• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
193

▪️
5 दिवसीय अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता का समापन, विजेता हुए पुरस्कृत : मुख्य अतिथि कार्य पालक निदेशक [मानव संसाधन] पवन कुमार और संदीप माथुर [मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन] थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार अंतर्विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 24 से 28 जून 2025 तक महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में किया गया। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 28 जून 2025 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास व उनकी अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री राजेन्द्र प्रसाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के पुरुष हिंदी गायन वर्ग में प्रथम स्थान श्री गोविंद खरवार, द्वितीय श्री अनूप षिवप्पा, तृतीय स्थान श्री सुनील शर्मा ने प्राप्त किया तथा श्री वाई उमाषंकर, श्री नूर मोहम्मद ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला हिंदी गायन वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमति मधुरिमा रे, द्वितीय स्थान श्रीमति मंजीता भारद्वाज, तृतीय स्थान श्रीमति उत्तरा ओरवदे ने तथा सांत्वना पुरस्कार श्रीमति जहांआरा व श्रीमति भाषवती बोस ने प्राप्त किया। पुरुष गैर हिंदी गायन वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमषः श्री गोविंद खरवार, श्री सुनील शर्मा, श्री निखिल टी ने प्राप्त किया तथा श्री जितेन्द्र कुमार साहू व कुमार सिंह पाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी कड़ी में महिला गैर हिंदी गायन वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमषः श्रीमति तानिया समद्दार, श्रीमति भाष्वती बोस, श्रीमति सरोज दुबे ने तथा सांत्वना पुरस्कार श्रीमति ज्ञानू मैत्रेय व श्रीमति मंजीता भारद्वाज ने प्राप्त किया। वहीं युगल गायन वर्ग में प्रथम पुरस्कार श्रीमति मधुरिमा रे व दिपांकर रे की जोड़ी ने, द्वितीय पुरस्कार श्रीमति शालिनी व श्री जी पी पांडियन की जोड़ी ने तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमति उत्तरा ओखड़े व श्री षिरीष ओखड़े की जोड़ी ने प्राप्त किया और श्रीमति पंकजिनी स्वाइन व रंजीत मिंज की युगल जोड़ी सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में कामयाब रही।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में श्री कीर्ति व्यास, श्रीमती स्वाति पेंढ़ारकर, श्रीमती सोनाली सेन, श्रीमती सोनाली चक्रवर्ती, श्री सपन भट्टाचार्य, श्री के के पाटिल एवं श्रीमती पुष्पलता नेताम शामिल थी। प्रतियोगिता के संगतकार श्री भालचंद्र शेगेकर, श्री रविन्द्र कर्मकार, श्री बी. बी. परगनिहा, श्री सतीश सिन्हा, श्री ओम प्रकाश साहू, श्री शरद साहू, श्री दिलीप शर्मा, श्री देबब्रत मजुमदार, श्री भागवत साहू एवं श्री साईं चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि लगातार 20वें वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्षाती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संयंत्र कर्मियों के भीतर छिपी हुई रचनात्मकता और सांस्कृतिक रुचियों को उजागर करने का एक माध्यम हैं। इस वर्ष भिलाई टाउनशिप सहित खदान क्षेत्र के संयंत्रकर्मियों ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी विशेष अभिरूचि दिखाई।
समारोह का संचालन श्री सुप्रियो सेन ने तथा श्री प्रभंजय चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दुष्यंत हरमुख, श्री पी. टी. उल्लास कुमार, श्री मिलिंद राजे, श्री सरजीत चक्रवर्ती ने अपना विषेष सहयोग प्रदान किया।

▪️
बीएसपी रोल-वॉयर राड मिल ने ईएम 12 के ग्रेड का सफल रोल-ऑउट एवं डिस्पैच कर हासिल की तकनीकी उपलब्धि

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की वायर रॉड मिल ने 27 जून 2025 को एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए ईएम 12 ग्रेड के प्लेन वायर रॉड का सफलतापूर्वक रोल-आउट और डिस्पैच किया। यह माइलस्टोन प्लांट के प्लेन कॉइल पोर्टफोलियो में एक विशेष उत्पाद को जोड़ने का प्रतीक है, जो तकनीकी नवाचार और ग्राहक-विशिष्ट आवश्यकताओं के प्रति जवाबदेही दोनों को दर्शाता है।
ईएम 12 के एक मध्यम-मैंगनीज मिश्र धातु वायर रॉड है जिसे सबमर्ज्ड आर्क वेल्डिंग (एसएडब्लू) अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है। यह वेल्डिंग वायर विशेष रूप से कार्बन और कम मिश्र धातु वाले स्टील के लिए उपयुक्त है, जो जंग या मिल स्केल से प्रभावित कार्य सतहों पर भी कम छिद्र के साथ वेल्ड का उत्पादन करने का लाभ प्रदान करता है। इसकी गुणवत्ता विशेषताएँ इसे उन उद्योगों के लिए पसंदीदा विकल्प बनाती हैं जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उच्च-अखंडता वाले वेल्ड की मांग करते हैं।
इस विशेष ग्रेड का विकास केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) द्वारा प्रस्तुत आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया। इस दिशा में एसएमएस-3 और अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला (आरसीएल) की टीमों ने मिलकर संयोजन डिजाइन से लेकर रोलिंग तक के तकनीकी पहलुओं पर उत्कृष्ट समन्वय किया। इस नए ग्रेड की रोलिंग 5.5 मिमी और 6 मिमी सेक्शन में की गई।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने वायर रॉड मिल की टीम को उनके तकनीकी प्रयासों के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि को संभव बनाने में योगदान देने वाले सभी सहायक विभागों की भी सराहना की। मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल) श्री एम. के. गोयल ने भी टीम के अभिनव कार्यों की सराहना करते हुए इसे संयंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
ईएम 12 के वायर रॉड की पहली वाणिज्यिक खेप का सफल डिस्पैच अहमदाबाद स्थित ग्राहकों के लिए किया गया, जो इस ग्रेड के आगे के विपणन विस्तार और औद्योगिक उपयोग के द्वार खोलता है।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में 321 अधिकारी हुए पदोन्नत : कार्य पालक निदेशक [परियोजनाएं] एस. मुखोपाध्याय ने पदोन्नति आदेश वितरित करते हुए सभी कार्यपालकों को बधाई दी…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 30 जून, 2025 को संयंत्र के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों में कुल 321 अधिकारी पदोन्नत किये गये। ई-6 से ई-7 पद पर पदोन्नत 32 अधिकारियों को इस्पात भवन के सभागार में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय ने दिनांक 30 जून 2025 को पदोन्नति आदेश वितरित किया।
श्री एस मुखोपाध्याय ने पदोन्नति आदेश वितरित करते हुए सभी कार्यपालकों को बधाई दी और अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी एक महत्वपूर्ण पद पर पहुंच गए है ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। मेरा मानना है कि कंपनी सेल में स्वयं की उन्नति के बहुत अवसर मिलते है जो आप सभी को मोटिवेट करते है। यह मोटिवेशन आपके निष्पादन में दिखलाई पड़े तो कंपनी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने संगठन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्पादन जरूरी है पर सुरक्षा उससे ज्यादा जरूरी है।
इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रवींद्रनाथ एम, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार, सेफी चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर ने भी पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पदोन्नत सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निर्वहन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (डीआईसी सचिवालय) श्री अतुल नौटियाल, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री परविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
भिलाई इस्पात संयंत्र में सहायक प्रबंधक (ई-1) से लेकर सहायक महाप्रबंधक (ई-5) तक के नव पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति आदेश संबंधित विभाग के विभागप्रमुखों/कार्यपालक निदेशकगण के कार्यालय में वितरित किए गए। इसके अंतर्गत सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक (ई-1 से ई-2) पद पर कुल 39 कार्यपालक, उप प्रबंधक से प्रबंधक (ई-2 से ई-3) पद पर कुल 15 कार्यपालक, प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक (ई-3 से ई-4) पद पर कुल 56 कार्यपालक, वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक (ई-4 से ई-5) पद पर कुल 109 तथा सहायक महाप्रबंधक से उप महाप्रबंधक (ई-5 से ई-6) पद पर कुल 70 कार्यपालक पदोन्नत हुए। उप महाप्रबंधक से महाप्रबंधक (ई-6 से ई-7) पद पर कुल 32 कार्यपालक पदोन्नत हुए, जिसमें चिकित्सा विभाग से एसीएमओ (ई-6 से ई-7) पद पर पदोन्नत 4 अधिकारी शामिल है।

▪️
सेवानिवृत्त पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई : जून-2025 में कुल-186 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए : संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक {मानव संसाधन} संदीप माथुर और उप महाप्रबंधक {एचआर-एस, सी एंड सीए} राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्त का आदेश प्रदान किया…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जून 2025 माह में कुल 186 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के 12 सदस्यों सहित 21 कार्यपालक व 165 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।
30 जून 2025 को महात्मा गाँधी कला मंदिर में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर और उप महाप्रबंधक (एचआर-एस, सी एंड सीए) श्री राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
जून 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों को इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार तथा सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन