• Chhattisgarh
  • विशेष : द रियल केरला स्टोरी- केरल की असली कहानी : लेखक- एमए बेबी, अनुवाद- संजय पराते

विशेष : द रियल केरला स्टोरी- केरल की असली कहानी : लेखक- एमए बेबी, अनुवाद- संजय पराते

8 months ago
335

1 नवम्बर, 2025 को, केरल ने इतिहास रच दिया। वह भारत का एकमात्र और दुनिया का दूसरा ऐसा राज्य बन गया, जिसने अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन कर दिया है। एलडीएफ सरकार के 21 मई 2021 को पुनः सत्ता में आई थी। उसी दिन हुई अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एक्सट्रीम पावर्टी एरेडिकेशन प्रोग्राम — ईपीईपी) की घोषणा की गई थी।यह आने के बाद से इस दिशा में साढ़े चार सालों तक चले प्रयासों का परिणाम है।

लाभार्थियों की पहचान के लिए किए गए सर्वेक्षण में 1,032 स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के 64,006 परिवारों के 1,03,099 लोगों को अत्यधिक गरीब पाया गया था। इस मूल सूची से उन्हें हटा दिया गया था, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई थी, या जो दूसरे राज्यों में चले गए थे, या जिन्हें सूक्ष्म-योजना (माइक्रो-प्लान) की आवश्यकता नहीं रही और जिनके नाम दो बार शामिल थे। शेष सभी लोगों को आवश्यकतानुसार दस्तावेज़, भूमि, आवास, भोजन, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, उद्यमिता सहायता आदि प्रदान करके अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया है।

बहरहाल, विशुद्ध राजनीतिक रूप से संकीर्ण मानसिकता के कारण, विपक्ष ने केरल को अत्यधिक गरीबी से मुक्त घोषित करने के लिए बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र से बहिर्गमन कर दिया। उन्होंने इसके लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली पर निराधार प्रश्न उठाए हैं और यहाँ तक कहा है कि केरल में अभी भी अत्यधिक गरीब लोग पाए जा सकते हैं। कुछ नेकनीयत वाले व्यक्ति और संगठन भी विपक्ष के इस राजनीतिक दिखावे के बहकावे में आ गए हैं। इसलिए, केरल के 70वें स्थापना (पिरवी) दिवस पर की गई इस घोषणा से पहले की प्रक्रिया पर गौर करना ज़रूरी है।

केरल में ईपीईपी (अत्यधिक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम) का नेतृत्व स्थानीय स्वशासन संस्थाओं ने किया है। केरल में 941 ग्राम पंचायतें, 87 नगर पालिकाएँ और 6 नगर निगम हैं ; कुल 1034 स्थानीय स्वशासन संस्थाएं हैं।जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, 1,032 स्थानीय स्वशासन संस्थाओं (एलएसजीआई) में अत्यधिक गरीब परिवारों की पहचान की गई थी, यह लगभग 100 प्रतिशत है। केरल के स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में से लगभग 41 प्रतिशत पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का शासन है, जो राज्य में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ का विपक्षी दल है। अत्यधिक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम (ईपीईपी) को यूडीएफ द्वारा संचालित स्थानीय स्वशासन संस्थाओं (एलएसजीआई) द्वारा भी पूरे मन से लागू किया गया, जिनमें से कुछ ने तो सीपीआई (एम) के सदस्य, स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) के मंत्री को अपने-अपने स्थानीय निकायों को अत्यधिक गरीबी मुक्त घोषित करने के लिए आमंत्रित भी किया था। अत्यधिक गरीबी उन्मूलन में अपने स्वयं के स्थानीय निकायों के अनुकरणीय प्रदर्शन को नजरअंदाज करके ही केरल में विपक्ष अब अवैज्ञानिक चिंताओं को व्यक्त कर रहा है।

केरल के विपक्ष के नेता ने सरकार द्वारा इस घोषणा की पूर्व संध्या पर सवाल उठाए थे, जबकि अत्यधिक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम (ईपीईपी) साढ़े चार साल से चल रहा है। इतने लंबे समय के दौरान, विपक्ष के नेता या उनके राजनीतिक समर्थकों में से किसी ने, एक बार भी ईपीईपी के क्रियान्वयन के बारे में कोई चिंता या सुझाव नहीं जताया। 2023 में प्रकाशित अंतरिम रिपोर्ट और पिछले चार वर्षों की सभी आर्थिक समीक्षाओं जैसे दस्तावेज़ों में ईपीईपी की प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया है। फिर भी, जो लोग अब इस पर आपत्ति जता रहे हैं, उन्होंने कभी इस पर गौर करने और ईपीईपी के ठोस क्रियान्वयन पर अपनी राय देने की ज़हमत नहीं उठाई। यही कारण है कि केरल के लोग उनकी वर्तमान चिंताओं के सही होने पर संदेह कर रहे हैं।

बहरहाल, गरीबी और अत्यधिक गरीबी से जुड़ी आम जनता की एक चिंता का समाधान करना ज़रूरी है। गरीब वे लोग हैं, जो अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। उनकी मज़दूरी घर के बुनियादी खर्चों के लिए मुश्किल से भी पर्याप्त नहीं होती, जिससे वे एक अच्छा घर बनाने या उसकी मरम्मत करने में भी असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास बुनियादी सुविधाएँ तो हैं, लेकिन एक स्थिर आय का अभाव है, जिससे उनके लिए जीवनयापन एक चुनौती बन जाता है। वे गरीब हैं और उनके लिए गरीबी उन्मूलन योजनाएँ बनाई जाती हैं। सरकारें वार्षिक योजना निर्माण के दौरान ही उन्हें आवास और आजीविका के अवसर प्रदान करती हैं।

लोगों का एक और समूह है, जिनके लिए ज़िंदा रहना भी नामुमकिन है, जो काम करने में असमर्थ हैं, जो काम करने में तो सक्षम हैं, लेकिन घर पर बिस्तर पर पड़े आश्रितों की देखभाल करने के लिए मजबूर हैं, जो अपनी ज़रूरतें दूसरों को बताने में असमर्थ हैं, जो ग्राम सभाओं से भी अनजान हैं या उनमें शामिल नहीं हो पाते, और जो लाभ के लिए चुने जाने पर भी, उन लाभों को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ पेश नहीं कर सकते। ये बेहद गरीब लोग हैं, जिनका बाहरी मदद के बिना गुज़ारा असंभव है।

केरल के ईपीईपी के एक लाभार्थी का उदाहरण इसे और स्पष्ट करता है। शिवकुमार, जो कभी खाड़ी देशों में काम करते थे, घर लौटने पर अखबार बाँटने का काम करने लगे। मधुमेह की जटिलताओं के कारण उनकी उँगलियों के कुछ हिस्से काटने पड़े। उनके दोनों पैर घुटनों के नीचे से काटने पड़े, जिससे वे काम करने में असमर्थ हो गए। वे अपने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे के साथ एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा दिए गए एक कमरे में रहते थे। उनके तीन बार के भोजन में सुबह खरीदी गई रोटी शामिल थी।

शिवकुमार ने अंतर्जातीय विवाह किया था, इसलिए उन्हें अपने रिश्तेदारों से कोई सहारा नहीं मिला। जब उनकी पत्नी, जो कई बीमारियों से पीड़ित थीं, की देखभाल करना संभव नहीं रहा, तो उन्हें मजबूरन उन्हें अपने मायके वापस भेजना पड़ा। इस तरह वे अपने बेटे के साथ उस छोटे से कमरे में अकेले रहने लगे। स्कूल के बाद, उनका बेटा एक फूलों की दुकान पर माला बनाने का काम करता था, और उस मामूली कमाई से वे अपना खाना और स्कूल का खर्च चलाते थे।

शिवकुमार और उनके परिवार के लिए बनाई गई सूक्ष्म-योजना के तहत उन्हें ज़मीन, घर और इलाज व शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी गई। लड़के ने दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाएँ अच्छे अंकों से पास कीं। उसकी माँ घर लौट आई हैं और उन्हें एक सिलाई मशीन दी गई है। इस तरह, शिवकुमार का परिवार आत्महत्या के कगार से वापस आकर सम्मान की ज़िंदगी जीने लगा। वे केरल के उन हज़ारों परिवारों में से एक हैं, जिन्हें अच्छी ज़िंदगी जीने का दुबारा मौका मिला है।

लोकतंत्र तभी सार्थक होता है, जब सरकार समाज में ऐसे व्यक्तियों के अस्तित्व को पहचाने और उनकी देखभाल करे। यह तभी पूर्णता प्राप्त करता है, जब यह उन मूक, अदृश्य अल्पसंख्यकों तक पहुँचता है, जो अपनी बात नहीं कह सकते। केरल की एलडीएफ सरकार निश्चित रूप से ईपीईपी को लागू करके बेजुबानों को आवाज़ देने और लोकतंत्र को और अधिक सार्थक बनाने का प्रयास कर रही थी। यही बात केरल के अत्यधिक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम (ईपीईपी) को अलग बनाती है!

एक ऐसे देश में, जहाँ दशकों से एक संरचनात्मक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम लागू हैं, केरल की राज्य सरकार को उन लोगों तक पहुँचने के लिए विशेष प्रयास करने पड़े, जो हर प्रशासनिक ख़ुर्दबीन से बच गए थे, यानी सबसे असहाय व्यक्ति, जिन्हें सभी मौजूदा तंत्रों ने नज़रअंदाज़ कर दिया था। ऐसा करने के लिए, एलडीएफ सरकार ने अपने प्रशासनिक तंत्र से औपचारिक सीमाओं से परे जाकर सबसे हाशिए पर पड़े लोगों को खोजने और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने का आग्रह किया था। इस प्रक्रिया में, राजनीतिक नेतृत्व, सिविल सेवा, जनप्रतिनिधियों और समग्र रूप से सार्वजनिक जीवन में एक नई संस्कृति का उदय और विकास हुआ।

क्या समय के साथ अत्यधिक गरीबी फिर से उभरकर सामने नहीं आएगी? ऐसा हो सकता है, और इसीलिए केरल की एलडीएफ सरकार ने पहले ही ईपीईपी 2.0 लागू करने का संकेत दे दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यधिक गरीबी पर नज़र रखने और उसे दूर करने के लिए एक सतत प्रक्रिया लागू रहे। इसे साकार करने के लिए सरकार और नागरिक समाज, दोनों को मिलकर काम करना होगा।

इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि व्यापक रूप से प्रसारित समाचार पत्रों में छपे कुछ गरीब लोगों के छिटपुट मामलों पर भी ध्यान दिया जाए। लेकिन चाहे जो भी हो, माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन में केरल की इस अद्वितीय उपलब्धि को कम करके नहीं आंका जा सकता।

[ • लेखक एमए बेबी ‘माकपा’ के महासचिव और राज्यसभा के पूर्व सांसद हैं.]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक
breaking Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील
breaking Chhattisgarh

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन