- Home
- Chhattisgarh
- गीत वितान कला केंद्र [स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स] द्वारा गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती के पावन अवसर पर रविंद्र उत्सव 03 मई को महात्मा गाँधी कला मंदिर में शाम 6.30 बजे
गीत वितान कला केंद्र [स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स] द्वारा गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती के पावन अवसर पर रविंद्र उत्सव 03 मई को महात्मा गाँधी कला मंदिर में शाम 6.30 बजे

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
रवीन्द्र जयंती महान कवि, साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती (जन्म दिवस) के रूप में मनाई जाती है। गुरुदेव की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके जीवन-दर्शन एवं सृजन को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

यह विशेष आयोजन दिनांक 03 मई 2026, सायं 06:30 बजे, महात्मा गांधी कला मंदिर सभागृह, सिविक सेंटर, भिलाई में संपन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक डॉक्यूमेंट्री नाट्य प्रस्तुति होगी, जिसमें कविगुरु के अद्भुत एवं प्रेरणादायक जीवन को विविध कलात्मक माध्यमों के जरिए सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस प्रस्तुति में रवीन्द्र संगीत, रवीन्द्र नृत्य, सजीव कथावाचन तथा नाट्य मंचन का समन्वय होगा, जिसके माध्यम से दर्शकों को ठाकुर जी के जीवन के विभिन्न आयामों से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में
उनके व्यक्तित्व के बहुआयामी स्वरूप—
महान साहित्यकार, शिक्षाविद, चित्रकार एवं दार्शनिक, प्रकृति-प्रेमी, देशभक्त, नारी सशक्तिकरण के समर्थक का प्रभावशाली चित्रण किया जाएगा।

यह कार्यक्रम भिलाई स्टील प्लांट, ऑफिसर्स एसोसिएशन बी.एस.पी., बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई, एन.एस.पी.सी.एल. भिलाई एवं एफ. एस. एन. एल. भिलाई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गजेन्द्र यादव जी (माननीय कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सुश्री मोना सेन जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, राज्य मंत्री दर्जा), प्रो. डॉ. संजय तिवारी (कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग), डॉ. आर.आर.बी. सिंह (कुलपति, दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग), श्री पवन कुमार (कार्यपालक निदेशक, मानव संसाधन, भिलाई इस्पात संयंत्र) एवं श्री नील कुमार शर्मा (मुख्य महाप्रबंधक एवं व्यापार इकाई प्रमुख, एन.एस.पी.सी.एल., भिलाई) शामिल रहेंगे।
रवीन्द्र उत्सव आयोजन समिति की ओर से श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, श्रीमती रजनी सिन्हा, श्री वी. के. मोहम्मद, श्री मिथुन दास, श्री सुधेंदु बागची, श्री सोमेन कुंडू, श्री प्रदीप कुमार मित्रा, श्रीमती चंद्रा बनर्जी, श्रीमती रचना श्रीवास्तव, श्री शक्ति चक्रवर्ती एवं डॉ. रमेश कुमार सोनवणे इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समस्त कला एवं साहित्य प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित रहने की अपील की है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)