- Home
- Chhattisgarh
- तीन युवकों ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को जमकर पीटा, देखें VIDEO…
तीन युवकों ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को जमकर पीटा, देखें VIDEO…
2 years ago
239
0

तखतपुर. बैंक में घूसकर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीडित मैनेजर ने तखतपुर थाने में मामले की शिकायत की है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक का है.
तीन युवकों ने एसबीआई बैंक कर्मियों से मारपीट की है. इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा कि लोन सेटलमेंट करने को लेकर तीन युवकों ने विवाद किया. बैंक कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए तीनों युवकों ने मारपीट भी की. इस घटना के बाद बैंक में लेनदेन प्रभावित है.
इस मामले की शिकायत एसबीआई मैनेजर अंकित भूषण लाल और फील्ड मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने तखतपुर थाने में की है. इस घटना के बाद बैंक में तनाव की स्थिति है. वहीं एसबीआई बैंक के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.
देखें वीडियो –
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)