• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

12 months ago
334

▪️
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह पर नेहरू आर्ट गैलरी में वन्यजीवों पर केंद्रित समूह प्रदर्शनी उद्घाटित : फोटोग्राफर्स अनूप कुमार नायक, डॉ. हिमांशु गुप्ता और दानेश कुमार सिन्हा द्वारा खींचे गए छायाचित्रों की समूह प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक [परियोजनाएं] मानस कुमार गुप्ता ने किया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन संपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में फोटोग्राफर्स श्री अनूप कुमार नायक, डॉ हिमांशु गुप्ता और श्री दानेश कुमार सिन्हा द्वारा खींचे गए वन्यजीवों के छायाचित्रों की समूह प्रदर्शनी का उद्घाटन 06 अक्टूबर 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) श्री मानस कुमार गुप्ता द्वारा संध्याकाल दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि श्री मानस कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि यह वन्यजीव छायाचित्र प्रदर्शनी न केवल फोटोग्राफी की उत्कृष्ट कला का परिचायक है, बल्कि प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। अपने छायाचित्रों के माध्यम से फोटोग्राफरों ने प्रकृति, पशु-पक्षी एवं उनके प्राकृतिक परिवेश को बखूबी दर्शाया है। इस प्रकार के आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होने के साथ ही आम जनमानस को प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित भी करेंगे।
इस समूह प्रदर्शनी में प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर श्री अनूप कुमार नायक, डॉ हिमांशु गुप्ता और श्री दानेश कुमार सिन्हा द्वारा खींचे गए दुर्लभ और आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जो प्रकृति की सुंदरता, जैव विविधता का मनोरम चित्रण प्रस्तुत करते हैं।
इस प्रदर्शनी के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा एक अभिनव पहल की गई। श्री शंकरा विद्यालय की कक्षा 7वीं के बाल कलाकार, मास्टर स्पंदन सेन गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान अपनी सिंथेसाइज़र (की-बोर्ड) पर मनमोहक एकल प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रकार का संगीतमय प्रयोग पहली बार किया गया, जिससे नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला और प्रदर्शनी का वातावरण जीवंत एवं आनंदमय बन गया।
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक (सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसम्पर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी, सहायक महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री जवाहर बाजपेयी, उप प्रबंधक (जनसंपर्क) सुश्री शालिनी चौरसिया तथा संयंत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सहित आर्ट्स क्लब के सदस्य, इस्पात नगरी के अन्य वरिष्ठ कलाकार एवं फोटोग्राफी प्रेमी तथा आम नागरिक उपस्थित थे।
भिलाई निवासी श्री अनूप कुमार नायक का बचपन से ही प्रकृति, पक्षी एवं वन्यजीव फोटोग्राफी के प्रति गहरा रुझान रहा। वर्तमान में वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, चरोदा में लोको पायलट (शंटर) के पद पर कार्यरत हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने पक्षियों के व्यवहार और प्राकृतिक संतुलन को अपने कैमरे में कैद किया है।
डॉ. हिमांशु गुप्ता, वर्तमान में दीर्घायु वार्ड, शहरी सीएचसी, नवापारा अंबिकापुर में कीमोथेरेपी इंचार्ज के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और वर्ष 2017 से पक्षी अवलोकन और फोटोग्राफी से जुड़े हैं। इनकी तस्वीरें शांत वातावरण और जीव-जगत के सह-अस्तित्व की गहराई को दर्शाते हैं।
डोंगरगढ़ निवासी श्री दानेश कुमार सिन्हा, जो छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में सहायक चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, ने बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी से ऑर्निथोलॉजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में पक्षियों के अध्ययन और संरक्षण कार्यों में सक्रिय रहे श्री सिन्हा, प्रकृति शोध संस्था के साथ फेलोशिप के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण और अनुसंधान से जुड़े हैं।

यह तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी 06 से 08 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

•••
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में रणनीति 2025-निदेशक [कार्मिक] कप का उद्घाटन : उद्घाटन कार्यपालक निदेशक [खदान] बीके गिरी के मुख्य अतिथि में हुआ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केंद्र में 07 अक्टूबर 2025 को “रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप (स्टेज-1)” का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों के प्रबंधकीय एवं रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमताओं को विकसित करना है।
इस प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें एसएसपी की तीन टीमें भी शामिल थीं। प्रारंभिक मूल्यांकन के पश्चात 27 टीमें क्रमशः 14 एवं 13 टीमों के दो समूहों में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी. के. गिरी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के लिए संकाय सहयोग सहायक निदेशक (एआईएमए) श्री सी. एस. रस्तोगी, एवं प्रबंधक (एआईएमए) श्री प्रदीप कुमार, द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस आयोजन का समन्वयन कार्यकारी महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन – एल एंड डी) श्री मुकुल कुमार सहारिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
अपने उद्घाटन संबोधन में श्री बी. के. गिरी ने वर्तमान के गतिशील व्यावसायिक परिवेश में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रणनीति जैसी पहल प्रतिभागियों को वास्तविक जीवन की प्रबंधन चुनौतियों का अनुकरण करते हुए विश्लेषणात्मक सोच, निर्णय क्षमता एवं नेतृत्व गुणों को विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यावसायिक सिमुलेशन आज के प्रतिस्पर्धी युग में भविष्य के प्रबंधकीय नेतृत्व को दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।
‘रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप’ के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन – एल एंड डी) सुश्री सुष्मिता पाटला ने किया, जबकि उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन – एल एंड डी) श्री यशवंत सिंह जौहरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

उल्लेखनीय है “रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप” सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों के अधिकारियों के लिए एक अनूठा अनुभवात्मक शिक्षण मंच प्रदान करती है। यह मंच प्रतिभागियों में नवीन सोच, व्यावहारिक समस्या समाधान की क्षमता तथा रणनीतिक प्रबंधन की दृष्टि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य की जटिल व्यावसायिक चुनौतियों का प्रभावी रूप से सामना कर सकें।

•••
▪️
बीएसपी-जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में मनाया जा रहा ‘अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह-2025’ : आयोजन की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. विनीता द्विवेदी ने की : इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर तथा डॉ. उदय कुमार उपस्थित थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र [जेएलएनएचआरसी] में 5-11 अक्टूबर, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य संक्रमण निवारण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा रोगियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने में सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करना है।
चिकत्सालय संक्रमण नियंत्रण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष के वैश्विक थीम “संक्रमण निवारण के लिए ‘स्टैंड यूपीपीपी – यूनाइट, प्रोटेक्ट, प्रिवेंट एंड प्रीवेल’ (यूपीपीपी का समर्थन करें – एकजुट हों, सुरक्षा करें, रोकथाम करें, प्रबल हों”) पर विशेष बल दिया गया। इस विषय के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में एकता और सामूहिकता की उस भावना को उजागर किया गया जो समुदायों की रक्षा, संक्रमणों की रोकथाम और एक सुरक्षित, स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक है।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत 7 अक्टूबर 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी द्वारा की गई। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर तथा डॉ. उदय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ एक जागरूकता पोस्टर के विमोचन से हुआ, जिसके पश्चात् ओपीडी परिसर में चिकित्सा विभाग की विभिन्न इकाइयों हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों तथा कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह 2025 विषय पर जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर बनाकर भाग लिया, जिससे संक्रमण नियंत्रण के महत्व पर प्रभावी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी (क्यूएमडी) डॉ. अनिरुद्ध मेने, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चेयरमैन (आईसीसी, जेएलएनएचआरसी) डॉ. संबिता पांडा के साथ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं क्यूएमडी के प्रतिनिधि सुश्री बीना जोस और जूनियर मैनेजर श्रीमति रेज्जी वेणुगोपाल सहित चिकित्सालय स्टाफ एवं छात्र उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. विनीता द्विवेदी ने कहा कि हाथों की स्वच्छता और सफाई जैसे सरल उपाय संक्रमण नियंत्रण की दिशा में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने महामारी के दौरान अपनाई गई सावधानियों को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर ने अस्पतालों में आगंतुक नियंत्रण को संक्रमण के प्रसार की रोकथाम में महत्त्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में सभी को सजग रहने का संदेश दिया। वहीं, डॉ. उदय कुमार ने अवसरवादी संक्रमणों की रोकथाम हेतु सतत जागरूकता और अनुशासित व्यवहार की आवश्यकता पर बल दिया।
जागरूकता अभियान को और अधिक सजीव बनाने हेतु अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने एक नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें स्वास्थ्य सेवा व्यवस्थाओं में संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण की भूमिका को रोचक तरीके से दर्शाया गया।
कार्यक्रम का संचालन चीफ़ कंसलटेन्ट (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं-कैजुअल्टी) डॉ. आकांक्षा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) सुश्री अनुजा सक्सेना ने प्रस्तुत किया।

इस वर्ष 5 से 11 अक्टूबर तक विभिन्न जन-जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 9 अक्टूबर को “वयस्क टीकाकरण” विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) व्याख्यान तथा 10 अक्टूबर को हाउसकीपिंग स्टाफ हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का समापन 11 अक्टूबर 2025 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ‘सर्वश्रेष्ठ हाउसकीपर पुरस्कार’ भी प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि चिकित्सा विभाग, जेएलएनएचआरसी की चिकत्सालय संक्रमण नियंत्रण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2012 से प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह का आयोजन कर रही है।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए
breaking international

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?
breaking Chhattisgarh

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन