• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
201

▪️
भिलाई टाउनशिप में सड़क सुरक्षा के लिए आब्जेक्ट मार्कर लगाए गए : इसका उद्देश्य सड़क यातायातकर्ता को संभावित बाधाओं के प्रति सतर्क करना है…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (टीएसडी) द्वारा भिलाई टाउनशिप की प्रमुख सड़कों पर यातायात सुरक्षा और सुव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जगह जगह पर आब्जेक्ट मार्कर (हजार्ड मार्कर बोर्ड) लगाए जा रहे हैं। यह कदम विशेष रूप से पंडित रविशंकर शुक्ल पथ (सेन्ट्रल एवन्यू रोड), फोरेस्ट एवन्यू रोड और उनसे जुड़ने वाली रोड क्रमांक 1 से लेकर रोड क्रमांक 6 तक के क्रॉसिंग्स पर लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य सड़क यातायातकर्ताओं को संभावित बाधाओं के प्रति सतर्क करना है।
यह आब्जेक्ट मार्कर विशेष रूप से उन परिस्थितियों में उपयोगी सिद्ध होंगे जहां दृश्यता कम हो, जैसे कि रात के समय या वर्षा ऋतु में। इन संकेतकों के माध्यम से चालकों को न केवल सड़क पर मौजूद अवरोधों की पूर्व जानकारी मिलेगी, बल्कि वे यातायात नियमों के पालन हेतु भी अधिक सचेत हो सकेंगे। ऐसे प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका में निश्चित रूप से कमी आएगी।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (टीएसडी) की इस पहल को और सशक्त बनाते हुए हाल ही में नेहरू नगर से पंथी चौक तक की डामर रोड तथा महात्मा गांधी कला मंदिर के सामने स्थित सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन नई और पुनर्निर्मित सड़कों पर भी यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्थान-स्थान पर आब्जेक्ट मार्कर लगाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाउनशिप की विभिन्न सड़कों पर कोलतार की रिकर्पेटिंग का कार्य भी पूरी सक्रियता और तैयारी के साथ किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करेगा कि सड़कों की स्थिति वर्षा के दौरान भी अनुकूल बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
भिलाई टाउनशिप की सड़कों को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने की यह श्रृंखलाबद्ध पहल न केवल इस्पात संयंत्र प्रशासन की सुव्यवस्था व शहरी जीवन की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय वृद्धि लाएगा। ऐसी योजनाबद्ध और तकनीकी रूप से परिपक्व कार्रवाइयों से टाउनशिप को एक मॉडल शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और सशक्त कदम उठाया गया है।

▪️

भिलाई इस्पात संयंत्र के एलडीसीपी विभाग में कर्मशिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन हुआ : इस अवसर प्रभारी महाप्रबंधक [आरएमपी-2 एवं 3] रतन मुखर्जी उपस्थित थे…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एलडीसीपी विभाग में दिनांक 24 मई 2025 को कर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमपी-2 एवं 3) श्री रतन मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में विभाग के समर्पित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य प्रदर्शन के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों संयंत्र कर्मियों में जूनियर इंजीनियर (आरएमपी-3 विद्युत) श्री सी. पी. शर्मा (जनवरी 2025), इंजीनियरिंग एसोसिएट (आरएमपी-3 यांत्रिकी) श्री श्रीराम वर्मा (फरवरी 2025), और श्री उमाशंकर (आरएमपी-2) (मार्च 2025) शामिल रहे।
इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण — महाप्रबंधक (आरएमपी-3) श्री संजय नायक, महाप्रबंधक (आरएमपी-3) श्री डीगेन्द्र वर्मा, महाप्रबंधक (आरएमपी-3) श्री शत्रुघ्न श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (आरएमपी-2) श्री मनोरंजन संध, सहायक महाप्रबंधक (विभागीय सुरक्षा अधिकारी) श्री एस.के.एन. भगत, उप प्रबंधक (आरएमपी-3) श्री रोहित कुमार मैनी, श्री गौतम कुमार दाम, तथा श्री उपेन्द्र कुमार शुक्ला भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने कर्म शिरोमणि से सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और कार्यस्थल पर उनकी प्रतिबद्धता तथा उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एचआर-स्टील ज़ोन-2) श्री सिकंदर इंदोरिया, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री के. डी. बघेल, और अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री आर. के. ठाकुर (एचआर – स्टील ज़ोन-2) द्वारा किया गया।

▪️

भिलाई इस्पात संयंत्र के सी एंड आईटी विभाग में राजभाषा कार्य शाला आयोजित : मुख्य अतिथि थे विभाग प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक समीर गुप्ता…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सी. एण्ड आई. टी. विभाग के सभागार में 31 मई 2025 को राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग प्रमुख श्री समीर गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सी. एण्ड आई. टी.) थे।
कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (सी. एण्ड आई. टी.) एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी श्री संदीप झा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि, विभाग द्वारा राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों का पालन किया जा रहा है, व अधिकाधिक कार्यालयीन कार्य एवं पत्राचार हिंदी में किये जा रहे हैं। संयंत्र एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग स्तरीय विभिन्न आयोजनों एवं प्रतियोगिताओं में भी विभागीय कार्मिक सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उन्होंने सी. एण्ड आई. टी. विभाग द्वारा संयंत्र स्तरीय ऑनलाइन हिंदी ज्ञान घोषणापत्र, ऑनलाइन हिंदी तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि प्रणाली का निर्माण, संयंत्र के विभिन्न विभागों के विभागीय वेबसाइटों के द्विभाषीकरण, सेल केन्द्रीय वेतन प्रणाली की वेतन पर्चियों तथा अन्य महत्वपूर्ण काग़ज़ात के द्विभाषीकरण सहित हिंदी के क्षेत्र में कई अन्य विभागीय उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सी. एण्ड आई. टी.) श्री समीर गुप्ता, ने कहा कि, हिंदी हमारी मुख्य भाषा है व भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए सी. एण्ड आई. टी. विभाग पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा हिंदी के प्रगामी प्रयोग के प्रोत्साहन के लिए सतत प्रयासरत है। विभाग में हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा प्रोत्साहन हेतु कार्यशालाओं के आयोजन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय प्रतिभागिता के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। हिंदी में कार्यालयीन कार्य करना गर्व की अनुभूति प्रदान करता है, हम हिंदी में शत-प्रतिशत कार्यालयीन कार्य सुनिश्चित करते हुए विभागीय स्तर पर विभिन्न कार्यों में हिंदी की अनिवार्यता लागू कर रहे हैं। हिंदी को प्रोत्साहन तथा कार्यालयीन कामकाज में हिंदी का प्रयोग हमारा राष्ट्रीय दायित्व है, इसके लिए विभाग में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण सुश्री नीना जायसवाल, सुश्री सुमिता डे, श्री अरुण कोटनीस, श्री अजय सचदेव, श्री त्रिवेन्द्र कुमार, श्री धर्मेन्द्र कुमार गौतम, सुश्री सर्वाणी दास, सुश्री शिवानी जत्रेले, सुश्री मंजू जेकब, उप महाप्रबंधकगण, सुश्री निधि चन्द्राकर, सुश्री दीपमाला, सहायक महाप्रबंधकगण श्री जितेन्द्र मीणा, सुश्री नम्रता ज़ेफ्रिन, श्री रितेश अवधिया, श्री तेजकरन सिंह हंस, वरिष्ठ प्रबंधकगण श्री आदित्य दुबे, मोहम्मद सलीम कुरैशी, सुश्री शादमा खान, सुश्री सरिता सहारे, सहायक प्रबंधक सुश्री सुजाता पाटिल, कनिष्ठ प्रबंधक श्री विक्रम सिंह यादव, जूनियर इंजीनियर सौमित्र विश्वास, सुकला सिंह, इंजीनियरिंग असिस्टेंट श्री डी. एम. राव, आकाश वर्मा, सुश्री शिवानी वज़लवार, निरीक्षक श्री सतीश कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी, ने ऑनलाइन वोइस टाइपिंग का सजीव प्रदर्शन किया तथा राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित हिंदी भाषा में प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसके विजेता रहे :- प्रथम- जूनियर इंजीनियर श्री राजीव सिंघई, द्वितीय- वरिष्ठ प्रबंधक श्री इरफ़ान सिद्दीकी, एवं तृतीय- महाप्रबंधक श्री त्रिवेंद्र कुमार।
प्रोत्साहन पुरस्कार उप महाप्रबंधक श्री चन्दू देवराम टेंभुर्णे, सहायक महाप्रबंधक श्री रमित चौधरी, एवं जूनियर इंजीनियर श्री जितेन्द्र कुमार ने जीते।
कार्यशाला का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सी. एण्ड आई. टी.) एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी श्री संदीप झा ने किया।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन