• Chhattisgarh
  • राष्ट्रीय जनवादी लेखक संघ [जलेसं] : लैंगिक हिंसा पर ‘जलेसं’ की कार्यशाला : हर हिंसा स्त्री देह से होकर गुजरती है – रिपोर्ट मज़कूर आलम

राष्ट्रीय जनवादी लेखक संघ [जलेसं] : लैंगिक हिंसा पर ‘जलेसं’ की कार्यशाला : हर हिंसा स्त्री देह से होकर गुजरती है – रिपोर्ट मज़कूर आलम

9 months ago
289

छत्तीसगढ़ आसपास

दिल्ली : जनवादी लेखक संघ, दिल्ली ने 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ‘लैंगिक-आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के मौके पर को हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, दिल्ली में ‘लैंगिक हिंसा : पहचान, प्रतिरोध, कानून’ विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए हिंदी के लेखक और जलेसं के साथी गोविंद प्रसाद और सुप्रसिद्ध लेखक राजी सेठ को श्रद्धांजलि देकर हुई।

जनवादी लेखक संघ दिल्ली के सचिव प्रेम तिवारी ने कहा कि-

दिल्ली ‘जलेसं’ की कार्यशाला और विमर्श समिति ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा रखी है। यह बलवंत कौर की पहल है और कार्यशाला एवं विमर्श समिति के सदस्य बजरंग बिहारी और मज़्कूर आलम ने इसमें सहयोग किया है। पहले भी यह समिति ऐसे कार्यक्रम करती आई है। उसी की कड़ी में हम ‘जेंडर हिंसा : पहचान, प्रतिरोध, कानून’ विषय पर यह कार्यशाला आयोजित कर रहे हैं।

कार्यक्रम की संयोजक बलवंत कौर ने संचालन के दौरान कहा कि 25 नवंबर को महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस पखवाड़े में पूरी दुनिया में इस पर बात हो रही है। यूएनओ की ताजा रिपोर्ट है कि हर 10वें मिनट में एक स्त्री की हत्या हो जाती है। महिलाओं पर होने वाले परम्परागत हिंसा को तो हम रोज अपने आसपास होते देखते रहते हैं, लेकिन स्थिति अब और भयावह हो गई है। हिंसा का डिजिटल रूप भी आ गया है। इन्हीं कारणों से हमने इस के विभिन्न पहलुओं को समझकर लिंग आधारित समतामूलक समाज बनाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की है। इसमें हम ‘स्त्री हिंसा’ के हर पहलू के बारे में बातचीत करेंगे और उसके समाधान के प्रयासों पर भी बातचीत करेंगे।

उद्घाटन सत्र में बोलते हुए हिंदी की शीर्ष कवि अनामिका ने कहा कि भूख और अपमान दुनिया के दो सबसे बड़े दुख हैं। इसके साथ ही स्त्री हिंसा का कोई भी स्वरूप हो, गाली-गलौच, मारपीट, वेश्यावृत्ति, पोर्नोग्राफी, यांत्रिक संभोग से लेकर हत्या-बलात्कार तक, वह स्त्री देह से होकर गुजरती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अंग्रेजी शासन के जमाने से उनकी स्थिति में सुधार आना शुरू हुआ है और इसकी वजह शिक्षा है। उन्होंने सुधार पर बात करते हुए यह भी कहा कि स्थिति में बदलाव आसानी से नहीं होता। सिर्फ प्रतिरोध और आंदोलनों से चीजें नहीं बदलती। उसके लिए जागरूकता की ज़रूरत होती है। और इस मामले में उन्होंने स्त्री आंदोलन को अनोखा और इकलौता करार दिया कि यह बिना हिंसक हुए बदलाव लेकर आईं। कानून की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने एक शब्द में इसकी वस्तुस्थिति स्पष्ट कर दी- ‘अस्पताल और न्यायालय दो भूतही हवेलियां हैं।’ अदालत में न्याय प्रक्रिया चलती रहती है और न्याय मिलने में दशकों लग जाते हैं। जब मिलते हैं तो इसका कोई मतलब ही नहीं होता।

इसकी ताईद करते हुए अपने वक्तव्य में दलित चिंतक बजरंग बिहारी ने कुछ उदाहरणों से बताया कि कैसे ऊपरी अदालत तक मामला आते-आते दो-तीन दशक लग जाते हैं और कई मामलों में तो ऐसा होता है कि मुकदमा का पैरवीकार ही नहीं बचता और मुकदमे में पैरवी के अभाव में अपराधी बच निकलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा अक्सर दलित, अल्पसंख्यक और निचली पृष्ठभूमि के खिलाफ किए गए अपराध के मामलों में होता है। मुख्य पैरवीकार की मौत (प्राकृतिक या अप्राकृतिक) हो जाने के बाद दूसरों को दबंग समुदाय (जाति, धर्म, वर्ग) के लोग वैसे लोगों को धमका आते हैं, जो उनके बाद पैरवी कर सकते हैं- “हश्र याद रखना। कहीं शिकार लोगों जैसा ही न हो जाए।”

पहले सत्र को संबोधित करते हुए स्त्री हिंसा पर काम कर रही स्निग्धा सिंह ने इसकी पहचान पर बात करते हुए कहा कि आप देखिए — रंग, नौकरी, खिलौने, इमोशन जैसे साधारण चीजों का भी वर्गीकरण कर दिया गया है। जैसे — लाल, गुलाबी रंग स्त्रियों के, तो नीला रंग पुरुष का। सेना, पुलिस, जिम्मेदारी वाली नौकरियां पुरुषों की, तो नर्सिंग, केयरिंग या टीचिंग के काम औरतों के जिम्मे। बच्चों के लिए गन, कार जैसे खिलौने, तो वहीं बच्चियों के लिए चूल्हा-चौका और गुड्डा-गुड़िया। रोना-धोना लड़कियों का काम है, तो गुस्सा करना लड़कों का आदि। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इसे लिंग का नहीं, जेंडर का मसला कहना चाहूंगी, क्योंकि लिंग सिर्फ जैविक मामला है। सेक्स सिर्फ बायोलॉजिकल कॉल है, जबकि जेंडर की बात करते हैं तो इसका स्वरूप बहुत बड़ा होता है। इसका आधार सामाजिक, सांस्कृतिक होता है। यह लालन-पालन से लेकर पर्व-त्योहार तक में दिखता है। उन्होंने इसके पीछे पितृसत्ता का स्त्री शरीर पर नियंत्रण की लालसा बताया। उन्होंने विभाजन की त्रासदी का उदाहरण देते हुए बताया कि तब हिंसा के दौरान हिन्दू स्त्री के शरीर पर चांद और मुस्लिम स्त्री के शरीर पर त्रिशूल के निशान बना दिए गए थे। ऐसा इसीलिए किया गया था, क्योंकि पितृ सत्ता स्त्री को अपनी संपत्ति समझती है। उन्होंने इस मानसिकता को बदलने के उपायों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह तभी सम्भव है, जब शिक्षा का प्रसार हो और इसमें इन विषयों का भी समावेश किया जाए। इसके अलावा लोगों को जवाबदेह बनाया जाए और साथ में हमारे पास एक स्पष्ट समावेशी नीति हो।

दूसरे सत्र में जाति का असर स्त्री हिंसा पर क्या पड़ता है, इस पर बात करते हुए प्रीति दीवान ने कहा कि निम्न जातियों की स्त्रियां घरेलू प्रताड़ना का शिकार कम होती हैं, मगर उन पर दबंग जातियों द्वारा निम्न जातियों को दबाने और बदला लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे — बलात्कार, यौन उत्पीड़न, गाली-गुफ़्तार, जाति और स्त्री सूचक अपशब्द आदि। वहीं ऊंची जाति की औरतें भी हिंसा से निरापद नहीं हैं, उन्हें घरेलू प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है।

दूसरे सत्र में ही साहित्य में जातिगत आधार पर हिंसा पर पर्चा पढ़ते हुए दीबा ज़फ़ीर ने कई लेखकों ओम प्रकाश वाल्मीकि के जूठन, उर्मिला पवार, सुशील टाकभौरे, श्योराज सिंह बेचैन, महाश्वेता देवी आदि के उपन्यासों और आत्मकथ्य का ज़िक्र करते हुए बताया कि किस तरह दलित और निम्न वर्गीय स्त्रियों के उत्पीड़न में न सिर्फ दबंग जातियां, बल्कि प्रशासनिक अमला भी लगा रहता है।

कार्यशाला के अंतिम सत्र में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इसके राजनीतिक निहितार्थ और पिछले एक दशक में महिला सशक्तीकरण की दिशा में आए उल्लेखनीय सुधार और महिलाओं को लेकर मीडिया द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार पर बात की। उन्होंने कहा कि एक दशक के भीतर दो बेहद कामयाब और बड़े आंदोलन शाहीन बाग़ और किसान आंदोलन हुए और इन दोनों का नेतृत्व महिलाओं ने किया। इसने यह भी साबित किया कि महिलाएं सिर्फ महिला विषयक मुद्दों पर ही आंदोलन या संघर्ष नहीं करती हैं, बल्कि वह अन्य विषयों पर भी पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर आंदोलन कर सकती है और करती है। वह स्वतंत्र चेता हैं और वह न सिर्फ आंदोलन का नेतृत्व भी कर सकती हैं, बल्कि उन्हें दिशा भी दे सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही मुस्लिमों की बात होती है, मीडिया दाढ़ी-टोपी वाले व्यक्ति को बुलाकर उनसे बात करना शुरू कर देता था। मीडिया ने भारतीय मुसलमानों की ऐसी छवि बनाने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार करने की पूरी कोशिश कि भारतीय मुस्लिम इन्हीं कठमुल्लाओं जैसा है। उसने मुस्लिमों की स्टीरियो टाइप छवि बना दी। प्रोग्रेसिव मुसलमानों को हमेशा मीडिया से बाहर रखने की साज़िश की। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े आंदोलनों में से एक शाहीन बाग़ की पूरी बागडोर मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथ ही रखा, तो उसने यह दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया कि ये आंदोलनकारी महिलाएं कठपुतलियां हैं। इनके पीछे कोई और है। ऐसा ही मीडिया ने किसान आंदोलन के वक़्त भी किया। पितृसत्ता का वाहक मीडिया इस बात को स्वीकारने को तैयार ही नहीं था कि इन दो बड़े आंदोलनों की शिल्पकार से लेकर नेतृत्व तक महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्त्रियों को इस बात के लिए भी सावधान किया कि स्त्रियों को स्त्रियों के खिलाफ ही टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे हमें सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि 2002 गुजरात दंगे के दौरान वह रिपोर्टिंग करने प्रभावित क्षेत्रों में गईं थीं। वहां उन्होंने देखा कि जिस समुदाय के पुरुष दूसरे समुदाय पर जुल्म कर रहे थे, हत्या-बलात्कार कर रहे थे, उन्हीं समुदाय-परिवार की स्त्रियां मौके पर घेरा बनाकर उनका प्रोटेक्शन कर रहीं थी। यह देखना मेरी अपनी ज़िंदगी के सबसे वीभत्स और भयावह अनुभवों में से एक था।

अंत में कार्यशाला का समापन करते हुए जलेसं अध्यक्ष चंचल चौहान ने कहा कि लैंगिक भेदभाव के सभी विषयों पर बात हो गई, लेकिन भाषा पर रह गई। तो आप देखेंगे — खासकर उर्दू और हिंदी भाषा की बात करें, तो यहां भी नाबराबरी है। बड़े के लिए पुल्लिंग और छोटे के लिए स्त्रीलिंग का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है। जैसे नाला-नाली, पहाड़-पहाड़ी आदि। मुझे तो नहीं लगता, मगर भाषा की यह नाबराबरी भी हमें दूर करनी होगी। कार्यशाला में भाग लेने आए प्रतिभागियों की तरफ उन्होंने यह प्रश्न उछालते हुए कहा कि यह आप देखिए। कैसे हम भाषा की नाबराबरी को ठीक कर सकते हैं? मुझे तो कोई उम्मीद नजर नहीं आती।

कार्यशाला का पूरा सत्र अंतर्संवादी था। हर सत्र के अंत में प्रतिभागियों ने आमंत्रित वक्ताओं से खुलकर प्रश्न पूछे, जिससे इस विषय के कई और आयाम खुलकर सामने आए। इस कार्यशाला में दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जेएनयू और अंबेडकर विश्वविद्यालय के बहुत से विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक उपस्थित थे।

👉 • मज़कूर आलम

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े
breaking Chhattisgarh

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत
breaking Chhattisgarh

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम
breaking Chhattisgarh

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित
breaking Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS
breaking international

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
breaking Chhattisgarh

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे
breaking Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण
breaking National

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा
breaking international

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
breaking Chhattisgarh

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम
breaking Chhattisgarh

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत

कविता

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन