• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
643

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के दो वरिष्ठ अधिकारी ‘राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन’ के अंतर्गत प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित : हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुड़गांव में आयोजित चयनित अधिकारियों में उप महाप्रबंधक [ज्ञानार्जन एवं विकास] यशवंत सिंह जौहरी एवं उप महाप्रबंधक [ऑटोमेशन एंड डिजिटलाइजेशन] श्रीमती नीरजा शर्मा शामिल हैं

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत सरकार के प्रमुख “राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन” के अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय ‘लीड ट्रेनर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई उपलब्धि अर्जित की है। यह प्रशिक्षण हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुड़गांव में आयोजित किया गया था। चयनित अधिकारियों में उप महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री यशवंत सिंह जौहरी एवं उप महाप्रबंधक (ऑटोमेशन एंड डिजिटलाईजेशन) श्रीमती नीरजा शर्मा शामिल हैं।

राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन, जिसे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2020 में प्रारंभ किया गया, का उद्देश्य सरकारी कर्मियों की मानसिकता, दृष्टिकोण एवं कौशल को आधुनिक बनाना है, ताकि वे समर्पण और दक्षता के साथ देश एवं नागरिकों की सेवा कर सकें। इस मिशन के दोहरे लक्ष्य हैं — सेवा भाव का विकास एवं अपने आंतरिक उद्देश्य की पुनः खोज, और राष्ट्रीय लक्ष्यों व हितधारकों, विशेषकर नागरिकों के प्रति सेवा को और सशक्त बनाना। भारत सरकार का क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) इस पहल का नेतृत्व कर रहा है, जिसमें मुंबई स्थित ‘इल्युमिन नॉलेज रिसोर्सेज’ नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य कर रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण (नवंबर 2024 – अप्रैल 2025) में दिल्ली में 10,000 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि द्वितीय चरण में भारतभर के मंत्रालयों, विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के लगभग 7 लाख कर्मचारी सम्मिलित होंगे। सेल में अब तक कुल 13 लीड ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जिनमें बीएसपी के ये दोनों अधिकारी भी शामिल हैं।

ये प्रमुख प्रशिक्षक आगे चलकर ‘कर्मयोगी फैसिलिटेटर्स’ का विकास करेंगे, जो भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे मिशन का विज़न संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुँच सके। बीएसपी में 140 मास्टर प्रशिक्षक विकसित करने की भी योजना है। मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण बीएसपी के लीड ट्रेनरों द्वारा आयोजित किया जाएगा, और ये मास्टर प्रशिक्षक एक दिवसीय प्रशिक्षण मॉड्यूल के अंतर्गत संयंत्र के अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कर्मचारियों का पंजीकरण भारत सरकार के ‘आईगॉट कर्मयोगी’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा तथा उन्हें इस्पात मंत्रालय एवं क्षमता निर्माण आयोग के निर्देशानुसार छह निर्धारित प्रशिक्षण मॉड्यूल पूर्ण करने होंगे.

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘कर्मचारी सहायता कार्यक्रम [ईएपी]’ के अंतर्गत विषयगत कार्यशालाओं का शुभारंभ : मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक [मानव संसाधन] संदीप माथुर थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2025 को मानव संसाधन विभाग के मुख्य सभागार में कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी) के अंतर्गत विषयगत कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री संदीप माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि सेल ने सदैव सुरक्षा, हाउसकीपिंग एवं तकनीकी अनुशासन के साथ-साथ कर्मचारियों की खुशी एवं मानसिक संतुलन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही उन्होंने कहा आशा करता हूं आप सभी ऐसे कार्यक्रमों से लाभान्वित होंगे और सभी को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करेंगे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत एवं कार्य-संबंधी मुद्दे, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन (कार्यस्थल एवं व्यक्तिगत), वित्तीय एवं कानूनी चिंताएँ, कार्य-जीवन संतुलन तथा पारिवारिक एवं संबंध संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 17 फरवरी 2025 को निदेशक (कार्मिक) श्री के के सिंह द्वारा एक ज़ूम मीटिंग के माध्यम से किया गया था, जिसमें सेल के सभी संयंत्रों एवं इकाइयों ने भाग लिया।
मेसर्स ईएपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 19 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच सभी पाँच इस्पात संयंत्रों में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र में यह कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी 2025 तक संपन्न हुआ था। इसके क्रम में अब 18 से 20 अगस्त 2025 तक विषयगत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों के लिए “परामर्श के लिए जाएँ या न जाएँ” तथा गैर-अधिकारियों के लिए “तनाव से शक्ति तक” जैसे विषय शामिल हैं। आज आयोजित कार्यशालाओं में विभिन्न विभागों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की.

इस कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को एक स्वस्थ, संतुलित एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री शालिनी चौरसिया एवं श्री सिकंदर इंदौरिया द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री के. सुपर्णा ने प्रस्तुत कि

▪️
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं फिल्मी गीतों पर आधारित संगीत संध्या का आयोजन : संगीत संध्या में कार्यपालक निदेशक [माइंस] बिपिन कुमार गिरी, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] संदीप माथुर और महाप्रबंधक [मानव संसाधन, ईडी सचिवालय] सौमिक डे उपस्थित रहे

स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला को सांस्कृतिक रंग प्रदान करते हुए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा महात्मा गाँधी कला मंदिर में एक मनमोहक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बिपिन कुमार गिरी, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन, ईडी सचिवालय) श्री सौमिक डे ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

देशभक्ति गीत तथा नये-पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति इस संध्या का मुख्य आकर्षण रही। संयंत्रकर्मियों और अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। देशभक्ति गीतों ने स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को ताज़ा कर दिया और देशप्रेम की भावना से सभागार को ओतप्रोत कर दिया, वहीं फिल्मी गीतों ने मनोरंजन का सुंदर आयाम जोड़ते हुए संध्या को और भी रंगीन व यादगार बना दिया।

उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें साधुवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजन कर्मियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ संगठन की सांस्कृतिक धरोहर को भी आगे बढ़ाते हैं। “संगीत समाज को जोड़ने वाली शक्ति है। स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर कर्मियों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय भावनाओं को भी जीवंत करते हैं।”

कार्यक्रम का संचालन श्री सुप्रियो सेन द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री राजेंद्र प्रसाद एवं उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक तथा कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार श्री प्रभंजय चतुर्वेदी, श्री पी.टी. उल्लास कुमार एवं श्री दुष्यंत हरमुख ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में सर्व श्री दिलीप शर्मा, दीपांकर दास, रविन्द्र कर्मकार, भालचन्द्र शेगेकर, देबब्रत मजुमदार, भागवत साहू, सतीश सिन्हा, साई चक्रवर्ती, समीर दास संगतकार के रूप में उपस्थित रहे। संगीत संध्या के आयोजन में श्री अलंकर समद्दर व श्री सरजीत चक्रवर्ती तथा श्री ओंकार निर्मलकर ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों कलाकारों में शामिल हैं- कुमार पाल, गोविन्द खरवार, मंजीता भारद्वाज, उत्तरा ओखदे / शिरीश ओखदे, मधुरिमा रे, उमाशंकर, भाश्वती बोस, नूर मोहम्म्द, पंकजिनी / रंजीत मिंज, सरोज दुबे, टी निखिल, तान्या समद्दार, जी पी पांडियन / शालिनी पांडियन, जहांआरा, जितेन्द्र साहू, ज्ञानु मैत्रेय, उत्तरा ओखदे, मधुरिमा रे / दीपंकर रे, नूर मोहम्मद / जहांआरा, गोविन्द खरवार तथा समवेत स्वर.

आज़ादी की शाम को एक नया आयाम प्रदान करती हुए संगीत संध्या ने न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत किया, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की समृद्ध कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक परंपरा का भी जीवंत रूप प्रस्तुत किया.

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र से निर्मित एक्सपोर्ट-ग्रेट स्लैब की प्रथम रैक इंडोनेशिया निर्यात के लिए रवाना : प्रथम रैक को हरी झंडी दिखाकर कार्यपालक निदेशक [संकार्य] राकेश कुमार ने रवाना किए : इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक [एसएमएस-2] के सुशांत कुमार घोषाल और महाप्रबंधक [एसएमएस-2] के टी. गोविंद उपस्थित थे

वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करते हुए और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम बढ़ाते हुए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में निर्मित एक्सपोर्ट-ग्रेड स्टील स्लैब (एसएई1006 ग्रेड) की प्रथम रैक को 14 अगस्त, 2025 को इंडोनेशिया को निर्यात के लिए रवाना किया।

एसएमएस-2 के एसबीएस यार्ड से इस निर्यात के लिए निकले प्रथम रैंक का को हरी झंडी दिखाकर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री सुशांत कुमार घोषाल, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री टी. गोविंद, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रमुख हितधारक उपस्थित थे।
पहली खेप के निर्गमन के शुभारंभ के अवसर पर 30,000 टन के उच्च-गुणवत्ता वाले स्टील स्लैब के निर्यात आदेश की शुरुआत है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। यह प्रथम रैक इंडोनेशिया भेजा जा रहा है, जहाँ इन स्लैब का उपयोग विभिन्न उद्योगों में उच्च स्तरीय अनुप्रयोगों में किया जाएगा।

इस उपलब्धि के पीछे एसएमएस-2 के साथ-साथ संयंत्र के अन्य विभागों का महत्वपूर्ण योगदान है। संयंत्र के आरसीएल, पीपीसी, ब्लास्ट फर्नेस, इंस्ट्रूमेंटेशन और आरडीसीआईएस सहित कई विभागों का समन्वित योगदान रहा है।

यह डिस्पैच, सेल की प्रमुख इकाई के रूप में, भिलाई इस्पात संयंत्र ने निरंतर वैश्विक बाज़ार की आवश्यकताओं को पूरा करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। एसएई1006 ग्रेड स्लैब के सफल निर्यात की शुरुआत से न केवल भिलाई इस्पात संयंत्र की पहचान एक विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय इस्पात आपूर्तिकर्ता के रूप में और मजबूत हुई है, बल्कि वैश्विक व्यापार में इसकी भागीदारी को भी नए आयाम प्राप्त होंगे.

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन