• Chhattisgarh
  • ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-108’ में समाजसेवी श्रीमती उमा रानी दास, ज्ञानपीठ पुरुस्कार प्राप्त कवि-लेखक विनोद कुमार शुक्ल और जनवादी कवि नासिर अहमद सिकंदर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-108’ में समाजसेवी श्रीमती उमा रानी दास, ज्ञानपीठ पुरुस्कार प्राप्त कवि-लेखक विनोद कुमार शुक्ल और जनवादी कवि नासिर अहमद सिकंदर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

6 months ago
351

👉 [बाएँ से] • आलोक कुमार चंदा, प्रदीप भट्टाचार्य, स्मृति दत्त, दुलाल समाद्दार, वीरेंद्रनाथ सरकार, कृष्णचंद्र रॉय और गोविंद पाल

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई निवास [इंडियन कॉफी हाउस : 03 जनवरी, 2025]

‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस में सम्पन्न हुई, ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-108’ में संस्था के उपसचिव व बांग्ला-हिंदी के चर्चित कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की सासुमाँ समाजसेवी श्रीमती उमारानी दास [निधन : 03 जनवरी 2026], छत्तीसगढ़ से देश के शीर्षस्थ साहित्यकार, 59वें ‘ज्ञानपीठ पुरुस्कार’ प्राप्त रायपुर के कवि-लेखक विनोद कुमार शुक्ल [जन्म- 01 जनवरी 1937 : निधन- 23 दिसम्बर 2025] और जिला दुर्ग-भिलाई से ‘जनवादी लेखक संघ’ के स्तम्भ, प्रगतिशील-समकालीन कवि नासिर अहमद सिकंदर [जन्म- 01 जून 1961 : निधन- 29 दिसम्बर 2025] को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शोक सभा और विचार-विमर्श की अध्यक्षता बांग्ला लेखिका व कवयित्री स्मृति दत्त ने किया. उपस्थित रहे- संस्था के सलाहकार व कवि गोविंद पाल, बांग्ला साहित्यिक पत्रिका ‘मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार, प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, बांग्ला के सुप्रसिद्ध कवि पल्लव चटर्जी, कवि वीरेंद्रनाथ सरकार, आलोक कुमार चंदा, कृष्णचंद्र रॉय और एसके भट्टाचार्य. संचालन गोविंद पाल ने किया.

👉 [बाएँ से] • स्मृति दत्त, वीरेंद्रनाथ सरकार, कृष्णचंद्र रॉय और गोविंद पाल

👉 [बाएँ से] • पल्लव चटर्जी, आलोक कुमार चंदा और प्रदीप भट्टाचार्य

👉 [बाएँ से] • दुलाल समाद्दार • वीरेंद्रनाथ सरकार

प्रारंभ में प्रदीप भट्टाचार्य ने विनोद कुमार शुक्ल और नासिर अहमद सिकंदर पर उनके साहित्यिक यात्रा के बारे में कहा कि-

2025 जाते-जाते छत्तीसगढ़ से देश के सुप्रसिद्ध कवि-उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल एवं छोटी-छोटी कविताओं के बड़े कवि व नई कविताओं के ‘सिकंदर’ नासिर अहमद सिकंदर साहित्य जगत को सूना कर चले गए…

▪️
विनोद कुमार शुक्ल-
“मुझे ढूंढो मत/मैं सब लोग हो चुका हूँ/मैं सबके लिए मिल जाने के बाद आखिर में मिलूँगा/या नहीं मिल पाया तो मेरे बदले किसी से मिल लेना…” ये उस कविता की अंतिम पंक्तियां हैं, जो विनोद कुमार शुक्ल ने हाल ही में पढ़ी थी. जब उन्हें उनके निवास पर ‘ज्ञानपीठ पुरुस्कार’ दिया गया था. “जो मेरे घर कभी नहीं आएंगे/मैं उनसे मिलने/उनके पास चला जाऊंगा/एक उफनती नदी, कभी नहीं आएगी मेरे घर/नदी जैसे लोगों से मिलने/नदी किनारे जाऊंगा/कुछ तैरूँगा और डूब जाऊंगा/पहाड़, टीले, चट्टानें, तालाब, असंख्य पेड़ खेत/कभी नहीं आएंगे मेरे घर/खेत-खलिहानों जैसे लोगों से मिलने/गांव-गांव, जंगल-गलियां जाऊंगा/जो लगातार काम में लगे हैं/मैं फुर्सत से नहीं/उनसे एक जरूरी काम की तरह मिलता रहूंगा/इसे मैं अकेली आखिरी इच्छा की तरह/सबसे पहली इच्छा रखना चाहूंगा”. 21 नवम्बर, 2025 को विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी साहित्य का सर्वोच्च सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरुस्कार’ से सम्मानित किया गया था. 1971 में पहली कविता संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ प्रकाशित हुई. इनकी कुछ प्रसिद्ध संग्रह है- ‘वह आदमी चला गया, नया गरम कोट पहिनकर विचार की तरह’/’सब कुछ होना बचा रहेगा’/’कविता से लंबी कविता’/’आकाश धरती को खटखटाता है’/ ऐसी कृतियाँ हिंदी कविता की दिशा बदलने वाली मील का पत्थर बनी. इनकी चर्चित उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ {1979} पर फिल्म निर्माता मणि कौल ने फिल्म बनाई. यह उपन्यास, हिंदी उपन्यास की भाषा और दृष्टि को नई जमीन देता है. विनोद कुमार शुक्ल की अन्य उपन्यास है- ‘खिलेगा तो देखेंगे’/’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘एक चुप्पी जगह’. इनकी कुछ कहानियां ‘पेड़ पर कमरा’/’महाविद्यालय’ और ‘घोड़ा और अन्य कहानियां’ उन्हें साहित्य की ऊँचाई में ले गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी जब छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस में रायपुर आए थे, उन्होंने शुक्ल जी से बात की तब शुक्ल ने कहा था कि- लिखना मेरे लिए सांस लेने जैसा है, मैं जल्द से जल्द घर लौटना चाहता हूँ, मैं लिखना जारी रखना चाहता हूँ
विनोद कुमार शुक्ल को ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’/’मुक्तिबोध फेलोशिप’/’रज़ा पुरस्कार’/’पैन- नाबोकोव पुरस्कार-2023’ और ‘ज्ञानपीठ पुरुस्कार’. शुक्ल जी कभी भी पुरुस्कारों से परिभाषित नहीं हुए. वे पाठक की चुप सहमति और संवेदना से पहचाने जाते रहे.
शत् शत् नमन

▪️
नासिर अहमद सिकंदर-
कई वर्ष पहले नासिर अहमद सिंकदर ने अपने प्रिय कवि केदारनाथ अग्रवाल के नाम से रखे गए सम्मान ‘प्रथम केदारनाथ अग्रवाल सम्मान’ [बांदा उत्तरप्रदेश] से सम्मानित हुए. अपने निरंतर लेखन के लिए ‘सूत्र सम्मान’ [छत्तीसगढ़ से प्रकाशित साहित्य की महत्वपूर्ण पत्रिका, संपादक विजय सिंह] भी मिला. नासिर की कविता में दो धाराओं को स्पष्ट देखा जा सकता है. एक अच्छेपन का आग्रह और दूसरा स्त्री की या स्त्री के प्रति कोमल भावनाओं का रेखांकन. कुछ कृतियाँ, जो नासिर को छोटी कविता के बड़े कवि के रूप में स्थापित किया. कृति- जो कुछ भी घट रहा है दुनिया में/ इस वक्त मेरा कहा/ भूलवश और जानबूझकर/ खोलती है खिड़की और अच्छा आदमी होता है अच्छा. नासिर कविता में जीते थे. जीवन के आखिरी वक्त तक उनकी कविता के प्रति जीवटता बनी रही. “आधी रात/नींद कोसो दूर/कविता मीलों/क्या करूँ/जतन उपाय/नींद नहीं तो/कविता आए.” “कविता में न आए/बात कोई विचित्र/जीवन का बन जाए बस/जीता-जागता चित्र”. “न आलोचक की जरूरत/न बिंबों की फिक्र/सीधी सच्ची बात का/बस हो जाए जिक्र”. “कहर है/बला है/आप कहते हैं/कविता कला है”
शत् शत् नमन

बंगीय सदस्यों ने 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की.

▪️
‘बंगीय साहित्य संस्था’ ने अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया- • एसके भट्टाचार्य ने ‘प्रत्याशा ऑखोने बेचे आछे…’/ • पल्लव चटर्जी ने छोटी-छोटी कविता ‘पुलिस’ एवं ‘तोमार कॉथा मोने पोरे’ से गंभीर बात कही. इनकी इस कविता में परिवर्तनकामी और जीवनधर्मी पक्षधर दिखता है./ • आलोक कुमार चंदा ने मील जामील की रचना ‘कल्पना छुए दी तोमार दिन…’/ • वीरेंद्रनाथ सरकार ने ‘नव वर्ष’ एवं ‘आकाश उड़ा पाखी’/ • दुलाल समाद्दार ने ‘आमाके मोने रखो…’ एवं ‘आमार भालो बासार वर्णमाला’/ • गोविंद पाल ने ‘दाई-कारा’ [जिम्मेदार कौन?], ‘ऋतु परिवर्तन’ एवं ‘सोपनेर देश टा’/ • स्मृति दत्त ने नूतन वर्ष की अभिव्यक्ति को अपनी कविता ‘केटे गेलो बोछोर फेर…में बताई. • प्रदीप भट्टाचार्य ने विनोद कुमार शुक्ल द्वारा रचित अंतिम कविता का पाठ किया- “कोई अधूरा पूरा नहीं होता/और एक नया शुरू होकर/नया अधूरा छूट जाता/शुरू से इतने सारे/कि गिने जाने पर भी अधूरे छूट जाते/परंतु इस असमाप्त/अधूरे से भरे जीवन को/पूरा माना जाए, अधूरा नहीं/कि जीवन को भरपूर जिया गया/इस भरपूर जीवन में/मृत्यु के ठीक पहली थी मैं/एक नई कविता शुरू कर सकता हूँ/मृत्यु के बहुत पहली की कविता की तरह/जीवन की अपनी पहली कविता की तरह/किसी नए अधूरे को अंतिम न माना जाए.

आभार व्यक्त आलोक कुमार चंदा ने किया.

▪️
‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-108’ की कुछ और सचित्र झलकियाँ-

👉 [बाएँ से] • आलोक कुमार चंदा, गोविंद पाल, वीरेंद्रनाथ सरकार, स्मृति दत्त, प्रदीप भट्टाचार्य और दुलाल समाद्दार

👉 [बाएँ से] • आलोक कुमार चंदा, गोविंद पाल, पल्लव चटर्जी और स्मृति दत्त

👉 [साहित्यिक संगठन के सूत्रधार]
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के सचिव आलोक कुमार चंदा और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उप सभापति श्रीमती स्मृति दत्त

👉 • ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [दिसम्बर, 2025] अंक की प्रति पल्लव चटर्जी को संपादक प्रदीप भट्टाचार्य द्वारा भेंट करते हुए…[इस अंक में पल्लव चटर्जी की कविता इस माह के कवि प्रकाशित हुई है]

👉 [बाएँ से] • आलोक कुमार चंदा, गोविंद पाल, वीरेंद्रनाथ सरकार, स्मृति दत्त, पल्लव चटर्जी और प्रदीप भट्टाचार्य

👉 • ‘मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार कविता पाठ करते हुए…

[ • रिपोर्ट-प्रस्तुति : प्रदीप भट्टाचार्य : फोटो क्लिक- पल्लव चटर्जी, दुलाल समाद्दार ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक
breaking Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील
breaking Chhattisgarh

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन