• Chhattisgarh
  • CPI[M] 24th PARTY CONGRESS : फासिस्ट ताकतों को हराने और विकल्प देने का ठोस आकलन – जसविंदर सिंह

CPI[M] 24th PARTY CONGRESS : फासिस्ट ताकतों को हराने और विकल्प देने का ठोस आकलन – जसविंदर सिंह

2 years ago
485

सी पी आई (एम) की 24 वीं पार्टी कांग्रेस के राजनीतिक प्रस्ताव के मसौदे के जारी होते ही सी पी आई (एम) पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। सी पी आई (एम) पर बीजेपी के प्रति नरम रुख अपनाने की सिर्फ बात ही नहीं की जा रही है, बल्कि कभी-कभी तो फासीवाद और साम्प्रदायिकता के खिलाफ उसके संघर्ष पर ही प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं, जैसे सी पी आई (एम) फासीवाद विरोधी लड़ाई को छोड़ कर फासीवाद के पक्ष में खड़ी हो गई है। इस लेख की कोशिश इन आरोपों का जवाब देना नहीं है। सिर्फ सी पी आई (एम) के राजनीतिक प्रस्ताव को लेकर गलतफहमियों के कोहरे को साफ करना है।

कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यनीतिक लाइन उसकी रणनीतिक लाइन से निकलती है। रणनीतिक दस्तावेज पार्टी का कार्यक्रम होता है। पार्टी कार्यक्रम को पार्टी ने 2000 में अपडेट किया था। इस कार्यक्रम के पैरा 5.7 में आरएसएस के चरित्र को इन शब्दों में परिभाषित किया गया है : “साम्प्रदायिक और फासीवादी आरएसएस के नेतृत्व वाले गठबंधन के उदय और केंद्र में इसके सत्ता में आने से धर्मनिरपेक्ष नींव के लिए खतरा पैदा हो गया है l राज्य, प्रशासन, शिक्षा प्रणाली और मीडिया की संस्थाओं का साम्प्रदायिकरण करने के लिए व्यवस्थित प्रयास किए जा रहे हैं। बहुसंख्यक साम्प्रदायिकता का विकास अल्पसंख्यक साम्प्रदायिकता की ताकतों को मज़बूत करेगा और राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालेगा। भाजपा और उसके साम्प्रदायिक मंच के लिए बड़े पूंजीपतियों के कुछ हिस्सों का समर्थन देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए गंभीर परिणामों से भरा है।”

फासीवाद औऱ साम्प्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यक्रम के पैरा 5.8 में कहा गया है : “इसलिए हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के सुसंगत क्रियान्वयन के लिए, बिना किसी समझौते के, संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें थोड़ी-सी भी चूक नहीं की जानी चाहिए और उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। हर धार्मिक समुदाय के अधिकारों की रक्षा करते हुए — चाहे वह बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक — साथ ही उन लोगों के अधिकार की रक्षा करते हुए, जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखते हैं, किसी भी धर्म में विश्वास करने और उसका पालन करने या किसी भी धर्म का पालन न करने के अधिकार की रक्षा करते हुए, पार्टी को राष्ट्र के आर्थिक, राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में धर्म के सभी प्रकार के हस्तक्षेप के खिलाफ लड़ना चाहिए और संस्कृति, शिक्षा और समाज में धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। धार्मिक साम्प्रदायिकता पर आधारित फासीवादी प्रवृत्तियों के पनपने के खतरे से सभी स्तरों पर दृढ़ता से लड़ना चाहिए।”

पार्टी कार्यक्रम की इसी समझदारी से पार्टी हर तीन साल बाद होने वाली पार्टी कांग्रेस (राष्ट्रीय महा-अधिवेशन) में राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए कार्यनीतिक लाइन निर्धारित करती है। 1992 में बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी के सिद्धांत को छोड़कर आरएसएस के नियंत्रण और निर्देशन में चलने वाली बीजेपी को मुख्य खतरा माना। इसी समझदारी के आधार पर अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार को गिराया गया। कांग्रेस के बाहर से समर्थन से संयुक्त मोर्चे की गैर-भाजपा सरकार का गठन किया गया। फिर 2004 में भी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराकर डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार का गठन किया गया, जिसे वामपंथी दलों ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर बाहर से समर्थन दिया।

आरएसएस और भाजपा के फासीवादी चरित्र को लेकर सी पी आई (एम) को कभी कोई गलतफहमी नहीं रही। 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर 16वीं लोकसभा चुनावों की समीक्षा करते हुए कहा था, “पहली बार देश मे एक ऐसी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, जिसका आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। इस पार्टी का देश के संघीय ढांचे में कोई विश्वास नहीं है। इस पार्टी का नियंत्रण फासीवादी विचारधारा वाला आरएसएस करता है, जो देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को खत्म कर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना चाहता है।”

पार्टी ने रेखांकित किया था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के गठन से देश के संविधान, लोकतंत्र, संघीय ढांचे और धर्मनिरपेक्षता पर हमले तेज होंगे और इनकी रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता होगी | पार्टी की पिछली 23वीं पार्टी कांग्रेस के राजनीतिक प्रस्ताव में भी भाजपा और आरएसएस के बढ़ते खतरे को इन शब्दों में रेखांकित किया गया है, “22वीं पार्टी कांग्रेस के बाद के दौर में भाजपा की स्थिति और पुख्ता हुई है। सरकार में रहने के चलते फासिस्टी आरएसएस के हिन्दुत्ववादी साम्प्रदायिक एजेंडे पर आक्रामक तरीके से चल रही है। … इसमें साम्प्रदायिक- कॉरपोरट गठजोड़ को मज़बूत किया जा रहा है … भारतीय संवैधानिक गणराज्य के चरित्र को बदलने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।”

इस चुनौती का मुक़ाबला करने के लिए 23 वीं पार्टी कॉंग्रेस के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया था : “हिन्दुत्ववादी साम्प्रदायिक एजेंडे और साम्प्रदायिक ताकतों की गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए पार्टी और वामपंथी ताकतों को मज़बूत करना जरूरी है। पार्टी को हिन्दुत्ववादी साम्प्रदायिकता के खिलाफ सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों की व्यापक लामबंदी के लिए काम करना चाहिए। … जब भी चुनाव होंगे, उपरोक्त राजनीतिक लाइन के आधार पर भाजपा विरोधी वोटों को अधिकतम एकजुट करने के लिए उपयुक्त चुनावी रणनीति अपनायी जाएगी।” इस प्रकार, भाजपा विरोधी मतों को अधिकतम एकजुट कर भाजपा को सत्ता से हटाने का आव्हान किया गया था। इंडिया एलायंस का प्रयास इसी समझदारी का परिणाम था, जिसके गठन में सी पी आई (एम) और वामपंथी दलों की भी भूमिका रही है।

मज़ेदार बात यह है कि जिस 24 वीं पार्टी कांग्रेस के राजनीतिक प्रस्ताव के मसौदे को लेकर पार्टी की आलोचना हो रही है, उसमें तानाशाही से आगे बढ़ कर नव-फासीवादी प्रवृत्तियों का उल्लेख किया गया है। मसौदे की प्रस्तावना में ही नोट किया गया है, “23वीं पार्टी कॉंग्रेस के बाद के दौर की निशानी है, हिन्दुत्व-कॉरपोरट निजाम की ताकतों, जिनका प्रतिनिधित्व मोदी सरकार करती है और उसके विरोध में खड़ी धर्मनिरपेक्ष-जनवादी ताकतों के बीच बढ़ता संघर्ष। एक प्रतिक्रियावादी हिन्दुत्ववादी एजेंडा थोपने का धक्का और विपक्ष तथा जनतंत्र को कुचलने का तानाशाहीपूर्ण अभियान, नव फासीवादी विशेषताएं प्रदर्शित कर रहा है।”

सी पी आई (एम) की भूमिका को लेकर चिंता व्यक्त करने वाले शुभचिंतक आरएसएस और राजसत्ता के बीच का अंतर नहीं समझ पा रहे हैं l भाजपा और आरएसएस के फासीवादी चरित्र को लेकर सी पी आई (एम) का दृष्टिकोण वही है। दूसरी ओर भारतीय संविधान का धर्मनिरपेक्ष, संघीय और लोकतांत्रिक ढांचा आरएसएस और मोदी सरकार के फासीवादी मंसूबों पर अंकुश लगाता है। यह सही है कि यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है। न्यायपालिका भी इससे अछूती नहीं है। लेकिन जो न्यायपालिका राममंदिर पर विवादित निर्णय सुनाती है, सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुनवाई में देरी करती है, वही न्यायापालिका इलैक्टोरल बॉन्ड के सवाल पर मोदी सरकार को बेनकाब भी करती है, धार्मिक स्थानों के सर्वेक्षण के सवाल पर नीचे की अदालतों को फटकार भी लगाती है और बिलकिस बानो के बलात्कारियों को फिर से जेल भी पहुंचाती है। अभी देश मे विपक्षी सरकारें भी हैं और सरकार और भाजपा के चरित्र पर बहस करने और सम्मेलन आयोजित कर इसके खिलाफ लड़ने का आव्हान करने का अवसर भी है। क्या फासीवाद के आ जाने पर यह सम्भव है? खुलेआम सरकार का विरोध सम्भव हो सकता है? लोकसभा चुनावों में भाजपा की ताकत का कम होना भी साबित करता है कि भाजपा को हराया जा सकता है।

सी पी आई (एम) ने इस परिस्थिति का सही आकलन कर एक ओर आरएसएस की साम्प्रदायिकता के खिलाफ व्यापक एकता बनाने का आव्हान भी किया है और दूसरी ओर इस सरकार की कॉरपोरटपरस्त नीतियों का वामपंथी-जनवादी विकल्प भी प्रस्तुत किया है।

• साभार : राष्ट्रीय सहारा

[ • लेखक जसविंदर सिंह मध्यप्रदेश माकपा के सचिव और केंद्रीय समिति के सदस्य हैं. ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी

छत्तीसगढ़ में सिजेरियन डिलीवरी और कई जरूरी गायनी इलाज आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सिजेरियन डिलीवरी और कई जरूरी गायनी इलाज आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ पर मंडराया ‘डीप डिप्रेशन’! अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पर मंडराया ‘डीप डिप्रेशन’! अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, Ex MLA सौरभ सिंह को बनाया गया झारखंड का सह-प्रभारी
breaking Chhattisgarh

पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, Ex MLA सौरभ सिंह को बनाया गया झारखंड का सह-प्रभारी

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन