- Home
- Chhattisgarh
- खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को आखिरकार मिल गई हरी झंडी, मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण रूपेश साहू ने जनप्रतिनिधियों एवं नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को आखिरकार मिल गई हरी झंडी, मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण रूपेश साहू ने जनप्रतिनिधियों एवं नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस निर्णय का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि अब क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान श्री नरसिंह नाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए बेहतर, सुगम एवं कम दूरी वाला मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। नए मार्ग के विकसित होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण रूपेश साहू ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव , वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया । साथ ही महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी, भारतीय जनता पार्टी महासमुंद के जिला अध्यक्ष येत साहू , महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू , खल्लारी पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर ,विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अलका चंद्राकर,एवं खल्लारी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान सहित समस्त खल्लारी विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके निरंतर प्रयासों से यह संभव हो सका। सभी जनप्रतिनिधियों एवं नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण ने कहा कि यह निर्णय खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)