• Chhattisgarh
  • विशेष : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विरासत और कामकाजी महिला आंदोलन की जिम्मेदारियां – आलेख, ए आर सिंधु : अनुवाद, संजय पराते

विशेष : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विरासत और कामकाजी महिला आंदोलन की जिम्मेदारियां – आलेख, ए आर सिंधु : अनुवाद, संजय पराते

1 year ago
535

अगस्त 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कॉमरेड क्लारा ज़ेटकिन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का प्रस्ताव पेश किया गया था। इस प्रस्ताव की वर्गीय प्रकृति, इसका राजनीतिक उद्देश्य, समाजवादी परिप्रेक्ष्य और अंतर्राष्ट्रीय चरित्र बहुत स्पष्ट है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विरासत और इसके समाजवादी और वर्गीय मूल को छिपाने की कोशिश की जा रही है और विशेष रूप से हमारे देश में इसका व्यवसायीकरण करने का ठोस प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि इस अवसर पर उन कई सामाजिक मुद्दों और भेदभावों पर चर्चा और बहस की जाती है, जिनका महिलाओं द्वारा सामना किया जा रहा है, लेकिन बुनियादी वर्गीय सवालों और महिलाओं की समानता और मुक्ति के लिए मौलिक परिवर्तनों और इसके लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर शायद ही कभी बहस की जाती है। हम इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऐसे समय में मना रहे हैं, जब नव-उदारवादी पूंजीवादी प्रणाली एक व्यवस्थागत संकट में है। इसलिए आम तौर पर महिलाओं और विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले मौजूदा मुद्दों को उठाने के साथ ही कामकाजी महिला आंदोलन के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी चर्चाओं, आंदोलन और संघर्षों की दिशा इस तरह निर्धारित करें कि शोषणकारी और भेदभावपूर्ण व्यवस्था से ऊपर उठने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सके।

महिलाओं के उत्पीड़न की जड़ें

यह फ्रेडरिक एंगेल्स ही थे, जिन्होंने उस समय ‘जैविक या मनोवैज्ञानिक’ कारणों से महिलाओं की मातहत की स्थिति को उचित ठहराने वाले उस समय के सिद्धांतों को बेनकाब किया था तथा निजी संपत्ति और एकल परिवार के विकास के साथ इसकी उत्पत्ति की वर्गीय व्याख्या करके महिलाओं के उत्पीड़न की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत की थी। अपनी मौलिक रचना, ‘परिवार, निजी संपत्ति और राज्य की उत्पत्ति’ में वे कहते हैं कि पूंजीवादी व्यवस्था में “महिलाओं की मुक्ति तभी संभव होगी, जब महिला बड़े पैमाने पर सामाजिक उत्पादन में भाग ले सकेगी और उसके समय में घरेलू काम का हिस्सा बहुत कम हो जाता है।”

पूंजीवादी व्यवस्था में श्रम शक्ति के पुनरुत्पादन की लागत, मुख्य रूप से घरेलू काम और देखभाल का काम, जो पूरी तरह से अवैतनिक होता है, परिवार के भीतर महिलाओं के श्रम द्वारा वहन की जाती है। यह पूंजीवादी व्यवस्था को सब्सिडी देता है। परिवार के भीतर महिलाओं की भूमिका पर पितृसत्तात्मक मानदंड, विशेष रूप से हमारे जैसे देशों में, पूरी तरह से नवउदारवादी पूंजीवाद के अनुकूल है।

दूसरी ओर, यह महिलाओं को उत्पादन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने से रोक रहा है। लेकिन पूंजीवादी व्यवस्था सस्ते श्रम की निर्बाध आपूर्ति चाहती है। कम्युनिस्ट घोषणापत्र में कहा गया है, “हाथ से किए जाने वाले श्रम में कम कुशलता और ताकत की आवश्यकता होती है, दूसरे शब्दों में, जितना अधिक आधुनिक उद्योग विकसित होता है, उतना ही अधिक पुरुषों का श्रम महिलाओं के श्रम से पीछे रह जाता है। मजदूर वर्ग के लिए उम्र और लिंग के अंतर का अब कोई विशिष्ट सामाजिक वैधता नहीं रह गई है। सभी श्रम के उपकरण हैं, जो उनकी उम्र और लिंग के अनुसार कम या ज्यादा महंगे हैं।” इसलिए, पूंजीपतियों के लिए लाभ को अधिकतम करने के लिए सस्ते श्रम की आपूर्ति के रूप में महिलाओं को श्रम के बाजार में होना चाहिए। क्लारा ज़ेटकिन ने कहा, “महिलाओं के श्रम को पूंजीपतियों के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाने वाली बात न केवल इसकी कम कीमत थी, बल्कि महिलाओं की अधिक आज्ञाकारिता भी थी।”

भारत में महिलाओं का अवैतनिक कार्य और बेरोज़गारी

भारत में, महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर बेहद कम है। कोविड महामारी और लॉकडाउन के दौरान यह 16% तक कम हो गई थी। आवधिक श्रम सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार 2017-18 से 2021-22 के बीच महिलाओं की कार्य भागीदारी में 12% की वृद्धि हुई है और यह 24.6% से बढ़कर 36.6% हो गई थी। (भारत में महिला श्रम उपयोग : श्रम और रोजगार मंत्रालय की रिपोर्ट)। लेकिन, यह वृद्धि कार्यबल में ‘अवैतनिक पारिवारिक सहायक’ (परिवार का काम करके जीवित रहने वाली महिलाएं) को शामिल करके की गई है। फिर भी, हमारे देश में लगभग सत्तर प्रतिशत महिलाएं काम के औपचारिक क्षेत्र से बाहर हैं। इसका मतलब है कि महिलाएं सिर्फ़ जीवित रहने के लिए अनिश्चित नौकरियों में लगी हुई हैं, जो ज़्यादातर अवैतनिक हैं।

नीति निर्माताओं के लिए यह चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह भारत के बहुत ऊंचे जेंडर गैप इंडेक्स (लिंग-अंतर सूचकांक) का एक कारण है। यह चिंता का विषय है कि माध्यमिक और उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त 74.5% महिलाएं श्रम शक्ति से बाहर हैं। काम से बाहर रहने वाली 44.5% महिलाओं का कहना है कि बच्चों की देखभाल और घरेलू ज़िम्मेदारियों के निर्वहन के कारण वे श्रम शक्ति से बाहर हैं।

अनुमान है कि हमारे देश में 80 प्रतिशत से ज़्यादा महिलाएं बिना वेतन के घरेलू और देखभाल संबंधी काम करती हैं। भारतीय महिलाएं प्रतिदिन औसतन लगभग छह घंटे बिना वेतन के काम करती हैं! एसबीआई के अध्ययन के अनुसार, भारत में महिलाओं का बिना वेतन वाला घरेलू और देखभाल संबंधी काम सालाना 22 लाख करोड़ रुपये का है! आंगनबाड़ी, आशा, मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ता आदि सार्वजनिक सेवा योजना के कर्मचारियों द्वारा किए गए काम को जोड़ दिया जाए, तो यह और भी ज़्यादा हो जाएगा। आरएसएस और अन्य धार्मिक कट्टरपंथी ताकतों द्वारा महिलाओं की भूमिका को परिवार तक सीमित रखने की विचारधारा महिलाओं के काम की इस बड़ी लूट को उचित ठहराती है।

कामकाजी महिलाओं के आंदोलन ने देखभाल और घरेलू काम को मान्यता देने के लिए मजबूर किया

अब, नवउदारवाद चाहता है कि भारतीय महिलाएं कम सौदेबाजी की शक्ति के साथ सस्ते श्रम की आपूर्ति के रूप में श्रम शक्ति में प्रवेश करें। साथ ही, यह भी चाहता है कि ये महिलाएं बिना किसी शिकायत के समर्पित रूप से घर का काम करके श्रम शक्ति के पुनः उत्पादन को सब्सिडी देना जारी रखें। इन दिनों भारत में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी, अवैतनिक देखभाल कार्य और ‘केयर इकॉनमी’ और ‘केयर जॉब्स’ (‘देखभाल नौकरियों’ और ‘देखभाल अर्थव्यवस्था’) आदि के बारे में काफी शोर-शराबा हो रहा है। ये व्यक्तिगत देखभाल सेवाएं हैं, (जिसमें अर्बन कंपनी जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से की जाने वाली सेवाएं भी शामिल हैं), जो इसे करने के लिए उपलब्ध सबसे सस्ते श्रम के साथ भारी मुनाफाखोरी करने के लिए नए माल हैं।

इसीलिए ‘केयर इकॉनमी’ और ‘केयर जॉब्स’ पर होने वाली चर्चाओं में मातृत्व, प्रसव, बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल सुविधाओं के लिए सामाजिक जिम्मेदारी और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए सार्वजनिक प्रावधान की आवश्यकता का कोई उल्लेख नहीं है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में होने वाली बहस सहित सभी बहसों में गरीब लोगों के लिए इन जिम्मेदारियों को पूरा करने वाले स्कीम वर्कर्स (योजना मजदूरों) को नियमित करने के बारे में कोई उल्लेख नहीं होता है! जब एकीकृत बाल विकास योजना जैसी सार्वजनिक सेवाएं वापस ले ली जाती हैं, तो वे चुप्पी लगा जाते हैं!

सीटू के नेतृत्व में कामगार महिला आंदोलन गर्व से यह दावा कर सकता है कि पिछले वर्षों में लगातार और निरंतर संघर्षों के माध्यम से, विशेष रूप से योजना मजदूरों के संघर्षों के माध्यम से, बुनियादी सेवाओं के अधिकार और देखभाल के काम की मान्यता के मुद्दे को मुख्यधारा की बहस में लाया जा सका है और सरकारों को गैर-मान्यता प्राप्त देखभाल कर्मियों, यानी योजना मजदूरों के वेतन और कार्य स्थितियों में सुधार करने के लिए मजबूर किया जा सका है। साथ ही, यह आंदोलन एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस), मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएमएस), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) आदि सार्वजनिक सेवा योजनाओं के निजीकरण या बंद होने को भी रोक सकता है। घरेलू कामगारों की सेवा शर्तों और अवैतनिक देखभाल और घरेलू काम पर भी अब मुख्यधारा में चर्चा हो रही है।

महिलाओं के लिए सबसे ख़तरनाक जगह

महिलाओं की हत्या पर 2024 की संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया भर में महिलाओं के लिए सबसे ख़तरनाक जगह उनका घर है! दुनिया भर में हर दिन 140 महिलाओं की हत्या उनके अंतरंग साथी या किसी करीबी रिश्तेदार द्वारा की जाती है! भारत में, बलात्कार के सभी मामलों में से 89% मामलों में बलात्कार, पीड़िता के परिचितों द्वारा किया गया था, जिनमें से कई परिवार के ही थे। एक तिहाई महिलाएं घरेलू हिंसा का अनुभव करती हैं। हमारे देश में हर छह घंटे में एक युवा विवाहित महिला को पीट-पीटकर मार दिया जाता है, जला दिया जाता है या आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता है। 2021 में, पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा विवाहित महिला पर क्रूरता के मामलों में प्रतिदिन लगभग 372 मामले दर्ज किए गए हैं। हमारे देश में कन्या भ्रूण हत्या इतनी व्यापक है कि हर साल लगभग पांच लाख बच्चियों को जन्म से पहले ही मार दिया जाता है।

काम के मामले में परिवार न केवल शोषण करने की एक जगह है, बल्कि एक ऐसा स्थान भी है, जहां महिलाओं को अत्यधिक हिंसा और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। पितृसत्तात्मक मूल्यों और नवउदारवादी उपभोक्तावादी संस्कृति के संयोजन से परिवार और समाज में महिलाओं और लड़कियों के लिए अत्यधिक प्रतिकूल स्थिति पैदा होती है। आरएसएस और अन्य कट्टरपंथी ताकतें ‘लक्ष्मण रेखा’ के भीतर महिलाओं की परिभाषित भूमिका पर फिर से जोर देती हैं और पितृसत्ता के आधार पर अपनी ताकत ग्रहण करती हैं और मनुस्मृति के आधार पर अपने वैचारिक और राजनीतिक एजेंडे के विस्तार के लिए महिलाओं को निशाना बनाती हैं। भाजपा-आरएसएस और अन्य धार्मिक कट्टरपंथी ताकतें महिलाओं की हत्या के बाद भी वैवाहिक बलात्कार को अपराध मानने के लिए तैयार नहीं हैं!

मजदूर वर्ग के परिवारों में और यहां तक कि अधिकांश सामाजिक कार्यकर्ताओं या ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं के परिवारों में भी, चीजें बहुत अलग नहीं हैं। पुरुष व्यवस्था के विशेषाधिकारों का आनंद लेता है और श्रम शक्ति के पुनरुत्पादन के लिए आवश्यक कार्य का बोझ साझा नहीं करता है। वह अक्सर यह भूल जाता है कि एंगेल्स ने क्या कहा था : “आधुनिक व्यक्तिगत परिवार पत्नी की खुली या छिपी हुई घरेलू गुलामी पर आधारित है और आधुनिक समाज इन व्यक्तिगत परिवार-जैसे अणुओं से बना एक समूह है।” और जैसा कि उन्होंने लिखा है, एक परिवार में “वह बुर्जुआ है और पत्नी सर्वहारा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है।”

परिवार का लोकतंत्रीकरण

वर्ग-उन्मुख ट्रेड यूनियन और कामकाजी महिला आंदोलन के लिए न केवल परिवार के अंदर होने वाली हिंसा से लड़ना महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी बहुत जरूरी है कि हम शोषण के साथ-साथ परिवार के भीतर की अलोकतांत्रिक प्रथाओं और पुरुष विशेषाधिकारों को भी बेनकाब करें और समाज में एक वैकल्पिक कामकाजी वर्ग की संस्कृति लाएं, जहां घर के काम की हिस्सेदारी में पुरुषों की भूमिका पर भी ध्यान दिया जाए। यह आरएसएस के नेतृत्व वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई में भी महत्वपूर्ण है।

सीटू का संविधान कहता है : “सीटू का मानना है कि उत्पादन के सभी साधनों, वितरण और विनिमय का समाजीकरण करके तथा समाजवादी राज्य की स्थापना करके ही मज़दूर वर्ग का शोषण समाप्त किया जा सकता है।” और एंगेल्स कहते हैं कि इससे पहले से मौजूद पितृसत्तात्मक एकल-पत्नी परिवार का भौतिक आधार समाप्त हो जाएगा, और “एकल परिवार समाज की आर्थिक इकाई नहीं रह जाएगा। घर की देखभाल की निजी व्यवस्था एक सामाजिक उद्योग में तब्दील हो जाती है, बच्चों की देखभाल और शिक्षा एक सार्वजनिक मामला बन जाता है…।” क्रांति के बाद महिलाओं को मुक्ति दिलाने के लिए कॉमरेड लेनिन के नेतृत्व में समाजवादी सोवियत संघ में यही किया गया था।

इसलिए, कामकाजी महिला आंदोलन के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार, बच्चों और बुजुर्गों, दोनों की देखभाल और घरेलू काम के लिए सार्वजनिक प्रावधान के लिए संघर्षों को तेज करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह सार्वजनिक सेवाएं देने वाली महिला मजदूरों के योगदान और उनके अधिकारों की मान्यता के लिए जरूरी है। साथ ही, केवल यही है, जो महिलाओं को इस ‘घरेलू गुलामी’ से बाहर निकालकर उत्पादन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ला सकता है, जो महिलाओं की मुक्ति के लिए पूर्व शर्त है।

इसके साथ ही, हमें कार्यस्थल पर शोषण के खिलाफ अपनी लड़ाई की उपेक्षा नहीं करना चाहिए, जहां अधिक से अधिक महिलाओं को सस्ते श्रम के स्रोत के रूप में लाया जाता है। दुनिया में सबसे अधिक वेतन असमानताओं में से एक के साथ, भारतीय महिलाओं को समान काम के लिए पुरुषों के मुकाबले केवल 40% वेतन मिलता है। महिला श्रमिकों के कार्यस्थल के मुद्दों को उठाने के साथ-साथ, हिंसा और भेदभाव से मुक्त अधिक समतावादी समाज के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

▪️ लेखक, ए आर सिंधु

[ • साभार : पीपुल्स डेमोक्रेसी • लेखिका ए आर सिंधु सीटू की राष्ट्रीय सचिव और असंगठित महिला कामगारों की नेता हैं. • अनुवादक संजय पराते ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ से संबंद्ध ‘छत्तीसगढ़ किसान सभा’ के उपाध्यक्ष हैं. ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक
breaking Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील
breaking Chhattisgarh

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन