• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
391

▪️
तीन दिवसीय ‘हेड्स ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट’ मीट एवं कार्यशाला का भिलाई इस्पात संयंत्र में शुभारंभ : 22-24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय मीट का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक [सीएमएमजी, सेल कॉर्पोरेट कार्यालय] एसजे अहमद एवं कार्यपालक निदेशक [मटेरियल्स मैनेजमेंट, बीएसपी] एके चक्रवर्ती ने किया

स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड [सेल] के विभिन्न संयंत्रों के सामग्री प्रबंधन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की तीन दिवसीय हेड्स ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (एच ओ एम एम) मीट एवं “इन्वेंट्री मैनेजमेंट” पर केंद्रित कार्यशाला का शुभारंभ 22 जुलाई 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई निवास में हुआ। यह कार्यक्रम 22 से 24 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा किया गया है।
इस तीन दिवसीय मीट का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (सीएमएमजी, सेल कॉर्पोरेट कार्यालय) श्री एस. जे. अहमद एवं कार्यपालक निदेशक (मटेरियल्स मैनेजमेंट – बीएसपी) श्री ए. के. चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं बिजनेस प्लानिंग) श्री पी. सुब्बा राव, मुख्य महाप्रबंधक (एमएम) श्री के. सी. मिश्रा तथा मटेरियल्स मैनेजमेंट विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
सेल की विभिन्न इकाइयों – इस्पात संयंत्र, बर्नपुर; बोकारो स्टील प्लांट; राउरकेला स्टील प्लांट; दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं एलॉय स्टील प्लांट, दुर्गापुर; सलेम स्टेनलेस प्लांट; चंद्रपुर फेरो एलॉय प्लांट; भद्रावती स्थित वीआईएसएल; मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, रांची; सेल कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली तथा भिलाई इस्पात संयंत्र – से आए लगभग 25 वरिष्ठ अधिकारी इस मीट में भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इन्वेंट्री मैनेजमेंट से जुड़ी प्रक्रियाओं, नीतियों, चुनौतियों और अवसरों पर साझा मंथन करते हुए सेल की विभिन्न इकाइयों में इन्वेंट्री प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सीएमएमजी, सेल कॉर्पोरेट कार्यालय) श्री एस. जे. अहमद ने इस मीट की महत्ता पर बल देते हुए कहा, “यह एक सामूहिक सुधार की प्रक्रिया है। इन्वेंट्री मैनेजमेंट का प्रभाव एवं चुनौतियां सेल की प्रत्येक इकाई और हर कार्यक्षेत्र में अनुभव किया जाता है। इस कार्यशाला के माध्यम से हम उन मूलभूत प्रक्रियाओं, दिशानिर्देशों, चुनौतियों और अवसरों का मूल्यांकन करेंगे और व्यावहारिक एवं क्रियाशील नीतियों का निर्माण करेंगे, जिससे इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और अधिक विश्वसनीय, कुशल एवं सुदृढ़ बन सके।” श्री अहमद ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी के लिए श्री ए. के. चक्रवर्ती एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को धन्यवाद भी दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन–बीएसपी) श्री ए. के. चक्रवर्ती ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा, “इन्वेंट्री मैनेजमेंट में अपेक्षित पूर्ण सफलता कई बार बजटीय सीमाओं सहित अन्य कारणों से नहीं मिल पाती। यह मीट हमें ऐसे व्यावहारिक मुद्दों पर विचार करने, अनुभव साझा करने और संयुक्त रणनीति विकसित करने का अवसर देती है जिससे हम इन्वेंट्री मैनेजमेंट की दक्षता को बढ़ा सकें।”
उद्घाटन सत्र के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया और उन्हें कार्यशाला की रूपरेखा अनुसार तीन टीमों में विभाजित किया गया, ताकि वे केंद्रित चर्चा और समाधान आधारित गतिविधियों में भाग ले सकें। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक प्रभारी (परचेज) श्री महेन्द्र कुमार कुलकर्णी ने किया, व धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।
इस तीन दिवसीय इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी सामग्री प्रबंधन विशेषकर मटेरियल्स मैनेजमेंट से जुड़ी विभिन्न नीतियों, इन्वेंट्री प्रबंधन की मानक प्रक्रियाओं, बजट नियंत्रण तथा नीतिगत ढांचे जैसे विषयों पर केंद्रित सत्रों में भाग लेंगे। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागी इन्वेंट्री प्रबंधन से संबंधित अंतरालों की पहचान कर सकेंगे और सेल की समग्र प्रणाली में आवश्यक सुधार हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

▪️
बीएसपी के सिंटर प्लांट-3 में इन-हाउस संसाधनों से नए स्टोन थ्रोवर सिस्टम की स्थापना : उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी [सिंटर प्लांट्स] अनूप कुमार दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक [सिंटर प्लांट्स] एस वर्गीज एवं सहायक महाप्रबंधक [सिंटर प्लांट्स-प्रचालन] आर के रणदिवे ने किया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 के रॉ मटेरियल एरिया के बेल्ट कन्वेयर रूट बी-103 में इन-हाउस संसाधनों के माध्यम से नए स्टोन थ्रोवर सिस्टम की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। इस नई स्टोन थ्रोवर प्रणाली का उद्घाटन दिनांक 19 जुलाई 2025 को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) श्री अनूप कुमार दत्ता द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) श्री एस वर्गीज एवं सहायक महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स-प्रचालन) श्री आर. के. रणदिवे की उपस्थिति में किया गया।
उल्लेखनीय है कि बी-103 बेल्ट कन्वेयर संयंत्र के अंदर उत्पन्न होने वाले स्क्रैप जैसे मिल स्केल, सिन्टर रिटर्न, एलडी स्लैग आदि को सिन्टर मशीन-1 तक ले जाता है, जिससे अच्छी गुणवत्ता का सिन्टर तैयार किया जा सके। हाइवा और डंपर के माध्यम से स्क्रैप सामग्री ट्रैक हॉपर के बंकर में संग्रहित की जाती है।
स्टोन थ्रोवर सिस्टम की स्थापना का कार्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री आई. वी. रामण्णा के मार्गदर्शन में तथा महाप्रबंधक (ऑपरेशन) श्री एस. सी. चावरिया, सहायक महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री अजय श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री के. के. वर्मा, सहायक महाप्रबंधक (ऑपरेशन) श्री एच. एल. मंडावी, सहायक महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री जीतेश शाहनी एवं सहायक प्रबंधक (मैकेनिकल) श्री आर. किंडो के नेतृत्व में रॉ मटेरियल एरिया के टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
स्क्रैप सामग्रियों के साथ विभिन्न आकार के स्टोन के छोटे-बड़े टुकड़े और अन्य अवांछित पदार्थ नियमित रूप से अशुद्धि के रूप में मिलते रहते हैं, जिससे प्रपोर्शनिंग बिल्डिंग के बेल्ट वेट फीडर में बार-बार खराबी आती है। पिछले कुछ वर्षों में बेल्ट वेट फीडर की कार्य-कुशलता में गिरावट और मशीन-1 के रुकने की संभावना भी बढ़ गई थी।
इस समस्या के समाधान हेतु रॉ मटेरियल एरिया की टीम ने इन-हाउस संसाधनों से नया स्टोन थ्रोवर सिस्टम उसके ड्राइव यूनिट सहित सभी सुरक्षा सुविधाओं के साथ डिजाइन कर तैयार किया और इसे बी-103 बेल्ट कन्वेयर के ड्राइव साइड पर 30 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया। यह स्टोन थ्रोवर सिस्टम, निश्चित आकार के रॉ मिक्स की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, जिससे सिन्टर मशीन-1 का निर्बाध संचालन संभव होगा।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा ‘ मेरिट अवार्ड 2024-2025 हेतु बीएसपी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी के नियमित कर्मचारियों के पात्र बच्चों को पुरस्कृत करने की योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत 8 श्रेणियों में 36 अवार्ड दिए जायेंगे। यह प्रबंधन-स्वीकृत योजना दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा ‘टेन क्वेस्ट टेस्ट (टीक्यूटी)’ में सम्मिलित हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
यह योजना भिलाई इस्पात संयंत्र में वर्तमान में कार्यरत बीएसपी कर्मचारियों के सीधे आश्रितों पर लागू होती है।
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए, सीबीएसई बोर्ड में न्यूनतम 90% तथा छत्तीसगढ़ बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों में न्यूनतम 80% अंक प्राप्त करने वाले बीएसपी कर्मचारियों के बच्चें आवेदन हेतु पात्र होंगे। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्गों के स्ट्रीम-वार टॉपर्स को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार दसवीं कक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थी तथा कक्षा में प्रथम से दसवीं रैंक तक के विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत सम्मानित किए जाएँगे। साथ ही कक्षा 8वीं में आयोजित टेन क्वेस्ट टेस्ट (टीक्यूटी) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र मे माइंस क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों के बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी पृथक श्रेणी में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। बारहवीं कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्गों के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा, जबकि दसवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। माइंस क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने टीक्यूटी में भाग लेते हुए प्रथम अथवा द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इच्छुक अभ्यार्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित मानव संसाधन अधिकारी से प्रमाणित करवा कर, मार्कशीट की सत्यापित प्रति सहित समयानुसार प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य (एसएसएस-10) श्रीमती सुमिता सरकार, से 9407984068 पर संपर्क किया जा सकता है।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन