• Chhattisgarh
  • ‘बंगीय साहित्य संस्था’ : ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-85 में कविता, विचार-विमर्श के साथ काव्यात्मक जीवन साथी विपुल सेन-सुजॉशा सेन की 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई गई और विगत दिनों दिवंगत हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त, पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे, रविंद्र पुरुस्कार प्राप्त शंकर मुखोपाध्याय और जीडी सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गई.

‘बंगीय साहित्य संस्था’ : ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-85 में कविता, विचार-विमर्श के साथ काव्यात्मक जीवन साथी विपुल सेन-सुजॉशा सेन की 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई गई और विगत दिनों दिवंगत हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त, पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे, रविंद्र पुरुस्कार प्राप्त शंकर मुखोपाध्याय और जीडी सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गई.

1 year ago
625

👉 {बाएँ से} वीरेंद्रनाथ सरकार, बृजेश मल्लिक, सुजॉशा सेन, रविंद्रनाथ देबनाथ, गोविंद पाल, बानी चक्रवर्ती,प्रदीप भट्टाचार्य, स्मृति दत्त, समरेंद्र विश्वास, शंकर भट्टाचार्य, आलोक कुमार चंदा, विपुल सेन, पं. बासुदेव भट्टाचार्य और प्रकाशचंद्र मण्डल [फोटो क्लिक- दुलाल समाद्दार]

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई निवास,इंडियन कॉफी हाउस : 05 जुलाई,2025 : रिपोर्ट-प्रस्तुति प्रदीप भट्टाचार्य]

विगत 65 वर्षों से इस्पात नगरी भिलाई में बांग्ला साहित्यिक, संस्कृति एवं सांस्कृतिक उद्देश्य को लेकर संचालित ‘बंगीय साहित्य संस्था’ प्रति सप्ताह ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ का आयोजन संस्था के सदस्य करते हैं. इस कड़ी में आड्डा-85, 05 जुलाई, 2025 को भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस में सम्पन्न हुई. इस विचार-विमर्श में शामिल हुए- ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की सभापति एवं बांग्ला-अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका बानी चक्रवर्ती,उप सभापति एवं बांग्ला की देशव्यापी चर्चित लेखिका व वयोवृद्ध कवयित्री स्मृति दत्त, लब्धप्रतिष्ठित बांग्ला लेखक व कवि समरेंद्र विश्वास, ‘मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार, संस्था के सलाहकार व चर्चित कवि गोविंद पाल, बांग्ला- हिन्दी के चर्चित कवि प्रकाशचंद्र मण्डल, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक एवं प्रगतिशील कवि प्रदीप भट्टाचार्य, कवि वीरेंद्रनाथ सरकार,राष्ट्रवादी कवि बृजेश मल्लिक, साहित्यिक व सामाजिक चिंतक आलोक कुमार चंदा,बांग्ला कवि विपुल सेन, सुजॉशा सेन, पं. बासुदेव भट्टाचार्य, साहित्यिक चिंतक रविंद्रनाथ देबनाथ और शंकर भट्टाचार्य.

आज के ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा- 85 की अध्यक्षता बानी चक्रवर्ती, मुख्य अतिथि स्मृति दत्त, विशिष्ट अतिथि संस्था के संरक्षक समरेंद्र विश्वास एवं गोविंद पाल थे. विशेष आमंत्रित अतिथि थे- विपुल सेन व सुजॉशा सेन. संचालन प्रकाशचंद्र मण्डल एवं आभार व्यक्त दुलाल समाद्दार ने किया.

▪️
विनम्र श्रद्धांजलि-

👉 •’बंगीय साहित्य संस्था’ के सदस्यों द्वारा बीते दिनों दिवंगत डॉ. शेखर दत्त, डॉ. सुरेंद्र दुबे, शंकर मुखोपाध्याय, विदिशा सरकार,जीडी सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…

प्रारंभ में सदस्यों ने विगत दिनों दिवंगत हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल डॉ. शेखर दत्त, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रविंद्र पुरुस्कार प्राप्त शंकर मुखोपाध्याय, कवयित्री विदिशा सरकार और जीडी सिन्हा को 2 मिनट की भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

▪️
सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी कवि विपुल सेन और हंसमुख कवयित्री सुजॉशा सेन-

👉 • विपुल सेन और श्रीमती सुजॉशा सेन

काव्यात्मक जीवन संगनी विपुल सेन और सुजॉशा सेन की 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर बधाई देते हुए, बंगीय सदस्यों ने उनके सुखद जीवन की कामना की, विपुल+सुजॉशा की जोड़ी सलामत रहे. कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और सदस्यों ने कहा कि ‘दादा आर बौदी तोमार स्वभाब भालो आछे… 🤣

▪️
आज जिन्होंने अपनी-अपनी बांग्ला-हिंदी में रचना का पाठ किया-

{बाएँ से} स्मृति दत्त, दुलाल समाद्दार, शंकर भट्टाचार्य, आलोक कुमार चंदा, विपुल सेन

• स्मृति दत्त ने हरिदास बाला के संपादन में प्रकाशित बांग्ला पत्रिका ‘Desh Bhager Birambana’ में छपी उनकी ही लघुकथा ‘चतुर्थगृह’/ • दुलाल समाद्दार ने वर्षा ऋतु के अवसर पर ‘श्रावण’/ • शंकर भट्टाचार्य ने दुलाल समाद्दार की प्रकाशित बांग्ला कविता संग्रह ‘ निर्वाचित कविता’ में ‘अब्यक्त’ और एक हिंदी कविता ‘अंधेरी सतह का जलता सूरज’/ • आलोक कुमार चंदा ने शुभकांति कर की रचना ‘राते-र.. रजनीगंधा/ • विपुल सेन ने ‘हारानो टेलिफोन’.

👉 {बाएँ से} पं. बासुदेव भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, वीरेंद्रनाथ सरकार, बृजेश मल्लिक, सुजॉशा सेन

• पं. बासुदेव भट्टाचार्य ने ‘दादा तोमार स्वाभाब भालो ना… और ‘टूमसा पार गारंटी’/ • प्रकाशचंद्र मण्डल ने वर्षा ऋतु के आगमन पर एक कविता ‘ विभीषिका’/ • वीरेंद्रनाथ सरकार ने एक आधुनिक कविता ‘सोबुजेर आंधोकॉर’/• बृजेश मल्लिक ने एक बांग्ला कहानी ‘आमार छोटो बाला’ {मेरा बचपन} और 2 छोटी-छोटी हिंदी कविता ‘बॉय फ्रेंड’ एवं ‘फैशन का जमाना’/ और • सुजॉशा सेन ने कुमुद रंजन मल्लिक की कविता का पाठ किया, शीर्षक था- ‘चंदाली’.

• ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उप देष्ठा एवं बांग्ला-हिंदी के लब्ध प्रतिष्ठित कवि गोविंद पाल ने बांग्ला,हिंदी में एक-एक कविता और एक ग़ज़ल का पाठ किया-

* गोविंद पाल ने बांग्ला में एक कविता ‘छोटटो जंत्र अधिनत्ता…’ / नारित्व पर मार्मिक कविता हिंदी में ‘एक नारी’ और एक ग़ज़ल ‘नाम बदलकर, मज़हब बदलकर…तुझे फांसने को जाल बिछाया है…’

• ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की सभापति, बांग्ला-अंग्रेजी एवं अनुवाद की सुप्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री श्रीमती बानी चक्रवर्ती ने एक अनुवाद कविता की प्रस्तुति दी-

•बानी चक्रवर्ती ने Paul M. Vartaine की कविता ‘मॉय हार्ट इस रेनिंग’का हिंदी अनुवाद किया. शीर्षक था -“सिद्ध हृदय”. का पाठ की.

▪️
प्रदीप भट्टाचार्य ने डॉ. सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी लिखी एक लोकप्रिय कविता ‘लाईन में आइये’ का पाठ किया-

लोग कहते हैं- जिंदगी के मुल्य/बहुत बड़े हैं/परंतु हम तो जन्म से मृत्यु तक लाईन में खड़े हैं.

मेरी माँ/अस्पताल में लाईन में/खड़ी थी/जब मेरे पैदा होने की/घड़ी थी/जन्म के बाद/पिताजी को/लाईन में खड़ा पाया/तब स्कूल में मेरा/दाखिला हो पाया/फिर रोजगार दफ़्तर की लाईन/नौकरी के लिए लाईन/नौकरी में जाने के लिए/बस-ट्रेन में लाईन/इतनी लाईन हो गई कि/मेरी जिंदगी/ऑउट ऑफ लाईन हो गई/आपको कभी उस/दर्द का एहसास होता है/जब हज़ारों बोरा धान/पैदा करके किसान/चावल के लिए/लाईन में खड़ा होता है.

पर लाईन से रहने में/और लाईन में रहने से/आदमी आगे बढ़ गया/लक्ष्मण ने खींची/जानकी के आगे लाईन/पार कर लिया/तो हरण हो गया.

पाकिस्तान और भारत/के बीच लाईन/भारत ने मर्यादा निभाई/पाकिस्तान ने मिटाई/पाकिस्तान को कबड्डी का/छोटा-सा नियम/समझ में नहीं आता है/लाईन छू जाय/तो खिलाड़ी आउट हो जाता है/छोटे-छोटे चीनी/सीमा की बड़ी लाईन मिटायेंगे/अगर भारत ने/चाइना का माल/लेना बंद कर दिया/तो और छोटे हो जायेंगे/इसलिए एक चेतावनी/चीन और पाकिस्तान के नाम/लाईन से रहें/लाईन में रहें.

अवाम को एक बात/समझाओ/दूसरे की लाईन मिटाओ मत/अपनी लाईन बढ़ाओ/अगर आप दूसरे की/लाईन मिटायेंगे/तो अपनी नज़र में/गिर जायेंगे.

शिकागो की छाती में/स्वामी विवेकानंद ने/’माई डियर ब्रदर्स एण्ड सिस्टर्स’/कहकर इतनी बड़ी लाईन खड़ी की थी/कि पूरे विश्व को/ताली बजानी पड़ी थी.

लाईन का मतलब/होता है अनुशासन/व्यवस्था और संस्कार/इसे करना चाहिए-स्वीकार/लोग कहते हैं/हम क्यों खड़े हैं/हम तो वीआईपी हैं/आपने भी क्या बात कही/कौन कहता है/आपको लाईन में/खड़े होने की जरूरत नहीं/आप बड़े लोग हैं/अगर आप लाईन में/खड़े हुए तो/हमारी इज़्ज़त बढ़ जायेगी/और हमारे आपके बीच/जो लाईन है/वह अपने आप/मिट जायेगी.

लाईन का मतलब/समानता हमजोली/न कोई राजा भोज/न कोई गंगू तेली/हमारी कोशिश होती है/कितनी भी उठा-पटक/करनी पड़े/पर लाईन में/खड़ा मत होना पड़े/आखिर क्यों? लाईन में खड़े होने से/आप छोटे नहीं हो जायेंगे/दिमाग की धूल पौंछा/खास हो ठीक है/आम लोगों के साथ/खड़े होने की सोचो.

याद रखें/कल जब आप/लाईन तोड़कर/आगे जायेंगे/तो पीछे से किसी को/चिल्लाता पायेंगे/भाई साहब! लाईन में आइये/ये आपका सम्मान है/या अपमान/समझ गये श्रीमान! इसलिए मुस्कुराइये/और लाईन में आइये/यही हर सुबह का हाल है/ये भी एक सवाल है.

•••

▪️
‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-85’ की कुछ और सचित्र झलकियाँ-

👉 • 35 साल विवाह के विपुल सेन और सुजॉशा सेन हँसते हँसते {बाएँ से} पं. बासुदेव भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, विपुल-सुजॉशा और बानी चक्रवर्ती

👉 कविता पाठ का आनंद लेते हुए {बाएँ से} दुलाल समाद्दार, शंकर भट्टाचार्य, आलोक कुमार चंदा, विपुल सेन और पं. बासुदेव भट्टाचार्य

👉 • देश के गंभीर चिंतनशील बांग्ला कवि समरेंद्र विश्वास

👉 • कविता पर विचार-विमर्श करते हुए {बाएँ से} प्रकाशचंद्र मण्डल, वीरेंद्रनाथ सरकार और बृजेश मल्लिक

👉 • ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के साहित्यिक चिंतनशील सदस्य

👉 • प्रगतिशील कवि प्रदीप भट्टाचार्य और कॉफी की चुस्की लेती हुई हम सबकी सम्मानित कवयित्री श्रीमती स्मृति दत्त

👉 • कॉफी के साथ पकोड़ा का आनंद लेते हुए ‘मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार [बीच में]

👉 {बाएँ से} रविंद्रनाथ देबनाथ, दुलाल समाद्दार, प्रदीप भट्टाचार्य, बानी चक्रवर्ती, विपुल सेन, सुजॉशा सेन, शंकर भट्टाचार्य, गोविंद पाल, आलोक कुमार चंदा, बृजेश मल्लिक, वीरेंद्रनाथ सरकार, स्मृति दत्त, पं. बासुदेब भट्टाचार्य, समरेंद्र विश्वास और प्रकाशचंद्र मण्डल

[ • रिपोर्ट एवं प्रस्तुति : प्रदीप भट्टाचार्य ]

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा
breaking National

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी
breaking international

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक
breaking Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील
breaking Chhattisgarh

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन