• Chhattisgarh
  • ▪️ •छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ •संयंत्र की खबरें…

▪️ •छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ •संयंत्र की खबरें…

1 year ago
607

▪️
अंतर्विभागीय संगीत {गायन} प्रतियोगिता-2025 का आयोजन : 24-28 जून कला मन्दिर में

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वावधान में क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 24 से 28 जून 2025 तक अंतर्विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता-2025 का आयोजन महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में किया जा रहा है। संयंत्रकर्मी व उनके पति/पत्नी के लिये तीन वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष), गैर हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष) एवं युगल गायन वर्ग शामिल है।
हिंदी व गैर हिंदी भाषा की प्रतियोगिता दो अलग-अलग वर्गों में होगी (जिसमें एक वर्ग हिंदी व दूसरा वर्ग गैर हिंदी भाषा का होगा)। गैर हिंदी वर्ग में हिंदी के अतिरिक्त किसी भी भाषा (छत्तीसगढ़ी, तेलगु, तमिल, बंगला, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, मलयालम, राजस्थानी आदि) के गीत गाये जा सकते है। प्रत्येक वर्ग में कम से कम 6 प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है तभी प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में सम्पन्न हो पाएगी। युगल गायन प्रतियोगिता में केवल पति-पत्नी के जोड़े ही प्रवेश के पात्र होंगे तथा दोनों में से किसी एक का संयंत्रकर्मी होना आवश्यक है। प्रतिभागियों हेतु संगतकारों का प्रबंध आयोजक द्वारा किया जायेगा।
प्रतियोगिता में हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष), गैर हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष) एवं युगल गायन वर्ग के कुल 5 वर्गों में से प्रतिभागी केवल दो वर्गों में ही भाग ले सकता हैं। पिछले वर्षों के प्रतिभागी जिस वर्ग में विजेता (प्रथम स्थान) रह चुके हैं, वह प्रतिभागी उस वर्ग में भाग नहीं ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश पत्र व नियमावली भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के हैंड बाॅल अकादमी, सेक्टर-4 से कार्यालयीन समय में 02 जून 2025 से दिया जाना प्रारंभ हो चुका है। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जून 2025 है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के कर्मचारी श्री प्रभंजय चतुर्वेदी या अन्य विभागीयकर्मियों से संपर्क कर सकते हैं।

▪️
स्काउट-गाइड ग्रीष्मकालीन प्र शिक्षण शिविर का समापन : मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक {नगर प्रशासन एवं सीएसआर} उत्पल दत्ता थे

भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्काउट-गाइड ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह बीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-2, भिलाई में मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण भी शामिल हुए।
1 मई से 31 मई 2025 तक भारत स्काउट गाइड जिला संघ, भिलाई के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों से 70 विद्यार्थियों ने राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री उत्पल दत्ता ने स्काउट-गाइड के अनुशासित जीवनशैली, सेवा-भावना और उनके द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और जीवन में अनुशासन के महत्व पर बल दिया।
ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के सभागार में समापन समारोह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ से की गई। भिलाई विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला कमिश्नर (स्काउट) श्री विजय सिंह पवार ने स्वागत उद्बोधन में प्रशिक्षण शिविर की विभिन्न गतिविधियों प्याऊ घर, सड़क सुरक्षा सप्ताह, पर्यावरण जागरूकता, तिरंगा रैली का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों की लगन की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (शिक्षा) एवं मुख्य जिला आयुक्त, श्रीमती शिखा दुबे ने अपने उद्बोधन में सकारात्मक सोच एवं नैतिक आचरण पर बल दिया।
समापन समारोह में विद्यार्थियों ने शिविर में दी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिनमें बी पी-6, गांठें बाँधने की तकनीक, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर निर्माण विधि आदि शामिल थे। गाइड सना ने अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए, जबकि गाइड आराध्या ने योग पर आधारित सुंदर कविता की प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) श्री आर. गर्ग, प्राचार्य श्रीमती रूबी बर्मन राय, कोषाध्यक्ष (स्काउट-गाइड) श्रीमती उर्वशी साहू, शिक्षा विभाग से – श्रीमती विभा रानी कटियार, श्रीमती रेखा पाण्डे, श्री देवेन्द्र कुमार साहू, श्री पवन अग्रवाल, श्री अशोक सिंह, श्री मनीष तिवारी, श्री आर. के. गुप्ता, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्रीमती संगीता सागर, श्री पंचराम साहू, जिला संगठन आयुक्त श्रीमती कीर्तिलता देशमुख, श्री सत्यनारायण साहू सहित स्काउट-गाइड प्रभारीगण एवं प्रतिभागी बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शीतलचंद्र शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कमिश्नर (गाइड) एवं प्राचार्य, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 श्रीमती सुमिता सरकार द्वारा किया गया।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के एस एमएस-3 ने मासिक स्टील उत्पादन में रचा नया इतिहास : मुख्य महाप्रबंधक {यांत्रिकी} प्रमोद कुमार ने कहा कि “व्यक्तिगत प्रयासों से परे जाकर सिस्टम आधारित कार्य संस्कृति ही दीर्घ कालिक सफलता की कुंजी है”

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने मई 2025 के महीने में नया इतिहास रचते हुए मासिक स्टील उत्पादन में सर्वकालिक कीर्तिमान स्थापित किया है। एसएमएस-3 ने 2,013 ब्लो के माध्यम से 3,39,275 टन स्टील का रिकॉर्ड उत्पादन कर जनवरी 2025 में बोकारो स्टील लिमिटेड के एसएमएस-2 द्वारा बनाए गए 3,37,520 टन के पिछले सर्वाधिक उत्पादन को पीछे छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि इस रिकॉर्ड में 1,23,157 टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक रेल ब्लूम उत्पादन भी शामिल है। साथ ही मई 2025 में ब्लूम हीट्स का कुल उत्पादन 1.35 लाख टन रहा, जो मासिक परिचालन योजना का 121% है। यह उपलब्धि एसएमएस-3 सामूहिक की सशक्त कार्य संस्कृति, समर्पण और नवाचार का जीवंत उदाहरण है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल एसएमएस-3 शॉप फ्लोर पहुँचा। जिनमें मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेनजीत दास, मुख्य महाप्रबंधक (गुणवत्ता) श्री राहुल श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने टीम एसएमएस-3 के सदस्यों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने एसएमएस-3 टीम को सेल के स्टील मेल्टिंग शॉप्स में अग्रणी प्रदर्शन हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि “निजी क्षेत्र के अग्रणी इस्पात निर्माताओं जैसे टाटा स्टील, जेएसपीएल और जेएसडब्ल्यू के सामने बीएसपी के एसएमएस-3 की परिचालन उत्कृष्टता एक मजबूत उदाहरण पेश करती है।” उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।
मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि “व्यक्तिगत प्रयासों से परे जाकर सिस्टम आधारित कार्य संस्कृति ही दीर्घकालिक सफलता की कुंजी है।” उन्होंने एसएमएस-3 को इस प्रकार की टिकाऊ प्रणाली का एक आदर्श उदाहरण बताया।
मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेनजीत दास ने विशेष रूप से सिलिकॉन-किल्ड स्टील हीट्स के उत्पादन में टीम द्वारा किए गए लेडल लाइफ मैनेजमेंट की सराहना की, जिसे उन्होंने एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया।
मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादन और रखरखाव दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं और इनकी सामूहिक प्रतिबद्धता ने इस लक्ष्य को साकार किया। उन्होंने यह भी दोहराया कि एसएमएस-3 भविष्य की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और तकनीकी सुधारों एवं रणनीतिक नियोजन के माध्यम से अगले लक्ष्य भी समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे
breaking international

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल
breaking Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता
breaking international

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
breaking Chhattisgarh

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…
breaking Chhattisgarh

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा
breaking Chhattisgarh

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन