• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
237

गैर संकार्य विभागों के कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से किया सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते है, उनको प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह ’’कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ से सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में माह मार्च 2024, अप्रैल 2024 एवं मई 2024 के लिए वित्त एवं लेखा विभाग से अनुभाग अधिकारी (वित्त) सुश्री नीना प्रदीप एवं अनुभाग अधिकारी (वित्त) श्री शरद कुमार दानी, प्रोजेक्ट विभाग से मास्टर ऑपरेटर कम-तकनीशियन वी रमेश, नगर सेवायें विभाग से ओसीटी श्री दयवीर मिश्रा, जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर श्री विश्वनाथ देवांगन, चार्जमैन-कम-वरिष्ठ तकनीशियन श्री अमित कुमार सोनी, कनिष्ठ स्टाफ सहायक श्री हीरामणी एवं ओसीटी श्री प्रकाश सहित मानव संसाधन विभाग से कनिष्ठ स्टाफ सहायक श्री गोपाल सिंह को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उन्मेष भारद्वाज एवं मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर के द्वारा कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के सभागार में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य एवं खदान) श्री जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य-चिकित्सा) सुश्री आर रंजनी, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री मानस भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आशीष गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री कमरूद्दीन, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं-पीएचई) श्री पी.एल.साहू, सहायक महाप्रबंधक (परियोजनाएं-पीएमसी) सुश्री जया तिवारी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) श्री नरेन्द्र इंगले, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-नगर सेवाएं) सुश्री जी. एम. वी. पद्मिनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एम.वी.वी. प्रसाद, उप प्रबंधक (मानव संसाधन- पी.एण्ड ई.) श्री गिरीश मढारिया, कनिष्ठ अधिकारी (नगर सेवाएं) श्री मुकुन्द दास मानिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत कार्मिकों को सम्मान स्वरूप प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, कार्मिक की पत्नी के लिए प्रशंसा पत्र व मिठाई पैकेट प्रदान किये जाते हैं| साथ ही पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित की जाती है।
————————-

एस एम एस 3 में नॉन फाइनैन्शियल मोटिवेशन स्कीम गिफ्ट का वितरण

26 जुलाई 2024 को स्टील मेल्टिंग शॉप -3 (एसएमएस-3) के सभागार में जनवरी 2024 से मार्च 2024 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नॉन फाइनैन्शियल मोटिवेशन स्कीम के तहत उपहार वितरण किया गया। उपहार के रूप में एसएमएस-3 के सभी कार्मिकों को चांदी का सिक्का और वाटर बोतल देकर सम्मानित किया गया। इस उपहार वितरण कार्यक्रम में जनवरी के पश्चात सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को भी शामिल किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री ए. बी. श्रीनिवास उपस्थित रहे| श्री ए बी श्रीनिवास ने अपने उद्बोधन में एसएमएस-3 बिरादरी को बधाई देते हुए इसी प्रकार उत्पादन व सुरक्षा में अग्रणी बने रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने नॉन फाइनैन्शियल मोटिवेशन स्कीम की कमिटी के कार्य की भी सराहना की।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोज, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री यतेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री पी के सिंह, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री डी विजिथ, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री डी के वारशने, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री प्रद्युम्न सत्पथी, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री अतुल बेंडाले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारिगण उपस्थित थे।
———————-

कुल 36 ग्रामीणों ने उठाया बीएसपी सीएसआर द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 27 जुलाई 2024 को ग्राम अंजोरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम अंजोरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में डॉ एम सरस्वती, बीपी शुगर जांच हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मेसिस्ट श्री शशि भूषण राय, पंजीयन हेतु श्री मंजूर अली तथा सीएसआर विभाग से श्रीमती सीता सिन्हा उपस्थित थे| इस शिविर में कुल 36 लोगों की जांच करके उनको दवाईयों का वितरण किया गया| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
——००——

टायफाईड, डेंगू और मलेरिया के मरीजों को देखते हुए इस्पात नगरी में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण हेतु अभियान जारी

मानसून के आगमन के साथ ही शहर में टायफाईड, डेंगू, दस्त और मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मानसून के इन्हीं खतरों के दृष्टिगत भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं विभाग इन बीमारयों से सुरक्षा हेतु, शहरवासियों को जागरूक करने के साथ साथ इस्पात नगरी के आवासों का सर्वेक्षण, निरीक्षण, दवाओं का वितरण तथा छिड़काव कर निरंतर प्रयास कर रहा है। बारिश के मौसम में विभिन्न कीटाणुओं और विषाणुओं के संपर्क में आने से अनेक तरह की बीमारियों का खतरा होता है, जिनकी ओर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अत: इस्पात नगरी में इन बीमारियों के रोकथाम के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र, जनता से सतर्कता की अपील करता है, कि इन मानसूनी बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों व तरीकों का गंभीरता से पालन करे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा, इस्पात नगरी में मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि की रोकथाम के लिए 15 जून 2024 से ही सघन अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। घर घर सर्वेक्षण, निरीक्षण, दवाओं का वितरण तथा छिड़काव के साथ साथ बीएसपी का जन स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाती है, जिसके तहत वे घर-घर जाकर पानी के पात्रों को खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि करती है। इसके अलावा बीएसपी के जन स्वास्थ्य विभाग एवं जिला मलेरिया विभाग, दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से उनके प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ मच्छर जनित रोगों के विरुद्ध निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अभियान के तहत, 23 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 1,3,4,6,8,9, रिसाली एवं मरोदा सेक्टर में कुल 3627 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। 110 टूटे हुए मकानों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 2390 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 180 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 115 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 38 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 171 कंटेनरों, 19 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 323 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 238 पात्रों को खाली कराया गया। 1047 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 46 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया।
24 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 1,4,6,7,9,10 एवं मरोदा सेक्टर में कुल 2035 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। 11 टूटे हुए मकानों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 1742 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 134 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 113 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 59 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 124 कंटेनरों, 20 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 318 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 221 पात्रों को खाली कराया गया। 793 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 30 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया। बी एस एफ कैंप सेक्टर 6 में स्प्रे से छिड़काव किया गया। सेक्टर 8 के स्ट्रीट 1-8, 20-25, 33-36, 40-48 में ऑइल स्प्रे का कार्य किया गया है।

25 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 3,4,6,7,9,10 एवं मरोदा सेक्टर में कुल 2702 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। 16 टूटे हुए मकानों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 2204 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 207 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 138 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 36 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 246 कंटेनरों, 32 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 433 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 324 पात्रों को खाली कराया गया। 945 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 73 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया। भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 तथा सेक्टर 10 के स्ट्रीट 20-22 में स्प्रे से छिड़काव किया गया। सेक्टर 10 के स्ट्रीट 8-12, 20-27, एवेन्यू A मार्केट में ऑइल स्प्रे का कार्य किया गया है।
इन बीमारियों से सुरक्षा हेतु इसके कारण, लक्षणों और बचाव के तरीकों की जानकारी होना अति आवश्यक है। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। डेंगू से बचने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है, अत: डेंगू से बचाव के उपायों को अवश्य अपनाएं। जैसे कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें व धूप में सुखाकर प्रयोग करें, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें, घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली/परदे लगायें, पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

नागरिकों से अपील:
भिलाई इस्पात संयंत्र का जनस्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं विभाग पुन: इस्पात नगरी के सभी शहरवासियों से अपील करता है कि उपरोक्त मौसमी बीमारियाँ हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, अत: इन बीमारियों के प्रति जागरूक रहते हुए सभी आवश्यक सावधानियों एवं उपायों का पालन अवश्य करें।
——————-

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने दैनिक उत्पादन का बनाया नया रिकाॅर्ड

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के माॅडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने दैनिक उत्पादन का एक और नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 24 जुलाई 2024 को 38 हीट (6222 टन) ब्लूम कास्टिंग का उत्पादन रिकाॅर्ड दर्ज किया। 22 दिसम्बर 2022 को दर्ज 36 हीट (5989 टन) ब्लूम कास्टिंग के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकाॅर्ड को पार कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकाॅर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

एसएमएस-3 द्वारा उत्पादित कास्ट ब्लूम्स का उपयोग संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में वांछित ग्रेड और लंबाई की रेल्स की रोलिंग में किया जाता है। सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और संबंधित विभागों के सदस्यों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की है।
————-

सेल-बीएसपी द्वारा चेन्नई मेट्रो एवं अन्य रेलवे परियोजनाओं हेतु टीएमटी बार की आपूर्ति

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा बांध, थर्मल, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक एवं परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, पुलों, एक्सप्रेस-वे, फ्लाई-ओवर, सुरंगों और ऊंची इमारतों सहित राष्ट्रीय महत्व की बड़ी परियोजनाओं में उपयोग के लिए भूकंप एवं संक्षारण प्रतिरोधी गुणों से युक्त व उच्च शक्ति वाले टीएमटी बार्स का उत्पादन किया जाता है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलएंडटी से चेन्नई मेट्रो परियोजना में उपयोग हेतु तथा मेसर्स एपीसीओ और मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं में उपयोग हेतु टीएमटी बार्स की आपूर्ति के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

संयंत्र की आधुनिक मिल, बार एंड रॉड मिल द्वारा, जिसने पहली बार 40 मिलीमीटर व्यास में टीएमटी बार्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है, 500डी ग्रेड में 2100 टन टीएमटी 40 बार्स की आपूर्ति मेसर्स एलएंडटी को की गई है। ये भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी हैं। चेन्नई मेट्रो परियोजना की निर्माण गतिविधियों में इस ‘ टीएमटी बार’ का उपयोग किया जाएगा। बार एंड रॉड मिल जल्द ही विभिन्न रेलवे परियोजनाओं में उपयोग के लिए मेसर्स एपीसीओ और मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन को 550 डी ग्रेड में टीएमटी 40 बार की 1600 टन भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी बार की आपूर्ति करेगा। एपीसीओ इंफ्राटेक एक मुख्य निर्माण कंपनी है जो राजमार्ग, ऊर्जा परियोजनाओं, सुरंग, सिंचाई, शहरी बुनियादी ढांचे सहित बड़ी परियोजनाओं के निर्माण में कार्यरत है। आईटीडी सीमेंटेशन भी राजमार्गों, पुलों, फ्लाईओवर और सुरंग परियोजनाओं सहित अन्य निर्माण गतिविधियों में कार्यरत है|
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के 7 एमटी मोडेक्स प्रोग्राम के अंतर्गत स्थापित संयंत्र की बार एंड रॉड मिल को स्ट्रेट बार के रूप में विभिन्न प्रकार के सेक्शन्स की रोलिंग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। देश में बुनियादी ढांचे और निर्माण गतिविधियों में तेजी आने के साथ-साथ, बार एंड रॉड मिल के टीएमटी ग्रेड के उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद की मांग में भी वृद्धि हुई है।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना, जिसे भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, में उपयोग के लिए वांछित ग्रेड के टीएमटी बार्स की भी बड़ी मात्रा में आपूर्ति कर रहा है। सेल-बीएसपी ने बांद्रा-वर्ली सी- लिंक तथा अटल सेतु सहित मुंबई में समुद्र पर बने पुलों के निर्माण, अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग, हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग और हमारे देश के उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में पुलों के लिए आवश्यक ग्रेड के टीएमटी बार की भी आपूर्ति की है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी शामिल है, जो जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सेल-बीएसपी ने देश की राजधानी में सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए भी टीएमटी उत्पादों की आपूर्ति भी की है।
——————-

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन