- Home
- Chhattisgarh
- रविंद्र उत्सव- 2026 : ‘गीत वितान कला केंद्र’ के सौजन्य ‘कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जीवंत यात्रा’ का भव्य आयोजन 3 मई को
रविंद्र उत्सव- 2026 : ‘गीत वितान कला केंद्र’ के सौजन्य ‘कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जीवंत यात्रा’ का भव्य आयोजन 3 मई को

👉 • ‘गीत वितान कला केंद्र’ का एक प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर रवींद्र जयंती कार्यक्रम के संदर्भ पर चर्चा की और स्मारिका ‘स्वर्ण नाविका’ के लिए संदेश पत्र हेतु निवेदन पत्र सौंपा
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के पावन अवसर पर गीत वितान कला केंद्र, भिलाई द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “रवीन्द्र उत्सव – 2026 : कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जीवंत यात्रा” का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 को किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने राज्यपाल महोदय को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया तथा रवीन्द्र जयंती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, स्मारिका “स्वर्ण नाविका” के लिए उनका संदेश प्राप्त करने हेतु पत्र भी भेंट किया गया।
इस प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती रजनी सिन्हा, मिथुन दास, चंद्रा बैनर्जी, प्रदीप कुमार मित्रा, शैलेश कुमार चाहंदे, हिमांशु सिन्हा, शिवम मडामे उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि “रवीन्द्र उत्सव – 2026” में संगीत, नृत्य, नाट्य एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कविगुरु की बहुआयामी प्रतिभा को मंचित किया जाएगा। यह आयोजन सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव सिद्ध होगा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)