- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [दुर्ग] : हेमचंद विश्वविद्यालय से श्रीमती अमिता जैन ने शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की : शोध का विषय था- “महामारी की स्थिति में शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव का साधक शैली एवं समायोजन पर प्रभाव का अध्ययन”
छत्तीसगढ़ [दुर्ग] : हेमचंद विश्वविद्यालय से श्रीमती अमिता जैन ने शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की : शोध का विषय था- “महामारी की स्थिति में शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव का साधक शैली एवं समायोजन पर प्रभाव का अध्ययन”

👉 • डॉ. {श्रीमती} अमिता जैन जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन हुडको भिलाई में सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रीमती अमिता जैन ने हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग से शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की.
‘महामारी की स्थिति में शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव का साधक शैली एवं समायोजन पर प्रभाव का अध्ययन’ विषय को लेकर पीएचडी करने वाली अमिता जैन ने इसकी सफलता के लिए शोध निर्देशका डॉ. प्रीति गुरनानी, सहशोध निर्देशका डॉ. नागमणि, गुरुजनों, परिवारजनों, सहकर्मियों एवं मित्रजनों को दिया.
डॉ. अमिता जैन भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत चौधरी मनीष जैन की धर्मपत्नी एवं अर्पण जैन की माता हैं. स्व. चौधरी पूरनचंद जैन एवं श्रीमती तारादेवी जैन की पुत्रवधु, स्व.अजित कुमार जैन एवं नलिनी जैन की सुपुत्री हैं.
डॉ. अमिता जैन की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधन और प्राचार्य ने शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)