- Home
- Chhattisgarh
- प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में 30 अप्रैल को PG कॉलेज में राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता पर संवाद चर्चा
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में 30 अप्रैल को PG कॉलेज में राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता पर संवाद चर्चा

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ [राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत समिति] के प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ ने जानकारी दी कि-
आगामी 30 अप्रैल, 2026 को प्रात: 10.00 बजे से PG नर्सिंग कॉलेज {जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के पास, सेक्टर- 9} के कांफ़्रेंस सभागार में ‘आरंभ’ के सदस्यों एवं महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा कविता पाठ की प्रस्तुति की जाएगी.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार, प्रगतिशील कवि रवि श्रीवास्तव होंगे. अध्यक्षता करेंगी पीजी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी. कविताओं पर संवाद चर्चा कल्याण महाविद्यालय हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं प्रतिष्ठित युवा कवि डॉ. अंजन कुमार होंगे. ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक, लेखक एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा और मुख्य सलाहकार एवं संस्कृत विद्वान, साहित्यकार डॉ. महेशचंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
प्रारंभ में स्वागत एवं आयोजकीय व्यक्तव्य ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य देंगे. कार्यक्रम की संयोजक-संचालन ‘आरंभ’ की महासचिव शायरा नूरुस्सबाह ‘सबा’ होंगी और अंत में आभार प्रदर्शन ‘आरंभ’ की कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ. रजनी नेलसन देंगी.

▪️
सादर आमंत्रित रचनाकार हैं-
‘आरंभ’ की तरफ से- अनिता करडेकर, विद्या गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, मिताली श्रीवास्तव वर्मा, फरीदा शाहीन अंसारी, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, शुभेंदु बागची, राकेश गुप्ता ‘रूसिया’, जाविद हसन ‘भाईजान’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, सुशील यादव, त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’ और नवेद रज़ा दुर्गवी.
पीजी नर्सिंग कॉलेज से- डॉ. जी. हेमावती, चंद्रकला लिल्हारे, सुश्मिता रॉय, नूतन निराला, जॉली सिन्हा, निक्की तिवारी, पूजा सोनवानी, भावना साहू, शिल्पी नंदी, आफ़सा बानो और कुमारी पावनी.

कार्यक्रम में ‘आरंभ’ के सदस्य, आमंत्रित रचनाकार, अतिथि एवं ‘पीजी नर्सिंग कॉलेज’ के प्रतिभागी छात्राएं व प्रोफेसर सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)