- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ : प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के उद्घाटन [प्रथम] सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि एवं समापन [दूसरे] सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि : आयोजन 29 मार्च, 2026 को भिलाई के ‘एसएनजी स्कूल’ ऑडिटोरियम में प्रात: 11.00 बजे से
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ : प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के उद्घाटन [प्रथम] सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि एवं समापन [दूसरे] सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि : आयोजन 29 मार्च, 2026 को भिलाई के ‘एसएनजी स्कूल’ ऑडिटोरियम में प्रात: 11.00 बजे से

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ [इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स नई दिल्ली से संबद्ध व इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट श्रमायुक्त के तहत छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत] के तत्वावधान में 29 मार्च, 2026 को प्रात: 11.00 बजे से प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भिलाई के एसएनजी स्कूल सभागार, सेक्टर-4 में किया गया है. प्रथम सत्र में व्याख्यान, उद्घाटन होगा. इस सत्र के मुख्य अतिथि होंगे, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय. अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा करेंगे.
द्वितीय सत्र समापन एवं सम्मान समारोह का होगा. यह सत्र दोपहर 2.00 बजे से होगा. इस सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे.
यह जानकारी ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन’ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश महासचिव कुलवंत सिंह सलूजा एवं प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध ने दी.
पत्रकारिता से जुड़े समस्त मीडियाकर्मी इस समारोह में सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)