- Home
- Chhattisgarh
- ‘संसार का सर्वश्रेष्ठ परिधान है साड़ी’ को प्रमोट करने इस्पात नगरी में ‘स्वयंसिद्धा’ का साड़ी गाला इवेंट
‘संसार का सर्वश्रेष्ठ परिधान है साड़ी’ को प्रमोट करने इस्पात नगरी में ‘स्वयंसिद्धा’ का साड़ी गाला इवेंट

👉 • एक तरफ जहाँ न्यूयॉर्क में दुनिया का सबसे बड़ा और एक्सक्लूसिव फैशन इवेंट ‘मेट गाला’ चल रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी भिलाई में ‘स्वयंसिद्धा’ द्वारा साड़ी को प्रमोट करने ‘साड़ी गाला’ का हुआ आयोजन
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
इस भीषण गर्मी में जहा सबका हाल बेहाल है वही कुछ गृहणियाँ सूती, लिनन,ढाकाई, सिल्क,भागलपुरी,बेगमपुरी, कोटा डोरिया, तांत, सम्बलपुरी,आर्गेनज़ा, मलमल आदि रंगबिरंगी साड़ियों में फोटोशूट कर रही थी I ये महिलाएं भारत की विभिन्न प्रदेशों की साड़ियां पहन कर नारियल पानी, नींबू पानी, कच्चे आम के साथ पेड़ पौधों की छांव में, छाछ पीती हुई, घर के बगीचे की देखभाल करती हुई, अचार डालती हुई, चिड़ियों को दाना पानी देती हुई, बोरे बासी खाती हुई,गृहस्थ धर्म निभाती हुई तरह-तरह के पोज़ बनाकर अपने घर वालों से तस्वीर खिंचवाकर इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग ले रही थी।
यह अवसर था स्वयंसिद्धा- ‘ए मिशन विद ए विज़न’ की ऑनलाइन ‘समर क्वीन’ प्रतियोगिता का जो भारतीय परिधान साड़ी को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।
इस अभिनव प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से महिलाओं ने भाग लिया। साड़ी गाला-समर क्वीन 2026 में महिलाओं को गर्मियों में पहनी जाने वाली साड़ियों को पहनकर तस्वीर खिंचवानी थी जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की मदद ली। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की डायरेक्टर डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि मैं गत 20 वर्षों से भारतीय परिधान साड़ी को प्रमोट करने का कार्य कर रही हूं। हमारे देश में हजारों तरह की साड़ियां है एवं उन्हें सैकड़ो तरीकों से पहना जा सकता है I यह आज विश्व का सबसे बेहतरीन परिधान है जो बिना स्टीच के बनता है एवं इसकी बुनाई में प्रत्येक प्रदेश व शहर की अलग-अलग छाप होती है। साड़ी का प्रमोशन हमारे हथकरघा एवं बुनकर भाइयों के लिए भी आवश्यक है।

प्रतियोगिता के निर्णायक गणों में महिला उद्यमी एवं साड़ी एक्सपर्ट विनीता गुप्ता, शिक्षाविद तूहीनकणा भट्टाचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुचित्रा शर्मा थी।
सुचित्रा शर्मा जी का कहना है मध्य वयसी महिलाओं को डिप्रेशन से निकालने में स्वयंसिद्धा हर तरह से सफल रही है।
विनीता गुप्ता जी का कहना है भारतीय परिधान साड़ी को प्रमोट करना देश के विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है।
प्रतियोगिता के नतीजे इस प्रकार रहे-
प्रथम- संगीता जायसवाल
द्वितीय- अनीता पाण्डेय, पुनिता कौशल
तृतीय- प्रियंका सिंह, श्रुति तिवारी
मोस्ट क्रिएटिव- यामिनी ताम्रकार,यूनिक साड़ी ड्रैपिंग – रुमा दे,परफेक्ट थीम विथ मैसेज – आरती तिवारी
समर वाइब्स – शीला प्रकाश,मोस्ट स्मार्ट – माधुरी बिजोरिया
मोस्ट स्टाइलिश – अनीता चक्रवर्ती,
ब्यूटीफुल साड़ी – डॉ पूर्णिमा लाल,मोस्ट सिंपल – ज्योति गाँधी,मिसेस सिम्पलसिटी – सीमा कनोजे,
बेस्ट ट्रेडिशनल लुक – बिंदु नायक एवं देबजानी मजूमदार,
मोस्ट गॉर्जियस – कमल चक्रवर्ती, मिसेस कूल – हेमा राय,पिक्चर परफेक्ट – राजश्री नायर,मोस्ट एलीगेंट कमलेश आर्य एवं लक्ष्मी साहू,बेस्ट फोटोग्राफी – रीता वैष्णव,अक्षुणा वैष्णव.
जूरी अवार्ड-
राजकुमारी कनोजे
रुखसाना शेख
शशि किरण
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)