• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
572

▪️
निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की दी बधाई : इस दौरान उनके साथ संयंत्र के एस. मुखोपाध्याय, एके चक्रवर्ती, प्रवीण निगम, पवन कुमार, बिपिन कुमार गिरी, राकेश कुमार, डॉ. एम. रविंद्रनाथ, अरुण कुमार और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने 17 सितम्बर 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित हुए। इस दौरान उनके साथ संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रविन्द्रनाथ एम, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
संयंत्र भ्रमण का प्रारंभ करते हुए निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने निदेशक प्रभारी सचिवालय, सी एंड आईटी विभाग में विश्वकर्मा पूजा में भाग लेकर एचआरडी, परियोजना, एसईडी, सामग्री प्रबंधन, एमआरडी, प्लेट मिल, एसएमएस-2, आरईडी व एलडीसीपी, इलेक्ट्रिकल, ओएचपी ए तथा सिंटर प्लांट-3 विभागों में जाकर पूजा-अर्चना की व सयंत्र बिरादरी को बधाई प्रेषित की|
इसके उपरांत कार्यपालक निदेशकों व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ श्री महापात्र ने कोक ओवन विभाग, उपयोगिताएं, ब्लास्ट फर्नेस, पीएनबीएस, पर्यावरण प्रबंधन, आई एंड ए, एसएमएस-3, आरसीएल, सीईडी, सर्विसेस, यूआरएम, आरएसएम, एमडब्ल्यूआरएम, बीआरएम तथा फायर ब्रिगेड विभागों की विश्वकर्मा पूजा में उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा से संयंत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रचालन प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए संयंत्र की सतत प्रगति, उत्पादन में उत्कृष्टता तथा सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
निदेशक प्रभारी ने संयंत्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के योगदान से ही उत्पादन एवं गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि संभव है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा कार्य क्षेत्र में बेहतर वातावरण बनाएं।

इसके साथ ही नगर सेवाएँ, सामग्री प्रबंधन आदि संयंत्र के नॉन-वर्क्स क्षेत्र के कार्यालयों व जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में भी कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से संयंत्र की प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही भिलाई महिला समाज के सेक्टर-1 स्थित मसाला-साबुन व स्टेशनरी इकाई में भी पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गयी।

▪️
सेल ने बैरागी-सैरांग परियोजना के लिए स्टील आपूर्ति करके पूर्वोत्तर भारत में रेल संपर्क को किया सशक्त : इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितम्बर, 2025 को किया था

नई दिल्ली : 17 सितम्बर, 2025 : सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मिज़ोरम में 51 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना के लिए लगभग 15,000 मीट्रिक टन (Metric Ton) उच्च-गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पादों की आपूर्ति की है। इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजना का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितंबर, 2025 को किया था।

इस परियोजना के लिए, सेल ने अपने भिलाई इस्पात संयंत्र से लगभग 10,000 मीट्रिक टन उच्च-श्रेणी के आर-260 प्राइम रेल की आपूर्ति की है। इसके अतिरिक्त, सेल ने अपने बोकारो, राउरकेला, भिलाई, दुर्गापुर और बर्नपुर इस्पात संयंत्रों से प्लेट, टीएमटी और स्ट्रक्चरल स्टील सहित लगभग 5,000 मीट्रिक टन अन्य आवश्यक इस्पात उत्पादों की आपूर्ति की है।

बैराबी-सैरांग परियोजना, देश में अंतर-क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह व्यापक आपूर्ति राष्ट्र-निर्माण में सेल की विश्वसनीय भागीदारी को रेखांकित करती है, जो महत्वपूर्ण अवसंरचना के लिए आवश्यक मजबूती और गुणवत्ता प्रदान करती है।

सेल बुनियादी ढाँचे, रेलवे, बिजली, जलविद्युत परियोजनाओं और सीमा संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए इस्पात की आपूर्ति करके पूर्वोत्तर भारत के विकास में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना में कंपनी का योगदान, भारत की ऐतिहासिक बुनियादी ढाँचागत परियोजनाओं – जिनमें चिनाब रेलवे पुल, जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल ब्रॉड गेज परियोजना, अटल सुरंग, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, और ढोला सादिया एवं बोगीबील पुल आदि शामिल हैं – को सशक्त बनाने में सेल की स्थायी विरासत को और सुदृढ़ करता है।

▪️
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ : कार्यपालक निदेशक [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. एम. रविंद्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. के ठाकुर, डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. सौरभ मुखर्जी और डॉ. उदय कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

महिलाओं में उत्तम स्वास्थ्य तथा सजगता में वृद्धि कर एक सशक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप देने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 17 सितम्बर 2025 को कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रविन्द्रनाथ एम ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ के ठाकुर, डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ सौरभ मुखर्जी, डॉ उदय कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर इस अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रविन्द्रनाथ एम ने चिकित्सालय के समस्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की इस पहल की सराहना की एवं कहा कि यह पहल महिलाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। नारी के उत्थान के परिदृश्य से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का शुभारम्भ किया गया है। डॉ रविन्द्रनाथ ने कहा कि महिलाएं, घर का केन्द्र होती हैं व एक स्वस्थ और सशक्त महिला ही परिवार को सही दिशा देकर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। अतः महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने इस अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया और इस अभियान की सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में चर्म एवं असंकरणी रोगों से संबंधित जानकारी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) डॉ. पी. मर्सी द्वारा प्रदान की गई व एडीशनल सीएमओ डॉ. मनीषा कांगो ने सिकल सेल से संबंधित जानकारी दी। वहीं डॉ. पूजा सियाल द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा सिकल सेल के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की हीमोग्लोबिन स्तर व सिकल सेल की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श, संतुलित आहार, नियमित जांच और आत्म-देखभाल के महत्व से अवगत कराया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी परामर्श, स्वच्छता के उपाय, मानसिक स्वास्थ्य, मातृत्व देखभाल की जानकारी प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा ‘निक्षय मित्र’ टी बी उन्मूलन, मिशन लक्ष्मी, महिला सुरक्षा के लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एम एंड एचएस) श्री शाहिद अहमद, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) डॉ संबिता पंडा, डॉ मनीषा कांगो व डॉ पी मर्सी, एसीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. संतोष नशीने, डॉ. अन्नपूर्णा, विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली त्रिवेदी, सीनीयर कंसल्टेंट (एम एंड एचएस) डॉ. नीना गुहा, डिप्टी सीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. प्राची मेने, कंसल्टेंट (एम एंड एचएस) डॉ. दीपक दाशमोहापात्र, साइकियाट्रिस्ट डॉ. राहुल, उप प्रबंधक सुश्री शैला अब्राहम, सहायक प्रबंधक अनुजा सक्सेना सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग स्टूडेंट्स तथा हॉस्पिटल अटेंडेंट्स ने बड़ी संख्या में इस कार्यशाला में अपनी भागीदारी दी।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक श्रीमती लता मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक श्री शाहिद अहमद, सहायक महाप्रबंधक श्री अब्दुल हक, सहित श्री लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, सुश्री रेजी, सुश्री बीना तथा टेक्नीशियन सुश्री गुंजन और श्री शुभम का उल्लेखनीय योगदान रहा।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान की रूपरेखा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय तथा सेल कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा दिए गए निर्देशानुसार तय की गई है।

▪️
भिलाई विद्यालय में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस का आयोजन

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों के ‘इको क्लब’ के तत्वावधान में 16 सितम्बर 2025 को अंतरराष्ट्रीय विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 2025 मनाया गया। इस वर्ष का विषय “फ्राम साइंस टू ग्लोबल एक्शन” (ओजोन परत को बचाने के लिए वैज्ञानिक खोजों और शोधों को वैश्विक स्तर पर ठोस कार्यवाही में बदलना) रखा गया है।
इस अवसर पर बीएसपी सम्बद्ध विद्यालयों सेक्टर 1, 2, 6, 7, 9, 10, 11, हिर्री माइंस, रूआबांधा आदि में ओजोन परत संरक्षण पर केन्द्रित चार्ट, मॉडल, स्लोगन, निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में बीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-2 में आयोजित अन्तर-सदन स्लोगन,निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, ड्रार्ईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इको क्लब सदस्य पवन कल्याण ने ओज़ोन परत के संरक्षण, संवर्धन तथा उपयोगिता पर उत्कृष्ट भाषण प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सोनम देवांगन ने द्वितीय स्थान और रितिका साहू ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में हंसिका पाल ने प्रथम स्थान, सोनिया ने द्वितीय स्थान और के. अक्षया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार कोमल ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्या उपाध्याय प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, रूद्र सिंह तृतीय तथा चंदन यादव ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। वहीं खुशी कुमारी और संजना साव ने ओज़ोन परत संरक्षण पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजना साव ने प्रथम स्थान, चंदन यादव ने द्वितीय स्थान, पवन कल्याण ने तृतीय स्थान तथा रूद्र सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी। प्राचार्य श्री विजय सिंह पवार ने झंडी दिखाकर ओज़ोन परत संरक्षण रैली को रवाना किया। यह रैली इको क्लब प्रभारी सुनीता अनिल, संगीता मिश्रा और फातहीन के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भिलाई विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया। जागरूकता रैली के दौरान पोस्टर और नारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने ओज़ोन परत तथा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जन-जन में चेतना और सहभागिता का संदेश पहुँचाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार, श्रीमती रूबी बर्मन रॉय, श्री विजय सिंह पवार, श्रीमती उर्वशी साहू, श्री आर.के.चौबे, प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा पांडे, श्री पंच राम साहू, श्री दिनेश पांडे, श्रीमती संगीता सागर, श्री विमल टहनगुरिया एवं इको क्लब प्रभारियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया| कार्यक्रम में सरिता शाक्या, सजीथा, वंदना सोनवाने, परवेज, सतीश मिश्रा, गोवर्धन, मनीषा, नेहा, भावना, पद्मावती, विशाखा, एस के साहू, ,डी के साहू सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए
breaking international

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?
breaking Chhattisgarh

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन