• Chhattisgarh
  • ‘स्वयंसिद्धा’ ए मिशन विद ए विज़न द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘प्रत्यावर्तन’ : संपादक- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती : समीक्षा- प्रदीप भट्टाचार्य

‘स्वयंसिद्धा’ ए मिशन विद ए विज़न द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘प्रत्यावर्तन’ : संपादक- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती : समीक्षा- प्रदीप भट्टाचार्य

1 year ago
1094

कुछ दिनों पूर्व एक वैचारिक बैठक में डॉ. सोनाली चक्रवर्ती से मुलाकात हुई. सोनाली जी ए मिशन विद ए विज़न विवाहित महिलाओं की संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ जिसका स्लोगन है ‘हम आधी दुनिया नहीं है हम वो पूरी दुनिया हैं-जिसने आधी दुनिया को जन्म दिया’ की निर्देशका हैं. ‘स्वयंसिद्धा’ संस्था ने एक स्मारिका ‘प्रत्यावर्तन’ वर्ष 2024-25 का प्रकाशन किया है. सोनाली जी ने मुझे भी एक प्रति भेंट किया इन शब्दों के साथ आदरणीय श्री प्रदीप भट्टाचार्य दादा को सादर.

▪️
स्मारिका [वर्ष 2024]
प्रत्यावर्तन… स्वयं की ओर

‘प्रत्यावर्तन’ की अतिथि संपादक हैं छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व शिक्षा अधिकारी एवं संरक्षक ‘स्वयंसिद्धा’, डॉ. रजनी नेलसन ने लिखा-

‘स्वयंसिद्धा’ मात्र एक संगठन नहीं, भरा पूरा जीवंत संस्थान है. ऐसा दर्पण है जिसमें बच्चे, बूढ़े, नौजवान, माताएं, बहनें विशेष रूप से महिलाएं अपने अक्स को तलाशती हैं और तराशती हैं. रजनी जी लिखती हैं पूरी दुनिया की आधी आबादी का कड़वा सच आज भी यही है कि हम औरतों की जिंदगी उस पहने हुए कपड़ों की तरह है, जो समय के साथ पुरानी होती जा रही हैं, जिन्हें रफू कर काम में लाया जा रहा है. बहुतेरे न तो इसे बदलना चाहते हैं और न ही नया खरीद पाते हैं. आखिर में इसे कफ़न की तरह ओढ़कर चिरनिद्रा में लीन हो जाते हैं. बस… अब और नहीं… सूरत बदलनी होगी. ‘स्वयंसिद्धा’ से इस क्रांति की शुरुआत हो चुकी है.

‘स्वयंसिद्धा’ की अध्यक्ष और ‘प्रत्यावर्तन’ की संपादक डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने अपने संपादकीय में लिखती हैं-

मेरी नानी को मैंने सिंदूर पर सिंदूर लगाते देखा था. पति- पत्नी के प्रेम की पराकाष्ठा थी कि विवाह के दिन उनके माथे पर जो सिंदूर लगा था उसे उन्होंने कभी मिटाया नहीं. मुंह धोए या नहाए फिर से इस सिंदूर पर दूसरी तह का लेप चढ़ाया. आजीवन एकवस्त्रा हो मिट्टी की धुआंती रसोई में चूल्हा जला के घण्टों खाना बनाया. नाना के 6 बच्चों को जन्म दिया, गोबर लेप अंगना सजाया, उस नाना ने उनसे जिंदगी भर बात नहीं की. नाना से नानी 28 साल छोटी थी. 7 भाईयों की एक लाडली बहन लेकिन उस जमाने में नाना दुहाजु होना उनको नहीं दिखा. दिखा तो सिर्फ उनका डॉक्टर और लंबा, चौड़ा, खुबसूरत होना. एक लड़की को और क्या चाहिए होता है जीवन गुजारने के लिए? एक पति, एक घर, बच्चे, खाना बनाने की जगह ही तो? उस पर पति सुपुरुष भी हो तब तो कहना ही क्या? क्या हुआ, उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है जो कि नई दुल्हन से मात्र 5 साल छोटी है? तो इस पुरुष के लिए नानी अपने सिंदूर पर सिंदूर का लेप क्यों करती रही, वो मैंने उनसे कई बार पूछा.

अपने सिंदूर को माथे से एक क्षण के लिए ना पोंछने वाली नानी धान कल वाले घर के छोटी सी रसोई में मुझे एक दिन कहने लगी – ‘कोनो दिन बिए कोरबी ना’ [कभी शादी मत करना] शादी जिंदगी बर्बाद कर देती है. मैं इतनी छोटी थी कि इस बात का अर्थ नहीं समझी थी. आज भी याद आता है वह आखिरी बार उनका कहना जब मैंने उनसे पूछा कि इतना ही प्यार है क्या! जो सिंदूर पर सिंदूर लगाते रहती हो? उनका जवाब था -‘जितना सुहाग मेरे नाम लिखा है सब भगवान इसी जन्म में पूरा कर दे, बस यही इच्छा है. दूसरे किसी जन्म में शादी करके यह ‘सौभाग्य’ दुबारा ना भोगना पड़े इसलिए यह सिंदूर नहीं मिटाती’
इस बात का अर्थ मेरा पीछा करता है, मुझे चैन से नहीं बैठने देता. मझसे रोज काम करवाता है और ऐसे गठन होता है स्वयंसिद्धा A Mission with A Vision का प्रत्यावर्तन इसी यात्रा का एक पड़ाव है. प्रत्यावर्तन वापसी- लौटना… खुद की ओर. अपनी विस्मृत शक्तियों की ओर, सृजन की ओर. विवाह पश्चात भी जीवन को पूर्ण रूप से जीने की ओर. गृहस्थी के साथ अब समाज को भी समय देने की ओर. खुले आसमान की ओर…

साहित्य,संस्कृति एवं लोकमंच की त्रैमासिक पत्रिका ‘अगासदिया’ के अध्यक्ष संपादक डॉ. परदेशीराम वर्मा ने अपने शुभकामनाएं संदेश में लिखा-

अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से पूर्ण करते हुए लगातार व्यक्तित्व के विकास क्रम को जारी रखना और विकसित, सामर्थ्यवान व्यक्तित्व की छाया और माया में अपने आसपास की दुनिया को अपनी सफलता, रणनीति, शक्ति से बेहतर बनाते चलना कोई डॉ. सोनाली चक्रवर्ती से सीखे. सोनाली को मैं तब से जानता हूँ जब वह ‘दैनिक भास्कर’ के लिए नियमित कॉलम का लेखन करती थी. मुझ पर भी सोनाली ने लिखा. 25 शहरों की महिलाओं को संगठित जागृत, शिक्षित कर स्वावलंबन की शक्ति देकर सोनाली ने उन्हें ‘स्वयंसिद्धा’ बनाकर वंदनीय काम किया है. घर गृहस्थी चलाते हुए सोनाली ने शोध कर पीएचडी भी किया. सोनाली ने पीएचडी करने के लिए ऐसे व्यक्तित्व का चयन किया, जिन्होंने विकट जीवन संघर्ष के बीच लेखन, गायन और अभिनय के साथ समाजसेवा में प्रतिमान गढ़ा. श्रीमती संतोष झांझी पर यह पहला शोध था.सोनाली स्वयं एक सिद्ध लेखिका, दक्ष अभिनेत्री और नेतृत्व प्रदान करने वाली कुशल संगठन संचालिका है.

▪️
‘प्रत्यावर्तन’ स्मारिका के लिए इनकी भी संदेश/शुभकामनाएं प्राप्त हुई है, छपी है-
राज्यपाल छत्तीसगढ़ रमेन डेका, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलको, सांसद विजय बघेल, कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा, पद्मश्री जेएम नेलसन, पंडवानी गायिका पद्म श्री डॉ. श्रीमती उषा बारले, पद्मश्री राधेश्याम बारले, लोक गायिका रजनी रजक, ‘कारटून वॉच’ के संपादक त्रयम्बक शर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई नगर पालिक निगम महापौर नीरज पाल और ‘कला परंपरा’ के संपादक डॉ. डीपी देशमुख.

👉 • डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ‘प्रत्यावर्तन’ की प्रति ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य को सप्रेम भेंट करते हुए

▪️
इस स्मारिका में इनकी रचनाएँ प्रकाशित की गई है-

An Encounter with Mentor- Eiza Nelson Paul/ संगीत शाश्वत है- Dr. Kritika Vaishnav Nair, Parina George, नित्य सुंदर शर्मा, आस्था त्रिपाठी, आदिरा नायर, डॉ. शताब्दी दत्ता, अयाती बिजोरिया, Gitanjal Khanna और शास्वत चक्रवर्ती/शास्वत संगीत अकादमी/रियाज जीवन राग का- माधुरी बिजोरिया/ ‘स्वयंसिद्धा’ एंथम- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती/पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का मिला आशीर्वाद- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती/आरक्षण नहीं अधिकार चाहिए- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती/भिलाई की बहू- विजय वर्तमान/बाहर के शो की कुछ सचित्र झलकियाँ/बेलम, चक्की और कलम/कविता : वो जो कभी मंच पर नहीं चढ़ी- मेनका वर्मा/खुला आकाश तुम अतुलनीय हो {दूरदर्शन छत्तीसगढ़ में प्रसारण तिथि- 16.032023}/टीम वर्क की मिसाल है ‘स्वयंसिद्धा’- डॉ. अंकुश कुमार देवांगन/ ‘स्वयंसिद्धा’ एक संस्कार है- गजराजदास महंत/एंथम : कच्ची धूप बनेगी सूरज- डॉ. मंजूला श्रीवास्तव/ हमारा खुद का आसमान होगा : प्रताप सिंह, शिल्पी गर्ग, कंचन देवांगन, साक्षी राव, वर्षा नेताम, वर्षा कुमारी, अजय देशलहरा, प्रशांत गुप्ता और श्याम/मन का कोना सदस्यों के कलम से : मैं ‘स्वयंसिद्धा हूँ- राजश्री नायर, सोच- संगीता बागति, बनायें उज्ज्वल कल- सुमन रतन, नारी शक्ति स्वरूपा है- ममता बिस्वाल, नया इतिहास बनाना है- डॉ. पूर्णिमा लाल, नीर बने मोती- डॉ. नीता तिवारी, अगर मेरी जिंदगी की बागडोर- रूमा डे, आओ बनायें सुसंस्कारित पीढ़ी- श्रीमती नीलिमा शुक्ला, पांच उंगलियों सी मैं- यामिनी ताम्रकर, घुंघरू की झंकार- सोमाली शर्मा, सफर ‘स्वयंसिद्धा’ का- रत्ना दुफारे, मिडिल एज क्रांइसिस मुंहतोड़ जवाब है ‘स्वयंसिद्धा’- डॉ. अलका दास, मेरा सफर ‘स्वयंसिद्धा’- देबजानी मजूमदार, तनाव-समस्या एवं निदान- पुनीता कौशल, अर्थ हूँ मैं- माधवी निबंधे, ऐसा क्यूँ- रीता वैष्णव, सबसे बड़ी समस्या-जन संख्या- देवेंद्र कौर, संस्मरण : भिलाई वालों की मानवता- शीला प्रकाश, समीक्षात्मक लेख: छोटा ख्याल पर बड़ा सवाल- डॉ. रजनी नेलसन, संस्मरण : सीखना और सिखाना- स्मिता वर्मा, आज मौन हमारी भाषा- मेनका वर्मा.

▪️
‘स्वयंसिद्धा’ को अब तक प्राप्त सम्मान-

अगासदिया सम्मान/डॉ. सरोजनी नायडू अंतरराष्ट्रीय सम्मान/अटल सम्मान/हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा महिला दिवस सम्मान/शपथ फाउंडेशन द्वारा भिलाई रत्न सम्मान/श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन स्मृति पुरुस्कार/माँ शारदा सामथर्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा Inspiring Woman सम्मान/सुसज्या फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सशक्त महिला सम्मान/ एमजे कॉलेज से लाइट हाउस सम्मान/ शिवानी स्मृति सेवा संस्थान से शिवानी गौरव सम्मान/ वरुण स्मृति सम्मान/ भिलाई इस्पात संयंत्र के हार्टिकल्चर विभाग से पर्यावरण प्रेमी सम्मान/ एंबो हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से ऋउनिंग ग्लोरी अवार्ड/ इंडिया फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा IFSY ग्रुप से सर्वश्रेष्ठ वक्ता सम्मान/ एमआईसी मेंबर भिलाई नगर निगम से महिला सशक्तिकरण सम्मान/ माइलस्टोन अकादमी सम्मान/ हरे कृष्ण मूवमेंट से भारतीय कला संगीत एवं संस्कृति के संरक्षण का सम्मान/ क्रांति परिवार दिल्ली से राष्ट्रशक्ति शिरोमणि सम्मान/ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था एवं वर्ल्ड स्टार रिकॉर्ड से बंग गौरव सम्मान कोलकाता/ आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ से सम्मान/ न्यूज़ पेपर एंड मैंगजीन फेडरेशन ऑफ इंडिया ऋषिकेश से साहित्य सेवा सम्मान/ ब्रह्माकुमारीज़ माउंटआबू में राष्ट्रीय कलाकार महासम्मेलन में कलाकार सम्मान/ हरिभूमि से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान दो बार/ नवभारत से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान/ जिला पंचायत दुर्ग से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति सम्मान/ राज्य उत्सव 2014 एवं 2016 में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति सम्मान/ ब्रह्माकुमारीज़ भिलाई से नारी शक्ति सम्मान/ भिलाई महिला समाज से ‘स्वयंसिद्धा’ सम्मान/ पुरी पीठाधीश जगत् गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती द्वारा राज्य स्तरीय धरती पुत्र सम्मान/ वक्ता मंच से संघर्षशील नारी सम्मान/ पद्मश्री जेएम नेलसन द्वारा मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण/ कान्यकुब्ज़ ब्राह्मण समाज से नारी सम्मान/ कृष्णाप्रिया कत्थक केंद्र से कृष्णाप्रिया सम्मान/ रोटरी क्लब से महिला सम्मान/ भिलाई नगर निगम से उत्कृष्ट महिला सम्मान/ मिनिमाता महिला जगृति शिविर से उत्कृष्ट महिला समूह सम्मान/ पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा एवं जागरुकता सम्मान/ भिलाई इस्पात विकास विद्यालय से उत्कृष्ट सेवा सम्मान/ भिलाई इंस्टिटूयूट ऑफ टेक्नोलॉजी से महिला सम्मान/ रोटरी क्लब ऑफ भिलाई से उत्कृष्ट संगीत शिक्षिका सम्मान/ स्वर सप्तक से उत्कृष्ट संचालन सम्मान/ छत्रपति शिवाजी इंस्ट्यूटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मुख्य अतिथि सम्मान/ सेंट थॉमस कॉलेज से प्रमुख वक्ता सम्मान/ हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी से भारत संस्कृति सम्मान/ युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल से उत्कृष्ट उद्घोषणा सम्मान/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से साइक्लोथान में उत्कृष्ट सम्मान/ नवभारत से मातृशक्ति सम्मान/ श्री शंकराचार्य टेक्निकल कॉलेज से सम्मान/ भिलाई नगर निगम से तफ़रीह का हुनर सम्मान/ गीतांजलि संगीत महाविद्यालय दुर्ग की ओर से तात्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों में संगीत बहार सम्मान/ वक्ता मंच के आयोजन में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के हाथों में स्त्री अलंकरण सम्मान/ छत्तीसगढ़ बंग महासभा से उत्कृष्ट सामाजिक सम्मान/ श्री रमेशचंद्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ से गौरव सम्मान/ छत्तीसगढ़ एकता संगठन से भिलाई गौरव सम्मान/ मार्थोमा चर्च से सम्मान/ हुनर भिलाई समूह से नारीशक्ति सम्मान/ आराध्य दुर्गा महिला समिति से सम्मान/ ओजस समिति से सम्मान/ CSIT छत्तीसगढ़ से मुख्य अतिथि सम्मान और वक्ता मंच रायपुर छत्तीसगढ़ से महिला शक्ति अलंकरण सम्मान. सम्मान का यह क्रम जारी है…

▪️
‘प्रत्यावर्तन’ में अनेक कवियों की कविताएं भी प्रकाशित हुई है, हास्य-व्यंग्य कवि गजराज दास महंत का यह गीत अंतर्मन को प्रभावित किया : ‘स्वयंसिद्धा’ एक संस्कार है-

👉 • डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, देश के चर्चित हास्य कवि गजराजदास महंत को ‘प्रत्यावर्तन’ स्मारिका भेंट करते हुए

लगन, मेहनत, समर्पण एवं अनुशासन के साथ/’मिशन विथ विज़न’ जिनका आधार है/विवाहित महिलाओं की दबी हुई/प्रतिभाओं को मिलता जहां निखार है/जहाँ विचार, संवाद, सम्प्रेषण है/स्नेह, सहयोग आपस में सहकार है/हर कदम, हर पहल पर जहां/परोपकार- सामाजिक सरोकार है.
‘स्वयंसिद्धा’ अपने आप में एक संस्कार है…
सुंदर सी एक फुलवारी है/जहाँ खुशियों की रंगत-बहार है/एक दूसरे को सहारा देते छांव है/संतोष के मीठे फल रसदार हैं/एक पाठशाला है/कार्यशाला है/जहाँ बनते कवि, लेखक, पत्रकार हैं/संगीत की स्वर लहरियां है/वहीं/उत्पीड़न-अत्याचार का प्रतिकार है.
‘स्वयंसिद्धा’ अपने आप में एक संस्कार है…
माटी की महक लिये एक गुलदस्ता है/जिसमें अनेक कलियाँ शुमार हैं/हर भाषा/मज़हब को बांधे रखती/प्रेम की डोर मजबूत/दमदार है/जिसकी गुंथन में कला-संस्कृति को/मान-सम्मान/आदर-सत्कार है/जिसमें मुस्कुराता है भिलाई और/भारत का होता साक्षात्कार है.
‘स्वयंसिद्धा’ अपने आप में एक संस्कार है.

•••

▪️
अंत में इस ‘एंथम’ को पढ़ना जरूरी है, इस ‘एंथम’ से ‘स्वयंसिद्धा’ को हमने जाना-

आधी दुनिया नहीं है हम
हम हैं दुनिया पूरी
धरती का विश्वास भरा
हम संसार की धुरी
स्वयंसिद्धा हैं हम
स्वयंसिद्धा हैं हम…
आदि शक्ति स्वरूपा बनके
जीवन ज्योत जगाते हैं
राह कठिन हो या पथरीली
उनमें भी फूल खिलाते हैं.
हिम्मत है
ताकत है
नई सुबह का स्वागत है
सार्थक हुआ जनम
स्वयंसिद्धा हैं हम…
जगदंबा का रूप समाया
नवग्रहों का वास हृदय में
दुख की नैया पार लगाई
बन जीवन पतवार प्रलय में
जोश है
होश है
नवयुग का ये उद्घघोष है
ना अब कोई भरम
स्वयंसिद्धा हैं हम…
गृहवधु के फर्ज़ निभाएं
बच्चों को संस्कार सिखाए
अब कदम बढ़ाएं रसोई पार
दुनिया से अब है सरोकार
उड़ान है
तूफान है
अब खुद पर ही गुमान है
जागरुकता है करम
स्वयंसिद्धा हैं हम…
सुख है सबसे ये न्यारा
मातृत्व का गौरव प्यारा
बेटी पढ़ेगी
बेटी गढ़ेगी
हिंदुस्तान का नया सबेरा
हर माँ की है कसम
स्वयंसिद्धा हैं हम…

[ • इस एंथम को लिखा है डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने ]

▪️
‘स्वयंसिद्धा’ : यूनिट हेड्स

• संध्या झोप [जलगांव,महाराष्ट्र] • डॉ. श्रद्धा अग्रवाल [बंगलूरु] • शीलू लूनीया [रायपुर] • स्मिता मण्डल [हुबली] • डॉ. कृतिका वैष्णव नायर [जगदलपुर, छत्तीसगढ़] • अर्चना सिंह [उज्जैन, मध्यप्रदेश] • अश्विनी परांजपे [पुणे] • देवेंद्र कौर [दिल्ली] • किरण साहू [ग्वालियर] • कल्पना मिश्रा [नागपुर] • कुसुम सिंह कविता [आगरा] • ममता इंगले [वड़ोदरा] • प्रतिमा अदबे [गोवा] • रश्मि दास [दुर्गापुर] • रूपाली पटेल [भोपाल] • सुधा मरार [केरल] • तोशी केशरवानी [सारंगढ़, छत्तीसगढ़] • दीपा तिवारी [बेमेतरा, छत्तीसगढ़] •बिजोया सिंह [बरोड़ा] और • संतोष लखोटिया [धमतरी, छत्तीसगढ़].

▪️
‘स्वयंसिद्धा’ हैं हम [सक्रिय सदस्य]

वैशाली कुलकर्णी, ममता बिस्वाल, अंजना सेनगुप्ता, संगीता जायसवाल, गीता चौधुरी, रत्ना दुफारे, ललिता, बिजय सिंह, वीणा द्विवेदी, शोभा खरालकर, देबजानी मजूमदार, वंदना निझावान, संगीता बागती, सोनल कालरा, यामिनी ताम्रकर, रीतिका अरोड़ा, जी. वाणी, प्रिया तिवारी, आर. राधा, इंदु आठे, स्नेहा तिवारी, शिल्पा जैन, गाता किरीट मिठीया, सुशीला साहू, वंदना नाडबर, राजश्री नायर, लक्ष्मी साहू, सुदेशना बर्धन, अलका दास, पुष्पा पाटिल, रंजना सूरज, संतोष लखोटिया, मधु देवांगन, मेनका वर्मा, अनीता चक्रवर्ती, रीता वैष्णव, कुदसिया अली, रूमा डे, नमिता त्रिपाठी, आरती तिवारी, पद्ममिनी वर्मा, नीरा लखेरा, पुनीता कौशल, माधुरी बिजोरिया, विद्या भट्टाचार्य, डॉ. नीता तिवारी, वैशालिनी संतोष, दुर्गा अधिकारी, सीमा कन्नोजे, ज्योति गाँधी, अनामिका कपूर, सरोज टहनगुरिया, भारती शेखर, रुखसाना शेख, नीलिमा शुक्ला, राजकुमारी कनोजे, शिल्पा जैन, ज्योति गुप्ता, बनानी माइती, अनीता पांडे, सरिता चौबे, सुमन रतन, रेणु पांडे, वंदना निझावान, डॉ. पूर्णिमा लाल, ममता अवस्थी, जोइता वैद्य, दीपा तिवारी, अलका शर्मा, मौसमी टंडन, स्मिता मंडल, देवेंदर कौर, श्रुति तिवारी, अर्पिता चक्रवर्ती, अंजलि चौधरी, अर्चना सेनगुप्ता, सोमाली शर्मा, कमल चक्रवर्ती, रूपाली पटेल, शुभ्रा बाला, स्मिता चौहान, के. कुमारी यादव, काकोली चौधरी, रीमा देव, मधुरिमा रॉय, शीला प्रकाश, प्रोमिला खन्ना, अंजू चंदनिहा, वैशाली शर्मा, बिंदु नायक, सुचित्रा शर्मा, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, कोमल घोष, पार्वती बंजारे और मंजू मिश्रा.

मेरे पास कई संस्थाओं से प्रति वर्ष स्मारिका आती है, पढ़ता भी हूँ. उनके बारे में कुछ लिखता भी हूँ. ‘प्रत्यावर्तन’ एक किताब ही नहीं, ब्लकि एक सम्पूर्ण दस्तावेज है. औरों की बात मैं नहीं करता! मैं इस ‘प्रत्यावर्तन’ को सहेज कर रखूँगा और कोई संस्था ‘स्मारिका’ निकालने की सोच रखते होंगे तो ‘प्रत्यावर्तन’ को जरूर पढ़ना चाहिए. संपादक डॉ. सोनाली चक्रवर्ती और पूरी ‘प्रत्यावर्तन’ की पूरी टीम को अनंत-अनंत बधाई.

▪️
एक बात लिखते-लिखते भूल गया था. ‘स्वयंसिद्धा’ वर्ष-2025 से शुभारंभ कर रही है – “पुत्री द्वारा माँ के नाम से सम्मान की” मातृ ऋण : अब बेटी के नाम से जानी जायेगी माँ

• संपर्क डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
• 98261 30569

[ •प्रस्तुति, प्रदीप भट्टाचार्य ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र
breaking Chhattisgarh

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन
breaking National

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े
breaking Chhattisgarh

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत
breaking Chhattisgarh

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम
breaking Chhattisgarh

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित
breaking Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS
breaking international

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
breaking Chhattisgarh

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे
breaking Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे

कविता

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन