौंदर्य को भी क्षति पहुचाई जा रही है। जगह जगह होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, वाल पेंटिंग आदि के माध्यम से अवैध रूप से प्रचार किया जा रहा है, यह पूर्णतः गलत है। बिना अनुमति के इस्पात नगरी या बीएसपी क्षेत्र में फ्लेक्स, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि लगाना या किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री को लगाना दंडनीय और गैरकानूनी है। इससे संयंत्र की शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचती है तथा इस्पात नगरी के सौंदर्य को नुकसान होता है।

इस्पात नगरी में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण हेतु अभियान जारी:
मानसून मानसून की बारिश और उमस भरी गर्मी अनेक तरह की बीमारियां लेकर आती हैं। इस मौसम के दौरान विभिन्न कीटाणुओं और विषाणुओं के संपर्क में आने का खतरा होता है, जिनकी ओर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसून के इन्हीं खतरों के दृष्टिगत भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग का जनस्वास्थ्य अनुभाग, जिला मलेरिया विभाग, दुर्ग के साथ मिलकर इन बीमारीयों से सुरक्षा हेतु शहरवासियों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके अंतर्गत 19 जुलाई 2024 को भिलाई नगर पालिक निगम की सहायता से टाउनशिप में सस्पेक्टेड डेंगू प्रभावित घरों तथा आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग करवाया गया। इस सर्वे के साथ जल एकत्र होने वाले स्थानों की सफाई एवं वहाँ दवाइयों का छिड़काव कर और टेमीफॉस दवा का वितरण भी किया जा रहा है। बीएसपी का जन स्वास्थ्य विभाग, जिला मलेरिया विभाग, दुर्ग के साथ मिलकर उनके प्रशिक्षित कर्मचारियों के सहयोग से घर-घर सर्वेक्षण, दवाइयों के वितरण और छिड़काव आदि के कार्य के साथ इस्पात नगरी के नागरिकों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
———

प्लेट मिल में आपदा प्रबंधन अभ्यास हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का प्लेट मिल फैक्ट्री के नियमों के अनुसार एक संवेदनशील प्लांट है और इसलिए वैधानिक नियमों के अनुसार, प्लेट मिल में हर साल आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत, प्लेट मिल विभाग में 19 जुलाई 2024 को आपदा प्रबंधन को मजबूती प्रदान करने और आकस्मिक आपदा से निपटने हेतु, दुर्घटना के दौरान बचाव कार्य से लेकर दुर्घटना पर काबू पाने जैसे कार्यों को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रोटोकाल की पुष्टि के लिए योजनाबद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया था। प्लेट मिल में पिछली मॉक ड्रिल 27 जून 2023 को आयोजित की गई थी।

विदित हो कि प्रत्येक विभाग में आकस्मिक आपदा से निपटने हेतु प्रोटोकॉल बनाये गए हैं। इस प्रोटोकॉल की जांच हेतु समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस मॉक ड्रिल की गोपनीयता बनाये रखी जाती है, जिससे घटना की गंभीरता को प्रोटोकॉल के अनुरूप की जाने वाली कार्यवाही को सही रूप में परखा जा सके।
इस अभ्यास के दौरान बीएसपी के सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, सेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, एमएमपी-1, सिविल डिफेन्स तथा गैस सेफ्टी तथा प्लेट मिल के कार्मिकों व अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए मॉक ड्रिल में भाग लिया।

प्लेट मिल में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए, आपदा प्रबंधन अभ्यास में 19 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे शॉप्स की आपातकालीन तैयारी योजना की जांच के लिए मॉक ड्रिल की गई। जहाँ आग की स्थिति उत्पन्न होने पर सभी एजेंसियां घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित को बचाया।

एसटीएस-2 के कन्वेयर स्तर पर रखरखाव के काम के लिए 7 व्यक्तियों का एक समूह गया था। गैस कटिंग के दौरान आग लग गई और आसपास फैल गई। जिसमें 2 व्यक्ति श्री धर्मेंद्र कुमार (एसडब्ल्यू) और श्री जितेंद्र कुमार सिंह (एसएसडब्ल्यू) धुएं के कारण बेहोश हो गए। स्थिति को सायरन बजाकर आपातकाल घोषित किया गया और सभी संबंधित बचाव एजेंसियों को सूचित कर उन्हें बुलाया गया। सभी संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव गतिविधियां प्रारंभ की और अंदर फंसे हुए व्यक्तियों को बाहर निकालकर आवश्यक प्रथमोपचार प्रदान कर, उपचार हेतु पीड़ितों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया और आवश्यक चिकित्सकीय सुवेधएं प्रदान की गई। इस दौरान विभिन्न कार्यवाही को प्रोटोकाल के अनुरूप अंजाम दिया गया।

विभागीय सुरक्षा अधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर नियंत्रण अपने हाथ में लिया और अन्य प्रारंभिक गतिविधियाँ शुरू कर दीं। इसके पश्चात, घटना के मुख्य नियंत्रक मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री आर के बिसारे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करने एवं पुनः संचालन सम्बन्धी सभी एजेंसियों से आवश्यक जानकारी ली।
आपदा प्रबंधन अभ्यास पूरा होने के बाद टिप्पणियों और कार्यप्रणाली पर चर्चा करने तथा सभी एजेंसियों को धन्यवाद देने के लिए श्री आर के बिसारे द्वारा एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों का आभार व्यक्त किया और हमेशा सतर्क और सजग रहने की अपील की गई।
————

सेल ने अनुसंधान एवं विकास में सहयोग के लिए आईआईटी, कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

इस्पात मंत्रालय के मार्गदर्शन में सेल ने आईआईटी कानपुर के साथ अनुसंधान एवं विकास और परामर्श अध्ययन में सहयोग को बढ़ावा देने, शैक्षणिक सामग्री और प्रकाशनों का आदान-प्रदान करने, संयुक्त अनुसंधान करने, संयुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करने आदि के लिए 19 जुलाई 2024 को एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया। इस समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा, आईआईटी कानपुर के निदेशक श्री मनिंद्र अग्रवाल, सेल के अध्यक्ष श्री अमरेन्दु प्रकाश की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया। सेल और आईआईटी, कानपुर की ओर से आरडीसीआईएस, सेल के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप कुमार कर और आईआईटी कानपुर के उप निदेशक और डीन (आरएंडडी) प्रोफेसर श्री तरुण गुप्ता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। सेल और आईआईटी कानपुर की टीम इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद थी।
——————-

सामान्य पाली के दौरान कार्मिकों की सुविधा हेतु फाॅरेस्ट एवेन्यु मार्ग एकांगी मार्ग घोषित

भिलाई इस्पात संयंत्र ने 1जुलाई, 2024 से अपने सभी कार्मिकों की उपस्थिति फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज करना शुरू किया है। इस फेस रीडिंग अटेंडेंस सिस्टम में समय पर अटेंडेंस लगा सके इसके लिए संयंत्र प्रबंधन ने आवागमन को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टि से फाॅरेस्ट एवेन्यू के यातायात को एकांगी बनाने का निर्णय लिया है। 22 जुलाई, 2024, सोमवार से यह व्यवस्था प्रभावशील रहेगी।

सामान्य पाली के दौरान समय पर कार्यस्थल पर पहुंचने और अटेंडेंस लगाने की हड़बड़ी रहती है और इस आपाधापी में दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। संयंत्र प्रबंधन ने सभी की सुविधा और समय पर सुरक्षित रूप से अटेंडेंस लगा सके इसके लिए पुुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवागमन को सुगम बनाने के लिए जेपी सीमेंट चैक से बोरिया गेट होते हुए इस्पात भवन तक के मार्ग को एकांगी घोषित किया है। प्रातः 8.30 से 9.15 बजे तक यह मार्ग एकांगी मार्ग रहेगा। 9.15 बजे के बाद यह मार्ग दोनों ओर से यातायात के लिए खुला रहेगा। फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक सिस्टम की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। यह देखा गया कि सही समय पर कार्य की जगह पर पहुंचने के लिए लोग हड़बड़ी भी कर रहे है जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।इसे देखते हुए बी एस पी प्रबंधन कार्मिकों की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध कर रहा है। इस सिस्टम के तहत महीने के सभी दिनों में 5 मिनट विलंब और 9 दिन 15 मिनट विलंब से अटेंडेंस लगा सकने को मान्यता दी गयी है। आवश्यक कार्य, इमरजेंसी इत्यादि के कारण इससे अधिक के विलंब को कार्मिक के रिपोर्टिंग अधिकारी उपस्थिति प्रमाणित कर सकते हैं। संयंत्र प्रवेश एवं निकास के लिए अधिक संख्या में सीआईएसएफ के कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं ताकि चेकिंग में लगने वाले समय को भी कम किया जा सके। इसके साथ ही प्रवेश के लिए अधिक गैलरियां खोली गई है ताकि कम समय में अधिक लोग प्रवेश या निकास कर सकें। इस व्यवस्था से कार्यक्षेत्र में कार्मिकों एवं ठेका श्रमिकों की उपस्थिति निर्धारित समय पर संभव हो सकेगी। साथ ही ठेका श्रमिकों को पूर्ण वेतन भुगतान प्रबंधन में मदद मिलेगी।

यूनियनों और कार्मिकों ने सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रबंधन के समक्ष अनेक उपाय और सुझाव रखे थे। इन पर गंभीरता से विचार करने के बाद प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवागमन को सुगम बनाने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सबसे अधिक यातायात वाले सामान्य पाली के समय मे बोरियागेट से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए प्रातः 8.30 से 9.15 बजे तक जे पी सीमेंट से इस्पात भवन की ओर जाने वाले फारेस्ट एवेन्यू मार्ग को एकांगी घोषित किया है। 9.15 के बाद मार्ग दोनों ओर के यातायात के लिए तथा संयंत्र जाने वाली ट्रकों के आवागमन के लिए खुले रहेंगे। इस नई व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रचार तंत्रों के माध्यम से इस सूचना को कार्मिकों तक पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख यूनियनों को भी उक्त व्यवस्था की सूचना दी जा रही है ताकि कार्मिकों तक शीघ्र यह सूचना पहुंचे। सड़कों पर इस नई व्यवस्था से सम्बंधित बोर्ड्स भी लगवाए जा रहे हैं। बोरिया गेट तथा मैत्री स्तंभ इस्पात भवन के पास वरिष्ठ अधिकारी, आईआर विभाग और सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों की तैनाती होगी ताकि वे संयंत्र आने वाले कार्मिकों को समुचित सुविधा उपलब्ध करा सकें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से भी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक सहयोग मांगा गया है । प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन इस व्यवस्था के लागू होने से कर्मचारियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर आश्वस्त है।
–00–

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन