• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
305

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष के प्रथम 4 माह में उत्पादन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये

उत्पादन और निष्पादन के लिए ख्याति प्राप्त भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 के प्रथम तिमाही और प्रथम 4 माह (अप्रैल से जूलाई) की अवधि में उत्पादन के श्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित किए है। संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान में अपने द्वारा निर्मित पुराने सभी कीर्तिमान को परास्त कर श्रेष्ठ उत्पादन के रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने उत्पादन के तीनों प्रमुख उत्पादों हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील के उत्पादन में नए कीर्तिमान दर्ज करते हुए विगत वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के स्थापित कीर्तिमानों को पीछे छोड़ दिया है। संयंत्र ने इस चार माह में कुल 20,19,569 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया है जो विगत वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज 20,14,601 टन से अधिक है। इसी तरह क्रूड स्टील के उत्पादन में संयंत्र ने 19,53,432 टन उत्पादन कर, वित्त वर्ष 2023-24 के 18,90,480.43 टन को पीछे छोड़ा। बाजार में उपभोक्तओं की मांग को ध्यान में रखते हुए संयंत्र ने विक्रेय इस्पात (सेलेबल स्टील) का इन 4 माहों में 17,41,597.51 टन का उत्पादन किया है। यह उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 के 17,30,396.74 टन से अधिक है।
संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-08 से 9,88,423 टन हॉट मेटल को रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया गया है जो वित्त वर्ष 2023-24 के इसी समयावधि के 9,08,462 टन से कहीं अधिक है। संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने भी इस प्रथम 4 माह में उल्लेखनीय उत्पादन दर्ज किया है। एसएमएस-3 ने कास्ट स्टील का उत्पादन 11,84,649 का दर्ज किया है जो वित्त वर्ष 2023-24 के 11,23,730.43 टन से वृद्धि दर्षाता है। इसके साथ ही एसएमएस-3 ने बिलेट उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए 8,31,932 टन बिलेट का उत्पादन दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 7,80,558.99 टन से अधिक है।
भिलाई इस्पात संयंत्र की रोलिंग मिलों ने भी इस अप्रैल से जुलाई 2025 के दौरान बेहतर निष्पादन दर्ज किया है। संयंत्र की बीआरएम ने 3,56,193 टन का उत्पादन दर्ज किया जो विगत वित्त वर्ष 2024-25 के 3,25,579 टन से अधिक है। संयंत्र की रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने लांग रेल के उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान देते हुए 60,003 टन लंबी रेलपांतों का उत्पादन किया है जो वित्त वर्ष 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड 53,022 टन से बेहतर है। संयंत्र की आधुनिक मिल यूआरएम (यूनिवर्सल रेल मिल) ने भी वित्त वर्ष के प्रथम चार माह में 4 उल्लेखनीय उत्पादों में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। यूआरएम ने 2,96,139 टन फिनिष्ड रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज 2,88,849 टन उत्पादन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसी कड़ी में यूआरएम ने प्राइम रेल के उत्पादन में भी उल्लेखनीय उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज करते हुए 2,85,028 टन का उत्पादन किया है जो वित्त वर्ष 2024-25 के इसी समयावधि में दर्ज उत्पादन रिकॉर्ड 2,72,906 टन से बेहतर है। भारतीय रेलवे की मांग को ध्यान में रखते हूए यूआरएम आर-350 एचटी प्राइम रेल के उत्पादन में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। यूआरएम ने 9,838 टन आर-350 एचटी प्राइम रेल का उत्पादन किया है जो वित्त वर्ष 2024-25 के 3,101 टन से कहीं अधिक है। इसी तरह यूआरएम ने आर-350 एचटी लांग रेल उत्पादन में 9,235 टन का रिकॉर्ड दर्ज किया है जो वित्त वर्ष 2024-25 के 2,797 टन से काफी अधिक वृद्धि दर्षाता है। संयंत्र ने कुल प्राइम रेल के उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए इन 4 माह में 3,98,940 टन का उत्पादन किया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज उत्पादन रिकॉर्ड 3,97,416 टन से बेहतर है।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने इसके साथ ही कुल सिंटर उत्पादन में 29,22,518 टन का उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज करते हुए, विगत वित्त वर्ष 2023-24 के 28,79,428 टन को पीछे छोड़ा। साथ ही उत्पादों के निर्गमन और तकनीकी आर्थिक सूचकांकों में भी बेहतर उत्पादन के कीर्तिमान दर्ज किये हैं। इन 4 माह में सीडीआई रेट, कोक रेट, बीएफ प्रोडक्टीविटी, कुल मेटलिक चार्ज तथा विषेष रूप से श्रम उत्पादकता में भी बेहतर वृद्धि दर्ज की है.

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘सक्षम’ , ‘समर्थ’ एवं ‘समृद्धि’ सेल स्तरीय प्रबंधन एवं व्यवसाय क्विज़ का शुभारंभ : उद्घाटन कार्यपालक निदेशक [एचआर] पवन कुमार ने किया : इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक [एचआर] संदीप माथुर और मुख्य महाप्रबंधक [टीएसडी-सीएसआर] उत्पल दत्ता भी उपस्थित थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई निवास में 5 अगस्त 2025 को सेल स्तरीय मैनेजमेंट एवं बिजनेस क्विज़ (एमबीक्यू) 2025 का शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठित दो दिवसीय प्रतियोगिता इस वर्ष भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग (एचआर एलएंडडी) द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तीन प्रमुख वर्ग—‘सक्षम’, ‘समर्थ’ एवं ‘समृद्धि’ के अंतर्गत सेल की विभिन्न इकाइयों से कुल 34 दो-सदस्यीय टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (एचआर) श्री पवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) श्री संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस वर्ष की क्विज़ सत्रों का संचालन प्रतिष्ठित क्विज़ मास्टर्स पैनल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें पूर्व हेड (एचआर – अलायंसेज़ टेक.) श्री उमेश कामथ, पूर्व निदेशक (शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) एवं पूर्व कार्यपालक निदेशक (सेल) श्री एसपीएस जग्गी, तथा पूर्व महाप्रबंधक एवं एचओडी (सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क, बीएसपी) श्री जेकब कुरियन शामिल हैं। अपने अनुभव और विशेषज्ञता से ये क्विज़ मास्टर्स प्रतियोगिता को ज्ञानवर्धक बना रहे हैं।
अपने उद्घाटन संबोधन में कार्यपालक निदेशक (एचआर) श्री पवन कुमार ने कहा कि इस सेल स्तरीय मैनेजमेंट एवं बिजनेस क्विज़ जैसी प्रतियोगिताएँ संगठन के श्रेष्ठतम प्रतिभाओं और तेजस्वी मस्तिष्कों को देखने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी ऐसी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, वे अपने पेशेवर दायित्वों में अवश्य उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं और संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। श्री पवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह दो दिवसीय आयोजन प्रतिभागियों और क्विज़ मास्टर्स के बीच सार्थक संवाद एवं सीखने के अनेक अवसर प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर एलएंडडी) श्री एस.के. श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एचआर स्टील) सुश्री शालिनी चौरसिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर एलएंडडी) श्री मुकुल सहारिया द्वारा प्रस्तुत किया गया.

उल्लेखनीय है कि ‘सक्षम’ श्रेणी विशेष रूप से कार्यपालकों के लिए है, जो प्रबंधन, व्यवसाय और कॉर्पोरेट ज्ञान पर कन्द्रित होती है। ‘समर्थ’ श्रेणी गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए है, जो व्यवसायिक जागरूकता, रणनीतिक सोच और सेल से संबंधित विकास पर केंद्रित है। वहीं, ‘समृद्धि’ महिला कर्मचारियों के लिए विशेष श्रेणी है, जो प्रबंधन और व्यवसाय क्षेत्र में ज्ञान और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने हेतु एक समर्पित मंच प्रदान करती है। तीनों ही श्रेणियों की प्रतियोगिताएँ चरणबद्ध स्वरूप में आयोजित होती हैं, जिनकी शुरुआत संयंत्र एवं इकाई स्तर की लिखित एवं मौखिक प्रारंभिक प्रतियोगिताओं से होती है और अंत में सेल स्तर की कॉर्पोरेट फाइनल में पहुँचती है। इन फाइनल में प्रबंधन, व्यवसाय, सामयिक घटनाक्रम और सेल की पहलों पर आधारित विभिन्न थीम्ड राउंड शामिल रहते हैं.

▪️
पीलिया फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाटा लाईन, कैंप-2 की सतत निगरानी

पीलिया के प्रसार की आशंका को ध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र का नगर सेवाएं विभाग सतर्कता रखते हुए लगातार दो दिन से कैम्प क्षेत्र के संयंत्र के अधीनस्थ एरिया की सतत निगरानी की जा रही हैं। 4 और 5 अगस्त को नगर सेवाएं विभाग के पी एच ई के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर दौरा किया और जानकारी एकत्र की हैं।
समाचारों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर सेवा विभाग ने 04 अगस्त को टाटा लाइन क्षेत्र कैंप – 2 का दौरा किया और पीलिया, गंदे एवं पीले पानी आने के बारे में जानकारी ली। दूसरे दिन 05 अगस्त को भी नगर सेवा विभाग कर्मचारियों एवं अधिकारियों की संयुक्त टीम टाटा लाइन कैंप – 2 क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में एक भी स्थान से गंदे पानी की शिकायत नहीं मिली हैं। आज की तिथि तक भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत आने वाले कैंप क्षेत्र में स्थित मेंटेनेंस ऑफिस में गंदा पानी मिलने की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं है। पी एच डी की की लगातार दो दिनों से कैंप क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं तथा इस क्षेत्र में निगरानी रख रहे हैं।
बी.एस.पी. प्रबंधन के द्वारा बनाए गए टाटा लाइन कैंप – 2 एरिया में मकान के पीछे बैक लाइन में अधिकांश जगह लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके साथ–साथ बी.एस.पी. मकानों के आसपास छोड़े गए खाली जगहों पर अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया हैं। सीवरेज चैंबर और पीने की पाइप लाइन के ऊपर भी अतिरिक्त निर्माण कर रखा गया है। जिससे सीवरेज चैंबर, पीने के पाइप लाइन की मरम्मत तथा बैकलेन की सफाई में पी.एच.ई. विभाग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैकलेन में अतिक्रमण के बावजूद भी सीवरेज लाइन की सफाई नियमित रूप से की जा रही है।
टाटा लाइन एरिया में संयंत्र के अलावा नगर निगम द्वारा भी पानी की सप्लाई की जाती है । इसके अलावा उस एरिया में कई आवासधारियों द्वारा बोरवेल के माध्यम से भी पीने का पानी का उपयोग किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र में विभाग द्वारा बी.एस.पी. के आवासों के पानी का सैंपल जांच हेतु लिया जा रहा है।
संयंत्र के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कैम्प क्षेत्र के नागरिंको से पीलिया की आशंका को ध्यान में रखते हुए पानी उबाल कर या फिल्टर वॉटर पीने की अपील की है। साथ ही साथ सभी वैध आवासधारियों से आग्रह किया गया है कि यदि किसी भी प्रकार का प्रदूषित पेयजल से जुड़ी शिकायत आये तो तत्काल कैंप में स्थित पी.एच.ई. रखरखाव कार्यालय में शिकायत दर्ज करायें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर सेवा के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण तत्परता के साथ शिकायत का निराकरण करने हेतु प्रतिबध्द है।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के सियान सदन में ‘बोन एंड जॉइंट वीक’ स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन : मुख्य वक्ता रहे- डॉ. वी एस बघेल, डॉ. रघुनंदन बिसाई और डॉ. विपिन जैन

इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार “बोन एंड जॉइंट वीक 2025” का आयोजन 5 अगस्त 2025 को, सियान सदन, भिलाई में किया गया। इस वर्ष सेमिनार की थीम थी – “हाऊ टू इम्प्रूव क्वालिटी ऑफ लाइफ इन ओल्ड ऐज”, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को वृद्धावस्था में बेहतर जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वी.एस. बघेल, जेएलएन हॉस्पिटल सेक्टर-9 के ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. रघुनंदन बिसोई तथा जिला अस्पताल दुर्ग से डॉ. विपिन जैन उपस्थित रहे।
सेमिनार में लगभग 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में डॉ. कल्याण साहू,सीनियर कंसलटेंट (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ. इम्युएल मैसी, डॉ. एस. घोष सहित जेएलएन चिकित्सालय की टीम की उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु स्वास्थ्य-संवर्धन उपायों, नियमित स्वास्थ्य जांच, दैनिक हल्के व्यायामों एवं विशेष रूप से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने वाले अभ्यासों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पावर-पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से जीवन के उत्तरार्ध को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस अवसर पर फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. श्वेता शर्मा द्वारा व्यावहारिक व्यायाम सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने वरिष्ठजनों को सेहतमंद रहने हेतु “दोस्त बनाना, नियमित सैर करना और सरल व्यायामों को दिनचर्या में शामिल करना” जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस आयोजन को सफल बनाने में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग का प्रमुख योगदान रहा.

▪️
25वीं राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 उद्घाटित : उद्घाटन संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक [मानव संसाधन] संदीप माथुर ने किया : इस अवसर पर बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद, बीएसपी बॉल बैडमिंटन के अध्यक्ष रजी उन्नी, सचिव डीवीएस रेड्डी, महासचिव वाय राजा राव, कोषाध्यक्ष श्यामल बनर्जी तथा नासिर खान उपस्थित थे

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 04 से 06 अगस्त तक सेक्टर-4 स्थित बीएसपी बॉल बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 4 अगस्त 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री इसरार अहमद, बीएसपी बॉल बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष एवं उप प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री रजी उन्नी, क्लब के सचिव श्री डीवीएस रेड्डी, कोषाध्यक्ष श्री श्यामल बनर्जी, महासचिव श्री वाय राजा राव तथा श्री नासिर खान भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री संदीप माथुर ने सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए दृढ़ निश्चय और समर्पण आवश्यक है और आप सभी खिलाड़ियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित कर आगे बढते रहने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 18 और महिला वर्ग की 14 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार और रोमांचक मुकाबले खेले गये। महिला वर्ग में कबीरधाम ने रायपुर को 35-09 एवं 35-21 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। महासमुंद ने गरियाबंद को 35-18 और 35-21 से हराकर जीत दर्ज की। दुर्ग और गरियाबंद के बीच हुए मुकाबले में गरियाबंद ने 35-05 और 35-17 से जीत हासिल की, वहीं धमतरी ने बलौदा बाजार को 35-22 एवं 35-37 से हराया।
पुरुष वर्ग में धमतरी और बस्तर के मध्य मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच धमतरी ने 31-35, 35-28 और 35-31 से मुकाबला जीत लिया। गरियाबंद कॉरपोरेशन और रायगढ़ के बीच हुए मुकाबले में गरियाबंद कॉरपोरेशन ने 35-37, 35-29 और 26-35 से विजय प्राप्त की। एनएमडीसी और गरियाबंद जिले के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में एनएमडीसी ने 37-35, 28-35 और 36-34 से जीत दर्ज की। महासमुंद ने बलौदा बाजार को 33-35, 35-12 और 35-25 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेली जा रही है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागी खिलाडियों ने भाग लिया.

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन