• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
696

बीएसपी के सीएसआर एवं जेएलएन चिकित्सालय द्वारा ‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत बीआर शा. कन्या उ. मा. विद्यालय दुर्ग में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन : शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर ने किया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएनएच एंड आरसी) के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन लक्ष्मी’ के अंतर्गत बी. आर. जे. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 85 छात्राओं और 5 शिक्षकों ने भाग लिया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में किशोरावस्था की छात्राओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर चिकित्सकीय जानकारी दी गई।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. माला चौधरी ने बाल स्वास्थ्य और टीकाकरण पर जानकारी साझा की। चिकित्सक डॉ. जकिया ने प्रजनन स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता एवं मेनस्ट्रुअल हाइजीन के महत्व को रेखांकित किया, वहीं आहार विशेषज्ञ सुश्री लता मिश्रा ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के विषय में जानकारी दी।
शिविर की एक प्रमुख आकर्षण रहा कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रदर्शन, जिसमें छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर एवं ब्लड ग्रुप की जांच हेतु प्रतिभागियों से कुल 87 रक्त नमूने एकत्र किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाली 25 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा, “स्वस्थ होने का अर्थ केवल शारीरिक रूप से फिट होना नहीं है, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ होना आवश्यक है। एक संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर दीर्घकालिक बीमारियों से बचा जा सकता है। आत्म-स्वाभिमान और आत्म-छवि के लिए स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
शिविर का आयोजन एवं समन्वयन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम. के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण डॉ. वीनेता द्विवेदी, डॉ. एस. मुखर्जी, डॉ. उदय कुमार, तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा कांगो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन एवं व्यवस्थापन में महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) श्री संजय दवे, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर, एवं उप महाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती अपर्णा चंद्रा की प्रमुख भूमिका रही।
भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग से सुश्री शशि सिंह, सहायक प्रबंधक, श्री बुधे लाल, प्रयोगशाला तकनीशियन सुश्री गुंजन एवं श्रीमती सरिता चौधरी, तथा विद्यालय से श्रीमती धर्मा सिंह, श्रीमती प्रियांका, श्रीमती नाज़िया एवं श्री हिमांशु ने आयोजन की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया।

▪️
मेकेनिकल जोन में शिरोमणि पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन : पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक [यांत्रिकी] प्रमोद कुमार थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मेकेनिकल जोन के अंतर्गत आने वाले प्लांट गैरेज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों हेतु एम एंड यू-मानव संसाधन द्वारा कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 22 जुलाई 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार के मुख्य आतिथ्य में एम एंड यू सभागार में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले तीन कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में जनवरी 2025 के लिए श्री प्रीतपाल सिंह रंधावा, फरवरी 2025 के लिए श्री रामचंद्र लहरे एवं मार्च 2025 के लिए श्री बिन्नी पॉल को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, कार्मिक के जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र और मिठाई का कुपन प्रदान कर सम्मानित किया एवं पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा।
मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार ने उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा, “भिलाई इस्पात संयंत्र को ऊँचाइयों तक पहुंचाने में हमारे कार्मिकों का अमूल्य योगदान है। यदि वे अपने कार्यस्थल पर खुशहाल व सुरक्षित माहौल में पूर्ण लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करें, तो इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव संयंत्र की उत्पादकता और गुणवत्ता पर पड़ता है।” उन्होंने मेकेनिकल जोन में पदस्थ कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “इन कार्मिकों द्वारा संयंत्र के विभिन्न विभागों में अनुरक्षण एवं संधारण का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ संपन्न कार्यों का परिणाम संयंत्र के उत्पादन पर परिलक्षित होता है।” उन्होंने उत्तम कार्य प्रदर्षन हेतु सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।
उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुरस्कार विजेताओं को बधाईयां दी और उन्हें आगे भी इसी प्रकार लगन से कार्य करते हुए सहकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-एम एंड यू) श्री बी गोपाल राव द्वारा किया गया। शिरोमणि पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल में सुरक्षा मानदंडों के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कर्मचारियों को सम्मानित करना है।

▪️
बार एंड रॉड मिल की टीम ‘सारथी’ ने नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्टस में लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एंड रॉड मिल की क्वालिटी सर्कल टीम “सारथी” ने एक बार फिर “नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (एनसीक्यूसी) 2024” में लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर “पार एक्सीलेंस” श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित कर भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रौशन किया है।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिसंबर 2024 में ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम) में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से कुल 36 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से टीम “सारथी” ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि टीम की निरंतर उत्कृष्टता, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है।
इस उपलब्धि पर बार एंड रॉड मिल के विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री योगेश शास्त्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “राष्ट्रीय मंच पर लगातार तीन वर्षों तक शीर्ष स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण है। टीम ‘सारथी’ ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से बीआरएम की कार्यसंस्कृति और प्रतिबद्धता को देशभर में प्रस्तुत किया है। यह मिल बिरादरी के हर सदस्य की सामूहिक सफलता है।”
टीम “सारथी” का नेतृत्व फैसिलिटेटर श्री अनिल कुमार द्विवेदी (उप प्रबंधक) द्वारा किया गया। टीम में शामिल सदस्य थे: श्री दीपेश कुमार चुघ (टीम लीडर), श्री धनराज साहू (डिप्टी लीडर) तथा श्री शुभम शिंदे, श्री कुंते लाल और यशवंत कुमार (सदस्य)। इन सभी सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता पर आधारित क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स को प्रभावी रूप से लागू करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
टीम लीडर श्री दीपेश चुघ और फैसिलिटेटर श्री अनिल द्विवेदी ने मुख्य महाप्रबंधक श्री योगेश शास्त्री को उनके मार्गदर्शन तथा महाप्रबंधकगण श्री एस.एन. त्रिपाठी, श्री समीर पांडे, श्री एस मोहंती और वरिष्ठ प्रबंधक श्री शिव कुमार को उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे यह सफलता संभव हो पाई।”
गौरतलब है कि टीम “सारथी” इससे पूर्व वर्ष 2023 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में “गोल्ड अवॉर्ड” जीतकर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था।
बार एंड रॉड मिल बिरादरी ने टीम “सारथी” को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

▪️
अवैध रिटेंशनधारियों पर प्रवर्तन अनुभाग की कारवाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की संम्पत्तियों (भूमि एवं आवासों) से अवैध कब्जाधरियों की बेदखली तथा कब्जा हटाने का कार्य प्रमुखता से किया जाता है। इस कड़ी में 23 जुलाई 2025 को माननीय संपदा न्यायालय, मरोदा सेक्टर, भिलाई द्वारा प्रकरण क्रमांक 84/2025 दिनांक 21/07/2025 में पारित डिक्री के अनुपालन में सेक्टर-9 स्थित आवास क्रमांक 0004, स्ट्रीट 016 में अवैध कब्जाधारी पर बेदखली की कार्रवाई की गई।
भूतपूर्व कर्मी द्वारा रिटेन्शन अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात भी आवास को रिक्त नहीं करने पर प्रवर्तन अनुभाग ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल व थाना कोतवाली के थाना प्रभारी श्री प्रशांत मिश्रा, महिला पुलिस बल, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री ढाल सिंह बिसेन तथा महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री के.के. यादव उपस्थिति में आवास को सील किया गया। कार्यवाही के दौरान आवास में उपलब्ध सामान को सूचीबद्ध कर, पंचनामा रिपोर्ट गवाहों की उपस्थिति में तैयार कर हस्ताक्षरित किया गया।
सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई । इस कार्यवाही में प्रवर्तन अनुभाग के सहायक प्रबंधक श्री देवानंद चौहान, जनस्वास्थ्य विभाग से सहायक महाप्रबंधक श्री रमेश कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक श्री मिलिंद बंसोड़, सहायक प्रबंधक श्री मुकुंद दास मानिकपुरी, आवास अनुभाग के कनिष्ठ प्रबंधक श्री मनोज कुमार पुरैना तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी, महिला एवं पुरुष निजी सुरक्षा गार्ड, भारी पुलिस बल और विभागीय संसाधनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप, मालवाहक आदि के साथ लगभग 200 लोगों की टीम सम्मिलित रही।

▪️
सेल के तीन दिवसीय हेड्स ऑफ सामग्री प्रबंधन मीट में इन्वेंट्री प्रबंधन नीति में सुधार पर निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र ने साझा किए : विचार नई इन्वेंट्री मैनेजमेंट नीति की रूपरेखा तय करने की दिशा में वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुत किए सुझाव

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा 22 से 24 जुलाई 2025 तक भिलाई निवास में आयोजित तीन दिवसीय हेड्स ऑफ सामग्री प्रबंधन (एच ओ एम एम) मीट एवं इन्वेंट्री मैनेजमेंट कार्यशाला के दूसरे दिन इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली नवाचार और उन्नत पॉलिसियों की दिशा में गहन मंथन और उच्च स्तरीय विचार-विमर्श हुआ।
दोपहर सत्र में निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चितरंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए. के. चक्रवर्ती, तथा कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम के साथ कार्यशाला में उपस्थित हुए और इन्वेंट्री प्रबंधन नीति में सुधार की आवश्यकता पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सी एम एम जी) श्री एस. जे. अहमद, कार्यपालक निदेशक (एम एम), आईएसपी इस्पात संयंत्र श्री अभिक डे, कार्यपालक निदेशक, बोकारो इस्पात संयंत्र श्री सी. आर. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (एम एम), राउरकेला इस्पात संयंत्र श्री अनिल कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एम), दुर्गापुर इस्पात संयंत्र श्री संजीब रंजन दास भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान पूर्व दिवस पर गठित तीन समर्पित टीमों ने इन्वेंट्री प्रबंधन नीति में संभावित संशोधनों पर अपने प्रस्तुतीकरण दिए। ये दल क्रमशः मुख्य महाप्रबंधक (एम एम-बीएसपी) श्री के. सी. मिश्रा, श्री संजय सिंघल एवं श्री राजीव सहगल के नेतृत्व में कार्यरत रहे।
द्वितीय दिवस के समापन पर निदेशक प्रभारी श्री चितरंजन महापात्र ने संबोधित करते हुए कहा कि सामग्री प्रबंधन सामूहिक द्वारा निरंतर आयोजित हो रहा यह एचओएमएम मीट एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां कुशल प्रबंधन पद्धतियों की रूपरेखा तैयार होती है। उन्होंने सीएमएमजी द्वारा सेवा अनुबंधों के लिए तैयार की गई साझा दिशानिर्देशों की सराहना की, जिसे प्रक्रियाओं को सरल और स्पष्ट बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। इन्वेंट्री प्रबंधन नीति की पुनर्समीक्षा को समयोचित और आवश्यक करार देते हुए उन्होंने संकार्य विभागों के साथ स्पष्ट संवाद और समन्वय को क्रियान्वयन की सफलता की कुंजी बताया। श्री महापात्र ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि प्रतिस्पर्धी इस्पात बाजार में आगे बने रहने के लिए हमें किन क्षेत्रों में सुधार करना है। हमारा फोकस तेज गति, न्यूनतम अपव्यय, टिकाऊ प्रक्रियाएं तथा समयबद्ध अनुपालन पर होना चाहिए।”
इससे पूर्व कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), भिलाई इस्पात संयंत्र श्री ए. के. चक्रवर्ती ने निदेशक प्रभारी एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए इन्वेंट्री प्रबंधन प्रक्रियाओं में ऑटोमेशन के समावेश, लीड टाइम में कमी लाने की आवश्यकता तथा कार्यशाला से प्राप्त निष्कर्षों को सेल की भावी रणनीति में समाहित किए जाने की आशा व्यक्त की।
कार्यपालक निदेशक (सी एम एम जी) श्री एस. जे. अहमद ने एचओएमएम मीट 2025 की केंद्रीय थीम पर प्रकाश डालते हुए इन्वेंट्री की गणना एवं रिपोर्टिंग के लिए सेल इकाइयों में एकरूप पद्धति अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), भिलाई इस्पात संयंत्र श्री प्रवीण निगम ने सामग्री प्रबंधन और वित्त विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए सटीकता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए प्रणालीगत मेलजोल को जरूरी बताया।
यह तीन दिवसीय एचओएमएम मीट नीति पुनर्संरचना के निष्कर्षों के साथ 24 जुलाई 2025 को संपन्न होगी, जिसमें इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली में अधिक पारदर्शिता, मानकीकरण एवं दक्षता लाने हेतु नीति प्रस्तावों का अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन