• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
488

▪️
सेल ने आईएनएस उदयगिरी और आईएनएस हिमगिरी के लिए क्रिटिकल-ग्रेड स्टील की आपूर्ति करके देश के रक्षा क्षेत्र के साथ अपनी साझेदारी जारी रखी

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025 : भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित, भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), ने भारतीय नौसेना के दो उन्नत फ्रंटलाइन युद्धपोतों, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि के लिए लगभग 8,000 टन क्रिटिकल-ग्रेड स्टील की आपूर्ति करके देश के रक्षा क्षेत्र के साथ अपनी महत्वपूर्ण साझेदारी जारी रखी है। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में, विशाखापत्तनम में, आयोजित एक समारोह के दौरान, इन दोनों फ्रिगेटों को आज, 26 अगस्त, 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

सेल ने भारतीय नौसेना के इन दोनों उन्नत युद्धपोतों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) के साथ साझेदारी करते हुए, अपने बोकारो, भिलाई और राउरकेला स्टील प्लांट्स से क्रिटिकल ग्रेड की हॉट-रोल्ड शीट और प्लेट्स की आपूर्ति की। भारतीय नौसेना के लिए क्रिटिकल -ग्रेड स्टील के विकास और आपूर्ति के जरिये, सेल ने आयात प्रतिस्थापन और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सीधे तौर पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहलों से जुड़ा हुआ है और रक्षा ज़रूरतों के लिए विशेष गुणवत्ता वाले स्टील उपलब्ध करने की दिशा में भारत की आयात पर निर्भरता को घटाता है। अकेले राउरकेला स्टील प्लांट के ‘स्पेशल प्लेट प्लांट” ने टैंक, युद्धपोतों और मिसाइलों जैसे रक्षा अनुप्रयोगों के लिए एक लाख टन से भी अधिक क्रिटिकल – ग्रेड स्टील की आपूर्ति की है।

आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि जैसे जहाजों को नौसेना में शामिल करना, यह दिखाता है कि भारत अब देश में ही अपने जहाजों के लिए बुनियादी स्टील से लेकर इनके जटिल डिजाइन बनाने और कुशल चालक दल तक को विकसित करने में सक्षम है, जो हमारे देश की रक्षा प्रणाली की ताकत और मज़बूत नींव को प्रदर्शित करता है। भारत के रक्षा क्षेत्र के साथ सेल की स्थायी साझेदारी अच्छी तरह से स्थापित है, जिसमें आईएनएस विक्रांत, आईएनएस नीलगिरी, आईएनएस अजय, आईएनएस निस्तार, आईएनएस अर्णाला, आईएनएस विंध्यगिरि और आईएनएस सूरत जैसे प्रतिष्ठित जहाजों के लिए महत्वपूर्ण-ग्रेड स्टील की आपूर्ति का एक गौरवपूर्ण इतिहास है। यह अटूट प्रतिबद्धता एक विश्वसनीय राष्ट्रीय निर्माता और देश के चल रहे नौसैनिक आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में सेल की स्थिति को मजबूत करता है।

▪️
राष्ट्रीय खेल दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र में मैत्री मैच और फिटनेस गतिविधियां : आयोजन 29 अगस्त, 2025 को प्रात: 9.00 बजे से सेक्टर-4 एसएए मैदान में किया जाएगा

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने अधिकारियों और कर्मचारियों (पुरुष एवं महिला) के लिए विविध खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन करेगा। इस आयोजन का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के तत्वावधान में 29 अगस्त 2025 को प्रातः 9.00 बजे सेक्टर-4 स्थित एसएए मैदान में किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाएँ जैसे 100 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक और लंबी कूद का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से एसएए मैदान में किया जाएगा। इसके साथ ही टीम खेलों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। प्रातः 7.00 बजे मारोदा सेक्टर मैदान में मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला जाएगा, वहीं अपराह्न 4.00 बजे पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 के बास्केटबॉल ग्राउंड में बास्केटबॉल मैच का आयोजन होगा। पुरुष और महिला – दोनों वर्गों के लिए प्रतियोगिताएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिले।
भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउन सर्विसेज के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा विभाग द्वारा “खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25” का आयोजन कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे देश में 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन फिट इंडिया मूवमेंट की वर्षगांठ के साथ-साथ भारत की खेल भावना के उत्सव का प्रतीक भी है। इस वर्ष युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय (एमओवाईएएस) ने इस दिवस को ओलंपिक भावना और उसके मूल्यों – उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान – को समर्पित किया है।

▪️
एसएमएस-3 में विविध गतिविधियों के साथ राजभाषा पखवाड़ा का भव्य आयोजन : राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने हेतु ‘राजभाषा पखवाड़ा-2025’ का आयोजन 19-23 अगस्त-2025 तक किया गया : शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा, उप प्रबंधक [राजभाषा] जितेंद्र दास मानिकपुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने हेतु “राजभाषा पखवाड़ा-2025” का आयोजन 19 से 23 अगस्त 2025 तक किया गया। पखवाड़ा का शुभारंभ 19 अगस्त 2025 को मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा द्वारा उप प्रबंधक (राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी तथा स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
“राजभाषा पखवाड़ा-2025” के दौरान जेड.एन.एस. नोट राइटिंग प्रतियोगिता, रूपांतरण प्रतियोगिता (अंग्रेज़ी से हिंदी), निबंध प्रतियोगिता, सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन एवं राजभाषा से संबंधित विषयों पर स्लोगन प्रतियोगिता, स्व-रचित कविता वाचन प्रतियोगिता तथा सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन, राजभाषा, स्वास्थ्य, जीवन शैली एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
23 अगस्त 2025 को आयोजित पखवाडा के समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जेड.एन.एस. नोट राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम श्री ओमप्रकाश, द्वितीय श्री अतुल बेन्दाले, तृतीय श्री रजत कुमार सरकार तथा सांत्वना पुरस्कार श्री दिलीप कुमार वार्ष्णेय एवं श्री दीपक कुमार वर्मा ने प्राप्त किया। वहीं रूपांतरण प्रतियोगिता में प्रथम श्री प्रशांत दलाई, द्वितीय कु. वंदना सोनी, तृतीय कु. प्रियंका कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार श्री जे.के. पटवर्धन एवं श्री गौतम कुमार ने प्राप्त किया। इसी कड़ी में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम श्री अरुण कुमार सिंह, द्वितीय श्री पन्नालाल सिन्हा, तृतीय श्री डी. हेमराज तथा सांत्वना पुरस्कार कु. वंदना सोनी एवं श्री रविन्द्र करजदा ने प्राप्त किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम श्री श्वेत मिश्रा, द्वितीय श्री केशव पटेल, तृतीय श्री नीरज दुबे तथा सांत्वना पुरस्कार श्री हंसराज मीना एवं श्री ललित उपाध्याय को प्राप्त हुआ। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम श्री ऋतुराज पटनायक, द्वितीय श्री केशव पटेल, तृतीय श्री श्वेत मिश्रा तथा सांत्वना पुरस्कार कु. जयश्री कुमारी एवं श्री रजत कुमार सरकार ने प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कु. रीना कुमारी, द्वितीय कु. निधि सांगा, तृतीय श्री ब्रजनंदन राम तथा सांत्वना पुरस्कार श्री अभिजीत सिंह एवं श्री ललित उपाध्याय को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में श्री कमल किशोर द्वारा तात्कालिक मनोरंजक हिंदी क्विज़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें हिंदी से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा एवं श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने अपने उद्बोधनों में हिंदी भाषा की उपयोगिता, कार्यकुशलता में इसके योगदान तथा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समन्वय महाप्रबंधक एवं हिंदी समन्वय अधिकारी श्री उमाशंकर परगनिहा द्वारा किया गया, जिसमें श्रीमती सीमा शर्मा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य महाप्रबंधक (स्टील मेल्टिंग शॉप-3) श्री त्रिभुवन बैठा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

▪️
परियोजनाएं विभाग में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन : मुख्य महाप्रबंधक [परियोजनाएं] उन्मेश भारद्वाज और मानस कुमार गुप्ता ने ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त, 2025 को मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के परियोजनाएँ विभाग में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उन्मेश भारद्वाज तथा श्री मानस कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त 2025 को मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) श्रीमती शुभश्री प्रषांत, सहायक महाप्रबंधक (एच.आर.-गैर संकार्य एवं खदान) श्री नरेन्द्र इंगले, उप प्रबंधक (मानव संसाधन-मिल्स जोन 1) श्रीमती समायला अंसारी, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (आईआर) श्री राजेश मौर्य सहित विभागीय कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक महिलाएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी सुविधाओं, वेतन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला उत्पीड़न के बारे में जागरूक कराना था।
मुख्य अतिथियों ने ‘नई चेतना’ कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि संयंत्र द्वारा महिला कर्मियों के हितार्थ चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत प्रत्येक महिला ठेका श्रमिक को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित समुचित जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिला श्रमिकों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दी जा रही जानकारियों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। इस प्रकार के कार्यक्रमों को महिला ठेका श्रमिकों के हित में जन-जागरूकता का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए एच.आर. विभाग द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) श्रीमती शुभश्री प्रशान्त ने महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उप प्रबंधक (मानव संसाधन-मिल्स जोन 1) श्रीमती समायला अंसारी ने ठेका श्रमिक महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित जानकारी प्रदान की। वहीं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (आईआर) श्री राजेश मौर्य ने महिला श्रमिकों को मिलने वाले न्यूनतम वेतन, बोनस, पीएफ, ईएसआईसी पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। अनुभूति श्री फांउडेषन की संचालिका श्रीमती डिम्पल कौर द्वारा महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाव एवं उनके निदान के संबंध में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (एच.आर.-गैर संकार्य एवं खदान) श्री नरेन्द्र इंगले द्वारा किया गया।

▪️
आयरन जोन हेतु ईडी व वर्क्स कांट्रेक्चुअल वर्कर्स क्विज कॉम्पीटिशन [द्वितीय तिमाही] आयोजित : इस प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया : इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी [सिंटर प्लांट्स] अनूप कुमार दत्ता एवं मुख्य महाप्रबंधक [एसपी-3] सजीव वर्गीज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स कांट्रेक्चुअल वर्कर्स क्विज कॉम्पिटिशन (द्वितीय तिमाही) का आरम्भ 25 अगस्त 2025 को सिंटर भवन में आयरन ज़ोन की प्रतियोगिता के साथ किया गया| इस ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता में आयरन ज़ोन के 7 विभागों कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ एवं सीसीडी), ब्लास्ट फर्नेस (बीएफ), ओर हैंडलिंग प्लांट (ओएचपी), प्रोपेन संयंत्र, ईएमडी, एलडीसीपी तथा सिंटर प्लांट से कुल 19 टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) श्री अनुप कुमार दत्ता तथा मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3) श्री सजीव वर्गीज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा नॉलेज शेयरिंग और टीमवर्क को व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण बताया।
प्रतियोगिता के रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक सत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी देते हुए कोक ओवन, सिंटर प्लांट तथा ब्लास्ट फर्नेस की तीन टीमों ने विजेता बनकर आगामी सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा रही संयंत्र स्तरीय क्विज में आयरन जोन का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्थान बनाया।
इस प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री पलविंदर सिंह एवं श्री शशांक शर्मा ने किया। संबंधित विभागों के डीएसओ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उत्साहवर्धन हेतु सिंटर प्लांट की टीम ने एक सुरक्षा नाटक एवं गीत प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों की व्यापक सराहना प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना स्वरूप प्रत्येक टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

▪️
‘नराकास’ भिलाई-दुर्ग की छमाही बैठक एवं वार्षिक पुरुस्कार समारोह 28 अगस्त, 2025 को : ‘भिलाई निवास’ के ‘बहुउद्देशीय सभागार’ में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ के अध्यक्ष चित्तरंजन महापात्र करेंगे और विशिष्ट अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] पवन कुमार होंगे

‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग’ की 61वीं छमाही बैठक एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 28 अगस्त 2025 को श्री नरेन्द्र सिंह मेहरा, उप निदेशक (कार्यान्वयन) एवं कार्यालयाध्यक्ष, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (मध्य) भोपाल, के मुख्य आतिथ्य में सिविक सेन्टर स्थित ‘भिलाई निवास’ के ‘बहुउद्देशीय सभागार’ में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग श्री चित्त रंजन महापात्र करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार उपस्थित रहेंगे।
भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की बैठक में सभी सदस्य संस्थानों के संस्थान प्रमुखगण की उपस्थिति अनिवार्य होती है।
उल्लेखनीय है कि, भिलाई-दुर्ग में स्थित केन्द्र शासन के कार्यालयों, प्रतिष्ठानों व उपक्रमों को एक सुव्यवस्थित समन्वय प्रदान करने 26 नवंबर 1986 को गठित ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ की छमाही बैठक का आयोजन प्रतिवर्ष जनवरी एवं अगस्त माह में किया जाता है। समिति में सदस्य संस्थानों के रूप में दुर्ग-भिलाई में स्थित केन्द्र सरकार के सभी उपक्रम, प्रतिष्ठान, विभाग, बैंक एवं बीमा कंपनियाँ सम्मिलित हैं।
महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन, जनसंपर्क एवं प्रभारी राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र व सचिव, ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ श्री राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम में ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ की 60वीं छमाही बैठक की कार्यसूची का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा एवं आगामी छमाही के लिए कार्यसूची तय की जाएगी। इस अवसर पर विगत सत्र 2024-25 में सदस्य संस्थानों में हिंदी में किए जा रहे कार्यों, राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों के अनुपालन एवं राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर संस्थानों पुरस्कृत किए जाएंगे।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग की अपील- जिम्मेदारी से करें कचरे का निस्तारण

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने इस्पात नगर के नागरिकों से अपील की है कि वे कचरे का निस्तारण जिम्मेदारी पूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से करें। विभाग ने विशेष रूप से सभी नागरिकों, दुकानदारों, होटल एवं भोजनालय संचालकों तथा फूड स्टॉल संचालकों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
नगर सेवाएँ विभाग ने अपनी अपील में स्पष्ट किया है कि सभी लोग अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखें, जैसे, सूखा कचरा, भोजन एवं रसोई का कचरा तथा प्लास्टिक कचरा आदि, और इन्हें निर्धारित समय पर कचरा एकत्र करने आने वाले सफाई कर्मियों को ही सौंपें। विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि अवैध स्थानों पर कचरा फेंकने से न केवल गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं तथा संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ता है, बल्कि इससे वर्षा जल निकासी नालियों एवं सीवरेज व्यवस्था के अवरुद्ध होने की भी समस्या सामने आती है।
नगर सेवाएँ विभाग ने पुनः अनुरोध किया है कि भिलाई को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है, किंतु इस अभियान की सफलता प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग पर निर्भर करती है। विशेष अपील होटल एवं भोजनालय संचालकों तथा फूड स्टॉल मालिकों से की गई है कि वे भी उचित कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया का सख्ती से पालन करें और इस सामूहिक प्रयास में सहभागी बनें।
विभाग ने दोहराया है कि कचरे का जिम्मेदारी पूर्ण निस्तारण प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यह कदम न केवल जन-स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, बल्कि इस्पात नगर की नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन