• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
424

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिबॉर्न दासगुप्ता द्वारा युनिवर्सल रेल मिल में नवीन रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने 23 अप्रैल 2025 को यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में एक नए रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यपालकगण की उपस्थिति में इस नवीन सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बी.के. गिरि, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम., तथा वरिष्ठ कार्यपालकगण – मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं-कमर्शियल) श्री अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उन्मेष भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी-भिलाई उपकेंद्र) श्री प्रणय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री मानस कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) श्री विशाल गुप्ता तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य कार्यपालक उपस्थित रहे।
रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना का कार्य मेसर्स मैको कॉर्पोरेशन (इंडिया) प्रा. लि. (कंसोर्टियम लीडर) एवं मेसर्स यूजीआई इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा. लि. (कंसोर्टियम सदस्य) को सौंपा गया था, जिसमें सीईटी परामर्शदाता के रूप में शामिल रहा। इस परियोजना को महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं-सीएस, टीएस एवं माइन्स) श्री एम.वी. रामप्रसाद के मार्गदर्शन में तथा उनकी टीम, महाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) श्री डी.के. जायसवाल, महाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) श्री जी. वाधवा, उपमहाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) श्री अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) श्री के. मानकर एवं वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजना-मिल्स) श्री सी.पी. तिवारी के सहयोग से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।
22 अगस्त 2024 को कमीशन किया गया यह नया रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स, 65 मीटर लंबे दोषयुक्त रेलों को दोष स्थान के अनुसार 13 मीटर एवं 26 मीटर की उपयोगी लंबाई में काटकर पुनः प्रयोग हेतु तैयार करने हेतु विकसित किया गया है। यह रणनीतिक सुविधा जीपी-1 एवं जीपी-2 रोलर टेबल्स का अधिकतम उपयोग करते हुए यूनिवर्सल रेल मिल में 130 मीटर लंबी रेलों के उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित करेगी।

▪️
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कोक ओवन बैटरी-7 की चिमनी-7 का प्रज्वलन निदेशक प्रभारी अनिबॉर्न दासगुप्ता द्वारा सम्पन्न

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने 23 अप्रैल 2025 को ‘कोक ओवन बैटरी-7 एवं 8 के पुनर्निर्माण’ परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए बैटरी-7 की चिमनी-7 का सफलतापूर्वक प्रज्वलन किया। यह समारोह संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बी.के. गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम., तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं-वाणिज्यिक) श्री अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उमेश भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री तुलाराम बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी भिलाई उपकेंद्र) श्री प्रणय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री मानस कुमार गुप्ता तथा संयंत्र के अन्य अधिकारी एवं यूक्रेन की फर्म मेसर्स सीयूआई के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।
चिमनी-7 के भीतर मरम्मत एवं रिफ्रैक्टरी कार्य का निष्पादन भिलाई की प्रतिष्ठित फर्म मेसर्स बीईसी द्वारा मेसर्स सीयूआई, यूक्रेन के तकनीकी पर्यवेक्षण में किया गया। इस संपूर्ण परियोजना का कुशल संचालन परियोजना प्रबंधक के रूप में महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं-कोक, एसपी एवं ओएचपी) श्री अरविंद गुप्ता तथा प्रमुख चालक के रूप में महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री ओ.पी. भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
चिमनी-7 के प्रज्वलन हेतु की गई तैयारियों में बैटरी डेक के सूक्ष्म पुनर्निर्माण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विस्तृत माइक्रो-प्लानिंग के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियों की पहचान की गई और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की दैनिक निगरानी सुनिश्चित की गई। संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग तथा इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा इस परियोजना की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

▪️
संपदा न्यायालय के आदेश पर तीन लाइसेंसी आवासों से अवैध कब्जाधारियों को किया गया बेदखल : लाइसेंसी आवास जो खाली करवाये गए- ए. मनीषा, शिवलाल ठाकुर और सरस्वती कहार

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा सेक्टर-4 में तीन लाइसेंसी आवासों से अवैध कब्जाधारियों को संपदा न्यायालय के आदेश पर बेदखल कर आबंटी आवासधारक तथा रखरखाव कार्यालय को सुपुर्द किया गया। सेक्टर-4 स्थित 9ई/26/4 आवास को लाइसेंस पर श्रीमती ए मनीषा को, 11एच/26/04 आवास को श्री षिवलाल ठाकुर को तथा 11 एफ/26/04 आवास को श्रीमती सरस्वती कहार को आबंटित किया गया था, जिन पर अवैध कब्जा कर रहने वाले कब्जाधारियों के विरूद्ध प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए खाली कराया।
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की संपत्ति पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं, अवैध कब्जाधारियों, अवैध रिटेंशनधारियों तथा अनफिट आवासों पर से कब्जाधारियों की बेदखली कार्यवाही नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा पीएचडी विभाग, जिला पुलिस बल, कोतवाली थाना, पुलिस बल, जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, सिविल विभाग, संपदा न्यायालय के कर्मचारी तथा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के सहयोग से वृहद पैमाने पर जारी है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।
भिलाई इस्पात सयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा द्वारा अवैध कब्जेधारिओ, भू माफियायों के विरुद्ध वर्ष 2024-2025 में रिकॉर्ड कार्यवाही की गयी हैl गत वित्त वर्ष में कुल 784 बीएसपी क़्वाटर अवैध कब्जेधारिओ से खाली करवाया गया है, साथ ही विद्युत् विच्छेद भी किया गयाl माननीय सम्पदा न्यायलय के द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध पारित 323 (तीन सो तेईस) डिक्री आदेश का कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के उपस्थिति में क्रियान्वयन किया गया जो कि अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड हैl
लगभग दो एकड़ बीएसपी भूमि को अवैध कब्जेधारिओ और भू माफियायों से खाली करवाया गया, 660 अनफिट घोषित बीएसपी आवास जिसमें अवैध कब्जेधारिओ द्वारा कब्ज़ा कर बिजली-पानी का उपयोग किया जा रहा था, खाली करवाकर विद्युत् कनेक्शन विच्छेद किया गया तथा आंशिक रूप से धवस्त किया गया ताकि अवैध कब्जेधारी इन आवासो में पूंन: ना घुसे l लगभग 500 से अधिक अवैध स्ट्रक्चर तोड़े गए, साथ ही ठेले माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 225 से अधिक अवैध ठेलो को जप्त किया गयाl लगभग 6620 अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स टाउनशिप के मुख्य तथा अन्य मार्गो से हटाया गयाl लगभग 280 आवारा मावेशी को सयंत्र के भीतर तथा टाउनशिप से पकड़ कर भिलाई नगर पालिका निगम द्वारा संचालित गौठान भेजा गयाl यातायात पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त रूप रोड किनारे अवैध रूप से व्यवसाय करने वालो के विरुद्ध सडक दुर्घटना रोकने हेतु निरंतर अभियान चलाया गयाl
प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आगे भी संयंत्र के आवासों में निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन अवैध कब्जा कर निवासरत सभी अवैध कब्जेधारियों को निर्देशित करती है कि अगर वें कार्यवाही से बचना चाहते हैं तो तत्काल अपने आवास को स्वतः रिक्त कर देंवे, अन्यथा उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा सभी आबंटी आवासी और लीजधारक समय पर अपने सभी अन्य शुल्कों का भुगतान कर अव्यवस्था से बचें और प्रक्रियानुसार संयंत्र की संपत्ति का उपयोग करें।

▪️
एवरेस्ट की छाँव में : पर्यावरण चेतना और संगठनात्मक संकल्प की एक साहसिक यात्रा

किसी भी संस्था की प्रतिष्ठा केवल उसकी उत्पादन क्षमता या व्यावसायिक प्रदर्शन से नहीं मापी जाती, बल्कि उस संस्था के कर्मियों की सामाजिक चेतना, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और साहसिक दृष्टिकोण से भी आँकी जाती है। भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों के एक छोटे से दल के द्वारा की गई एवरेस्ट बेस कैंप की 23 दिवसीय यात्रा इसका सशक्त उदाहरण है। यह यात्रा एक व्यक्तिगत रोमांच मात्र नहीं थी, अपितु यह संगठनात्मक उद्देश्य, पर्यावरणीय संदेश और अंतरराष्ट्रीय संवाद का एक जीवंत संकल्प बन गई।
यह अभियान 30 मार्च 2025 को भिलाई से आरंभ हुआ, जब सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का एक छोटा सा दल जिसमें संयंत्र के मानव संसाधन – नियमन अनुभाग के श्री पवन कुमार शर्मा, युनिवर्सल रेल मिल के श्री देवेंद्र कुमार सिंह, व उनके साथ संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-1 के सेवा निवृत्त-कर्मी श्री एन.के. सिंह एवं उनके पुत्र श्री अभिजीत सिंह एवरेस्ट बेस कैंप के लिए रवाना हुए। संयंत्र प्रबंधन द्वारा इस यात्रा को प्रोत्साहन देते हुए विशेष अवकाश प्रदान किया गया तथा पर्यावरण विभाग द्वारा पर्यावरणीय संदेशों से युक्त विशेष बैग दिए गए, जिन्हें यात्रा मार्ग में वितरण हेतु प्रयोग किया गया। इन बैगों पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और हरित परिवेश जैसे विषयों पर सशक्त संदेश मुद्रित थे, जो यात्रियों को ‘कंपनी के दूत’ की भूमिका में परिवर्तित कर रहे थे।
यह रोमांचक पर्वतारोहण अभियान दुर्ग रेलवे स्टेशन से आरंभ हुआ, जहाँ यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने दल को शुभकामनाएँ देते हुए विदा किया। भारतीय रेल से दल रक्सौल पहुँचा, जो नेपाल की सीमा के समीप स्थित भारत का अंतिम रेलवे स्टेशन है। वहाँ से काठमांडू की सड़क यात्रा, फिर रामेछाप एयरपोर्ट होते हुए लुकला पहुँचने का प्रयास, एक जटिल और समयसाध्य प्रक्रिया रही।
लुकला की सीधी फ्लाइट न मिलने के कारण दल को फोपलू एयरपोर्ट तक वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा। वहाँ से लगभग आठ घंटे की थका देने वाली कठिन पहाड़ी सड़क यात्रा के उपरांत सुरके नामक एक स्थान पर पहुँचना संभव हुआ। इस दौरान पहाड़ी पथरीले मार्ग, बर्फीली हवाएँ और सीमित सुविधाओं ने यात्रा को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना दिया। दल के सदस्यों को पहाड़ों की कठोरता के साथ-साथ मानव मन की दृढ़ता का भी परिचय इस यात्रा के दौरान प्राप्त हुआ।
यात्रा के आगे के चरणों में फकडींग, नामचे बाजार, टेंगबोचे, डिंगबोचे, लोबुचे होते हुए गोरकशेप तक पदयात्रा की गई। प्रत्येक चरण पर बढ़ती ऊँचाई और कम होती ऑक्सीजन का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। विशेषकर जब एक सदस्य को हाई अल्टीट्यूड सिकनेस के प्रारंभिक लक्षण जैसे चक्कर और उल्टी का सामना करना पड़ा, तब पूर्व तैयारियों और तीन माह की नियमित अभ्यास की उपयोगिता सिद्ध हुई। अधिक पानी पीने और विश्राम से समस्या नियंत्रित हुई, और टीम बिना दवा के ही आगे बढ़ सकी।
इस समस्त यात्रा में भोजन की सीमाएं भी एक यथार्थ थीं। ऊँचाई के साथ खाद्य पदार्थों का मूल्य दोगुना से लेकर दस गुना तक बढ़ गया। दाल-भात, सब्जी और अचार जैसे साधारण भोजन ही उपलब्ध थे, परंतु टीम ने हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखा।
नामचे बाजार पर विश्राम की सलाह को दल ने अपनी शारीरिक स्थिति का आकलन कर पार करते हुए अगले पड़ाव की ओर कूच किया। टेंगबोचे से डिंगबोचे और फिर लोबुचे तक की यात्रा सुगठित रही। गोरकशेप में विश्राम के बाद जब अंततः बेस कैंप की ओर प्रस्थान हुआ, तो मन में उत्साह और श्रद्धा का संगम था। जैसे ही एवरेस्ट बेस कैंप के दर्शन हुए, वह क्षण दल के लिए भावनात्मक और गौरवमयी बन गया। वहाँ तिरंगा फहराकर सभी ने अपने परिवार, संस्थान और देश को स्मरण किया।
इस अभियान में एक उल्लेखनीय पहलु यह रहा कि दल द्वारा वितरित पर्यावरणीय बैगों ने विभिन्न देशों से आए पर्यटकों के बीच संवाद का माध्यम बनाया। विशेष रूप से पश्चिमी देशों के पर्यटकों ने भिलाई इस्पात संयंत्र, उसके कार्य और पर्यावरणीय दृष्टिकोण में गहरी रुचि दिखाई। नेपाली नागरिकों से संवाद के दौरान जब यह बताया गया कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र रेल बनाती है, तो लगभग सभी का भावपूर्ण अनुरोध था कि नेपाल में भी रेल सेवा भारत की सहायता से आरंभ हो। यह एक सामान्य बातचीत नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सहयोग और सामाजिक अपेक्षा का प्रतिबिंब थी।
30 मार्च 2025 को भिलाई से आरंभ यह यात्रा अंततः 21 अप्रैल 2025 को सम्पन्न हुई, कुल 23 दिनों में तय की गई यह साहसिक यात्रा न केवल शारीरिक क्षमता की कसौटी थी, बल्कि यह एक संस्थान की विचारधारा, सामूहिकता और उत्तरदायित्व का परिचायक बनी। भिलाई वापसी के उपरांत, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर द्वारा दल को कार्यालय में आमंत्रित कर व्यक्तिगत रूप से बधाई देना, यह दर्शाता है कि संगठन अपने कर्मियों के प्रयासों को केवल मान्यता ही नहीं देता, बल्कि उन्हें प्रेरणा में भी परिवर्तित करता है।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के दल की यह एवरेस्ट यात्रा सिखाती है कि यदि संस्था अपने कर्मियों को नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और आंतरिक प्रेरणा के लिए प्रोत्साहित करे, तो वे किसी भी शिखर तक पहुँच सकते हैं। यह केवल एक पर्वतीय यात्रा नहीं, बल्कि पर्यावरणीय चेतना, संस्थागत गौरव और मानवीय संवाद की यात्रा थी एक ऐसा अभियान, जो आने वाले वर्षों तक प्रेरणा देता रहेगा।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन