• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
321

बीएसपी द्वारा टायफाईड, डेंगू, दस्त एवं मलेरिया रोकथाम हेतु अभियान जारी, एक सप्ताह में 16920 आवासों का सर्वे

मानसून के दौरान शहर में विभिन्न बिमारियों जैसे टायफाईड, डेंगू, दस्त और मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका बनी रहती है। मानसून के इन्हीं खतरों के दृष्टिगत भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं विभाग इन बीमारयों से सुरक्षा हेतु, शहरवासियों को जागरूक करने के साथ साथ इस्पात नगरी के आवासों का सर्वेक्षण, निरीक्षण, दवाओं का वितरण तथा छिड़काव कर निरंतर प्रयास कर रहा है। इस अभियान के तहत, 21 जुलाई 2024 से 27 जुलाई 2024 तक इस्पात नगरी के विभिन्न सेक्टरों में कुल 16920 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 2024 से 27 जुलाई 2024 तक इस्पात नगरी के विभिन्न सेक्टरों में कुल 165 टूटे हुए मकानों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 12940 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 1253 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 747 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 246 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 1126 कंटेनरों, 133 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 2028 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 1475 पात्रों को खाली कराया गया। 5652 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 313 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया।

इस अभियान के तहत, 26 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 1,4,6,7,9,10 एवं मरोदा सेक्टर में कुल 1106 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। कुल 615 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 127 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 97 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 26 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 117 कंटेनरों, 11 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 216 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 143 पात्रों को खाली कराया गया। 422 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण किया गया।

27 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 2,5,6,7,9,10 एवं रुआबांधा सेक्टर में कुल 3889 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। कुल 2959 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 337 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 178 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 36 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 314 कंटेनरों, 37 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 414 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 354 पात्रों को खाली कराया गया। 1286 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 164 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया।
डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। डेंगू से बचने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है, अत: डेंगू से बचाव के उपायों को अवश्य अपनाएं। जैसे कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें व धूप में सुखाकर प्रयोग करें, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें, घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली/परदे लगायें, पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

नागरिकों से अपील:
भिलाई इस्पात संयंत्र का जनस्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं विभाग पुन: इस्पात नगरी के सभी शहरवासियों से अपील करता है कि उपरोक्त मौसमी बीमारियाँ हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, अत: इन बीमारियों के प्रति जागरूक रहते हुए सभी आवश्यक सावधानियों एवं उपायों का पालन अवश्य करें।
—————–

बार एवं रॉड मिल ने टीएमटी बार के रोलिंग में एक और नया रिकॉर्ड बनाया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) के लिए 2024 का जुलाई माह, दैनिक उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित करने का माह रहा है। मिल ने 28 जुलाई 2024 को 16 मिमी व्यास में 3,930 टन टीएमटी बार का उत्पादन किया, जो 17 मई 2024 को 16 मिमी व्यास के रोल किए गए 3,890 टन टीएमटी बार के अपने ही पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है।

इसी महीने 10 जुलाई 2024 को बार एंड रॉड मिल ने, 2589 टन उत्पादन करके टीएमटी बार्स के 10 मिमी के उत्पादन में एक नया रिकॉर्ड बनाया था, जो 7 जुलाई 2024 को 10 मिमी के रोल किए गए 2579 टन टीएमटी बार के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर गया था।

इससे पहले 4 जुलाई 2024 को, बीआरएम ने 1984 बिलेट्स को 4078 टन टीएमटी बार में रोल करके किसी भी प्रोफाइल में टीएमटी बार के उत्पादन में एक नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया था, जो 19 मई 2024 को 1955 बिलेट्स को 4013 टन टीएमटी बार में रोल करने के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक था।

संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीएमटी बार के रोलिंग में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बीआरएम और सभी सम्बद्ध सहयोगी एजेंसियों की टीम को बधाई दी है।
——-

एसएमएस-3 ने सीवी-1 में बिलेट की ओपन कास्टिंग के साथ एक और उपलब्धि हासिल की

क्लोज/सबमर्ज्ड रूट के माध्यम से सीवी-1 बिलेट कास्टिंग की सफल कमीशनिंग के बाद, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने उपयुक्त माॅडीफिकेशनों के बाद 27 जुलाई 2024 को ओपन कास्टिंग रूट के जरिए बिलेट कास्टिंग का सफलतापूर्वक ट्रायल किया। इन माॅडीफिकेशनों के अंतर्गत संयंत्र के इंजीनियरिंग डिजाइन और ड्राइंग विभाग के सहयोग से मोल्ड ऑयल प्लेट्स का विकास, गुरुत्वाकर्षण आधारित मोल्ड ऑयल फीड सिस्टम की स्थापना, लॉन्डर सुविधा के साथ टंडिश एनसीडी तंत्र की स्थापना, मोल्ड के अंदर सेंटर हॉट मेटल स्तर की गति को सिंक्रोनाइज करने के लिए ओपन कास्टिंग से पीएलसी प्रोग्राम का विकास और ओपन कास्टिंग में सुरक्षित संचालन के लिए पीएलसी में विकास कार्य किया गया।

ओपन स्ट्रीम रूट के जरिए सीवी-1 से बिलेट्स की कास्टिंग कई मायनों में फायदेमंद होगी। स्ट्रैंड के बंद होने की स्थिति में यह संभावित सीमा तक प्रचालन को फिर से स्ट्रैंड करने में सक्षम बनाएगा। क्लोज स्ट्रीम में फिर से स्ट्रैंड करने के लिए, ऑपरेशन को टंडिश अनुक्रम के पूर्ण होने तक प्रतीक्षा करनी होती है।

क्लोज स्ट्रीम में आॅपरेशन की गति 2.8 मीटर प्रति सेकंड रहती है। इसके अनुपात ओपन स्ट्रीम प्रणाली के माध्यम से इससे अधिक गति पर कास्टर सीवी-1 को संचालित करने में सक्षम करेगा। इस प्रणाली से एक अन्य महत्वपूर्ण लाभ है कि प्रति टन स्टील पर लगभग 150 रुपये की बचत होगी, जो प्रतिदिन 4 लाख रुपये से अधिक लागत बचत के बराबर है। ओपन स्ट्रीम प्रणाली से सीवी-1 कास्टर से अधिक बिलेट्स के उत्पादन संभव हो सकेगा।

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के शॉप नेतृत्व ने एसएमएस-3 टीम बिरादरी के सदस्यों को बधाई दी और इस उपलब्धि के लिए सभी संबद्ध विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
—————–

एनफोर्समेंट कार्यवाही को सीखने-समझने राउरकेला इस्पात संयंत्र की एनफोर्समेंट टीम के सदस्य भिलाई आये

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के एनफोर्समेंट टीम के साथ राउरकेला इस्पात संयंत्र एनफोर्समेंट टीम ने, आज 30 जुलाई 2024 को दो घंटे का इंटरेक्शन सेशन रखा था। इस इंटरेक्शन सेशन में, सभी अधिकारियों और इंस्पेक्टर्स सहित इन्फोर्सेंट विभाग द्वारा की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियों जैसे- फंक्शनिंग कैसे की जाती है, क्या-क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है, इस दौरान क्या परेशानियां आती है, कार्यवाही को और आसान तथा बेहतर विधि से कैसे किया जा सकता है, एस्टेट कोर्ट व प्रशासनिक सहयोग के साथ विभिन्न प्रकार के शिकायतों तथा अवैध कब्जा के विविध विषयों पर चर्चा की गई।

राउरकेला इस्पात संयंत्र के सहयोगियों के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के एनफोर्समेंट अनुभाग द्वारा, अवैध कब्जा मुक्ति हेतु अपनाई जा रही पद्धतियों पर प्रकाश डाला गया और इस पर चर्चा की गई। राउरकेला इस्पात संयंत्र की एनफोर्समेंट टीम को खाली कराए गए अवैध कब्जे का साइट विजिट कराया गया। विज़िट के दौरान राउरकेला एनफोर्समेंट टीम को विभिन्न सेक्टरों, कैंप, खुर्सीपार, मह-मरा दुर्ग, नेवई, सिविक सेंटर, सेक्टर-06, इत्यादि दिखाया गया।
———

टाउनशिप के साथ संयंत्र के भीतर भी आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु की जा रही है कार्यवाही

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग द्वारा निरन्तर अवैध कब्जा हटाने, अवैध बैनर पोस्टर हटाने तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु आवारा मवेशियों पर नियंत्रण का कार्य जारी है। इसके साथ ही संयंत्र के अंदर भी कुछ आवारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। कर्मियों को चोट पहुंचाने वाले पागल सांड को भी पकड़ा गया। सेकंड हॉफ में संयंत्र के भीतर से भी आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है।

आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा टाउनशिप के विभिन्न स्थानों से आवारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें कोसानगर गौठान भेजा जा रहा है। बरसात के मौसम में आवारा मवेशी अक्सर हरी घास की तलाश में टाउनशिप की सड़कों की ओर रुख कर लेते हैं। इससे सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या ने यातायात के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। नगर सेवाएँ विभाग द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जारी है।
—————–

79 ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 30 जुलाई 2024 को ग्राम स्टोर पारा पुरेना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम स्टोर पारा पुरेना में आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ निशि मिंज, बीपी, शुगर एवं रक्त जांच हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मासिस्ट श्री अशरफ, पंजीयन हेतु श्री शशि भूषण राय व श्री शम्भू दयाल तथा सीएसआर विभाग से श्री बुधेलाल एवं सीआईएसएफ से कमांडेंट श्री आर के वर्मा एवं डिप्टी कमांडेंट श्री नरेंद्र यादव उपस्थित थे| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में कुल 79 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं प्रदान की गई, लाभान्वित ग्रामीणों में 20 पुरुष, 53 महिला तथा 06 बच्चे शामिल थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
——००——

मैत्री बाग में सेल-बीएसपी और क्रेडा के संयुक्त तत्वाधान में 200 KWP सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु भूमिपूजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ग्रिड से जुड़े सोलर पावर प्लांट की आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग के लिए, बीएसपी और क्रेडा के संयुक्त तत्वाधान में 30 जुलाई, 2024 को मैत्री बाग में भूमिपूजन किया गया। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने मैत्री बाग में 200 KWP सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं और सीएसआर) श्री जे वाई सपकाले, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन, महाप्रबंधक (ईडी-एचआर सचिवालय) श्री एच शेखर, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री विष्णु पाठक, एस. ई. (क्रेडा) श्री भानु प्रताप, जिला प्रभारी (दुर्ग-क्रेडा) श्री रवींद्र देवांगन, ए. ई. (क्रेडा) श्री नितेश बंछोर, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुशील कामड़े, उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री कमल वर्मा सहित सीएसआर और टाउनशिप विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने कहा कि इस परियोजना की परिकल्पना कुछ महीने पहले की गई थी। अगर यह परियोजना हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करती है, तो हम इसे अन्य स्थानों पर भी दोहरा सकते हैं। उन्होंने इस परियोजना में शामिल सभी संबंधित एजेंसियों को बधाई दी।

श्री जे वाई सपकाले ने कहा कि यह परियोजना ग्रीन एनर्जी में हमारे विश्वास को बढाती है। उन्होंने कहा कि इसकी त्वरित स्वीकृति और प्रगति के कारण यह सभी के लिए एक यादगार परियोजना होगी। क्रिस्टलीय सौर फोटो वोल्टीक मॉड्यूल लगभग 800 यूनिट प्रति दिन और लगभग 24,000 यूनिट प्रति माह उत्पन्न करेगा। इस परियोजना में इस संयंत्र को इतनी ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा, कि मैत्री बाग में हिरणों के लिए चारा भी सोलर पावर प्लांट के नीचे सुरक्षित रहेगा।

स्विक्सोल सिस्टम्स के श्री प्रांजल पांडेय ने उपस्थित सदस्यों को सोलर पावर प्लांट परियोजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता (क्रेडा) सुश्री वर्षा बघेल द्वारा किया गया।
———

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे को मिला भारत ‘ए’ टीम में मौका, श्रीलंका दौरे में बिखेरेंगे जलवा
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे को मिला भारत ‘ए’ टीम में मौका, श्रीलंका दौरे में बिखेरेंगे जलवा

अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ रोकेंगे अवैध घुसपैठ, अमित शाह ने दी पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी, बोले- किसी भी हाल में जनसांख्यिकीय परिवर्तन नहीं होने देंगे
breaking National

अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ रोकेंगे अवैध घुसपैठ, अमित शाह ने दी पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी, बोले- किसी भी हाल में जनसांख्यिकीय परिवर्तन नहीं होने देंगे

देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता
breaking Chhattisgarh

देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता

ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें
breaking international

ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा
breaking international

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे
breaking National

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन