• Chhattisgarh
  • उन्वान : ‘निकाह’ – साजिद अली सतरंगी

उन्वान : ‘निकाह’ – साजिद अली सतरंगी

9 months ago
602

▪️
‘मरयम’ – माँ की दुआओं में लिपटी, अब्बा की उम्मीदों से बँधी और अपने भाई-बहनों की दुनिया थी…
– साजिद अली सतरंगी
[ मेरठ-उत्तरप्रदेश ]

घर की पुरानी दीवारों पर वक़्त ने अपने निशान छोड़ दिए। छत के एक कोने से टपकता पानी, दीवारों पर सीलन और आँगन में उगा नीम का पेड़—दोनों जैसे एक ही कहानी कहते हो: सब्र की कहानी। उसी आँगन में “मरयम” की ज़िंदगी पली-बढ़ी थी।
“मरयम”– माँ की दुआओं में लिपटी, अब्बा की उम्मीदों से बँधी, और अपने भाई-बहनों की दुनिया थी।
“मरयम” अपने छ: भाई बहनों में मंझली थी। जब छोटी थी, तो बहुत ज़्यादा नटखट थी, उसे गुड़ियों से खेलना बहुत पसंद था। वह अपनी गुड़ियों का भी “निकाह” कराती, किसी को दुल्हन बनाती, तो किसी को दुल्हा, तो किसी को ससुराल भेजती। माँ हँसते हुए कहती, “देखना, इस घर में “मरयम” सबसे पहले दुल्हन बनेगी।”
मगर वक़्त ने “मरयम” के लिए कोई और क़िरदार लिख रक्खा था।
अब्बा की लोहा, वैल्डिंग की छोटी सी दुकान थी, जिससे घर का गुज़ारा चलता था। एक दिन अब्बा,ओर छोटे चाचा किसी जरूरी काम से बाहर गए । शहर के रास्ते में अचानक किसी ट्रक की चपेट में आकर बेहद गम्भीर चोट लग ग‌ई।ज़ेरे इलाज, दोनों इस दुनिया ए फ़ानी को अलविदा कह गए। घर पे मानों दुखों का पहाड़ टूट गया हो। दुकान बंद हो गई। घर की आमदनी घट गई। घर का खर्च बामुश्किल चल रहा था, भाई, बहन, सब छोटे थे। एक दिन “मरयम” ने पहली बार माँ की आँखों में डर देखा–वही डर, जो धीरे-धीरे उसकी अपनी आँखों में उतर आया।
“मरयम” पढ़ने में होशियार थी, कॉलेज के दिनों में उसने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। शाम को बच्चों को पढ़ाती, रात को घर के काम निपटाती। माँ कहती,
“बेटी, अपने बारे में भी सोचा कर।”
“मरयम” मुस्कुरा देती,
“ अम्मी पहले घर संभल जाए फिर मैं।”
छोटी बहन की पढ़ाई, छोटे भाई की फीस, अम्मी की दवाइयाँ — सब “मरयम” की डायरी में दर्ज हो गए। “उस डायरी में सपनों के लिए कोई पन्ना नहीं था।
वक़्त बीतता गया। रिश्ते आने लगे। कभी उम्र का बहाना, कभी हालात का। माँ हर रिश्ते के बाद चुप हो जाती। “मरयम” सब समझती थी, मगर कुछ कहती नहीं थी। वह जानती थी कि निकाह सिर्फ़ दो लोगों का नहीं होता–पूरा घर उसमें शामिल होता है।
और इस घर की ज़िम्मेदारी अभी उसके कंधों पर थी।
एक दिन पड़ोस की सहेली का निकाह हुआ। “मरयम” ने खुद अपने हाथों से उसको मेंहदी लगाई। दुल्हन के हाथों की खुशबू “मरयम” की उँगलियों में बस गई, मगर आँखों में नमी उतर आई।
रात को उसने डायरी खोली और लिखा–
“ शायद मेरे नसीब में मेंहदी से ज़्यादा सब्र लिक्खा है।”

अम्मी की तबीयत और बिगड़ने लगी। एक रात “मरयम” ने उन्हें खाँसते हुए देखा, तो दिल काँप उठ्ठा। उसने अम्मी का हाथ थाम लिया।
अम्मी ने कमज़ोर आवाज़ में कहा,
“मरयम, मैंने तुम्हारे लिए कुछ नहीं किया।”
“मरयम” रो पड़ी,
“अम्मी, आपने मुझे अब्बा के जाने के बाद मजबूत बनाया है,, यही बहुत है।”
उसी रात “मरयम” ने फैसला किया–अब वह और भी ज़्यादा मेहनत करेगी। उसने छोटा सा कोचिंग सेंटर खोला ऑनलाइन,ऑफलाइन, दोनों तरह से पढ़ाना शुरू किया, हर वो रास्ता अपनाया जिससे घर चल सके।
लोग कहते, “लड़की होकर इतना क्यों करती हो?”
वह जवाब देती, “घर अपना हो, तो बोझ नहीं लगता।”
धीरे-धीरे भाई बड़ा हुआ, बहन की पढ़ाई पूरी हुई। घर के हालात संभलने लगे। माँ ने एक दिन हिम्मत करके कहा,
“मरयम,, बेटा अब तुम्हारे निकाह के बारे में सोचते हैं।”
“मरयम” ने शायद पहली बार आईने में खुद को देखा–आँखों के नीचे थकान, ओर चेहरे पर वक़्त की लकीरें एक कहानी बयां कर रही थी।
वह मुस्कुराई, मगर उस मुस्कान में अधूरापन था।
“ अम्मी, जो अल्लाह को मंज़ूर होगा।”
रिश्ते फिर से आने लगे। “मगर यह जहेज़ लोभी समाज, कभी उम्र का सवाल करता,तो कभी जहेज़ की मांग। कुछ लोग उनकी गरीबी पर तंज कसते। “मरयम” हर बार खामोश रह जाती। उसे शिकायत नहीं थी–बस एक सुकून की तलाश थी।
एक शाम माँ ने पुराने लकड़ी के संदूक से “मरयम” का बचपन का जोड़ा, निकाला–वही जोड़ा, जो किसी शादी के लिए सिलवाया गया था, मगर कभी पहना नहीं गया। उसे देखकर माँ की आँखों से आँसू बह निकले,
“ मैंने तुम्हारी खुशियाँ रोक ली “मरयम”
“मरयम” ने माँ को गले लगा लिया,
“अम्मी, आपने मुझे खुद्दारी दी है अल्लाह ने सब्र अता किया है। मुझे खुशी उससे ही मिलती है।”

निकाह अब “मरयम” के लिए एक सपना नहीं, एक दुआं बन चुका था–अगर मिला तो शुक्र, न मिला तो सब्र।
कई साल बाद, एक सादा-सा रिश्ता आया। लड़का पेशे से इंजीनियर, बल्कि बहुत नेकदिल,,न दहेज की माँग, न उम्र की शिकायत,न उसकी तंगदस्ती से गिला।

“अम्मी ने सवाल किया,,
“क्या आप “मरयम” की “जद्दोजहद,, को समझ पाएँगे?”

जवाब आया,
“ मैं उसका हाथ नहीं, उसकी ज़िंदगी थामना चाहता हूँ।”

निकाह की तारीख़ मुकर्रर की गई,निकाह बहुत सादगी से हुआ। न ढोल, न दिखावा,न किसी तरह का जहेज़। “मरयम” ने निकाह का जोड़ा पहना,मानो आसमान से कोई परी उतर आई हो। उसने आईने में खुद को देखा–थकी हुई नहीं, बल्कि अपने आप से “मुतम‌इन।
उसने दिल ही दिल में कहा,,
“यह निकाह मेरे सब्र की गवाही है।”
और उस दिन “मरयम” समझ गई–कुछ लड़कियाँ देर से दुल्हन बनती हैं, क्योंकि वे पहले पूरी उम्र जिम्मेदारी बनकर जीती हैं।
निकाह उनके लिए सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक मुकम्मल इबादत होता है।,,

निकाह के बाद “मरयम” जब ससुराल पहुँची, तो वहाँ हर ओर खुशियों का माहौल था,घर को “मरयम,, की तरह दुल्हन बनाया गया था, घर वाले किसी ख़ास मेहमान के दीदार के लिए अपनी पलकें बिछाए खड़े थे,कम लोग, मगर आँखों में अपनापन। सास ने माथे पर हाथ रखा और बस इतना कहा,
“बेटी, बहुत देर हो गई तुम्हें यहाँ आने में।”
“मरयम” की आँखों में ख़ुशी के ऑंसू भर आए। किसी ने पहली बार उसकी देर को ताना नहीं, बल्कि “समझ बनाया था।,,
पहली रात वह देर तक जागती रही। मानों कमरे की हर दीवार जैसे कोई कहानी बयां कर रही हो।यह खुशनुमा मंज़र देख कर, भाइयों की किताबें, बहन की फीस, अम्मी की दवाई,,आज पहली बार उन सबके बीच वह खुद भी मौजूद थी।
पहली सुबह जब कमरें का दरवाजा खुला उसने घर के आंगन में कदम रक्खा,, तो देखा चाय नाश्ता सब तैयार है।
वह थोड़ा ठिठकी ओर मुस्कुराकर कहा,,
“इतनी जल्दी?,,
शौहर ने मुस्कुराकर कहा,,
अब तुम्हें किसी की जिम्मेदारी उठाने की ज़रूरत नहीं।”
उसे समझ ही नहीं आया कि जवाब क्या दे।
ज़िम्मेदारी उसके लिए आदत बन चुकी थी।जैस-जैसे दिन बीतने लगे। वह हर काम पूरे मन से करती, मगर दिल के किसी कोने में एक खालीपन था–जैसे वह खुद को खोज रही हो।
“एक दिन शौहर ने कहा,,
“मरयम,, तुमने कभी अपने लिए कुछ सोचा है?”
वह मुस्कुरा दी,
“मैंने हमेशा दूसरों के लिए सोचा है।”
उन्होंने बड़े इत्मीनान से कहा,
“तो अब मेरी बारी है–मैं तुम्हारे लिए सोचूँगा।”
उस रात “मरयम” बहुत रोई।
यह आँसू दुख के नहीं थे, बल्कि उस राहत के थे, जो बरसों बाद किसी ने उसके कंधों से बोझ उतार कर दी थी।
कुछ महीनों बाद वह मायके गई।
भाई अब नौकरी करने लगा था, बहन अपने पैरों पर खड़ी हो गई थी।
माँ पहले से ज़्यादा सुकून में थीं।
अब्बा की एक तस्वीर दीवार पर टँगी थी–मुस्कुराती हुई।
“मरयम” ने तस्वीर के सामने खड़े होकर कहा,
“अब्बा, आपकी बेटी ने घर भी संभाला, और खुद को भी खोने नहीं दिया।”
माँ ने उसका हाथ थाम लिया,
“तूने हमारी ज़िंदगी जी बेटा,
“मरयम।”वह पहली बार बोली,
“अम्मी, अब मैं अपनी ज़िंदगी जीना चाहती हूँ।”
“मरयम” ने फिर से पढ़ाई शुरू की।
उसने वही काम चुना, जिसमें वह दूसरी लड़कियों को मुकम्मल बना सके–उनके सपनों को पूरा करना सीखा सके,उन्हें यह समझा सके कि निकाह देर से होना हार नहीं होती।
कई लड़कियाँ उसके पास आतीं, रोतीं, कहतीं,
“आप जैसी हालत है हमारी।”
“मरयम” मुस्कुराकर कहती,
“मैं तुम्हारा आने वाला कल हूँ–डरो मत।”
समाज अब भी सवाल करता था–
“इतनी देर से निकाह क्यों हुआ?”
वह सुकून से जवाब देती,
“क्योंकि मैंने पहले फ़र्ज़ निभाया।”
रात को जब वह सजदे में जाती, तो उसकी दुआं बदल चुकी थी।
अब वह सिर्फ़ सब्र नहीं माँगती थी, बल्कि शुक्र भी करती थी।
उसे एहसास हुआ–
कुछ लड़कियों का निकाह देर से इसलिए होता है,
क्योंकि वे पहले टूटे घरों की मरम्मत करती हैं,
माँ-बाप की ढाल बनती हैं,
भाइयों-बहनों की छाँव बनती हैं,
और फिर कहीं जाकर
खुद के लिए एक छोटा-सा आसमान माँगती हैं। वो आसमान जिसकी छांव तले हजारों परिंदे, अठखेलियां करते हैं।
“मरयम” की कहानी किसी एक लड़की की नहीं थी–
वह हर उस बेटी की दास्तां थी,
जो चुपचाप कुर्बानी देती है,
और जब दुल्हन बनती है,
तो उसके माथे की चमक
सिर्फ़ “निकाह” की नहीं, बल्कि
सब्र, इज्ज़त और खुद्दारी की होती है।
यही था “मरयम” का निकाह–
भले ही देर से हुआ,
मगर पूरे वजूद के साथ।

• लेखक संपर्क-
• 94575 30339

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन