- Home
- Chhattisgarh
- देश के दो महत्वपूर्ण कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की बांग्ला कविता संग्रह “एखोने अनेकटा पथ चोलते बाकी” और डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ की हिंदी काव्य संग्रह “सृजन पल का काव्यकुंड” का विमोचन, समीक्षा सम्मान समारोह 31 मई को प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में ‘होटल समाराया इन’ में प्रात:11.00 बजे से
देश के दो महत्वपूर्ण कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की बांग्ला कविता संग्रह “एखोने अनेकटा पथ चोलते बाकी” और डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ की हिंदी काव्य संग्रह “सृजन पल का काव्यकुंड” का विमोचन, समीक्षा सम्मान समारोह 31 मई को प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में ‘होटल समाराया इन’ में प्रात:11.00 बजे से

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ [राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत समिति] के तत्वावधान में 31 मई, 2026 {रविवार} को प्रात: 11.00 बजे से प्रगति नगर स्थित रिसाली भिलाई के ‘होटल समाराया इन’ के वातानुकूलित सभागार में दो सत्रों में साहित्यिक समारोह सम्पन्न होने जा रहा है. प्रथम सत्र में पुस्तक विमोचन और द्वितीय सत्र में आमंत्रित कवियों द्वारा काव्य पाठ का आयोजन होगा.

कार्यक्रम में देश के दो लब्धप्रतिष्ठत कवि प्रकाशचंद्र मण्डल और डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ की बांग्ला एवं हिंदी की कृतियों का विमोचन होगा. प्रकाशचंद्र मण्डल की बांग्ला की पांचवीं कविता संग्रह ‘अभी भी अनेकों सफर तय करना बाकी है’ और डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ की सातवीं कृति ‘सृजन पल का काव्यकुंड’ का विमोचन अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जाएगा.
प्रथम सत्र में कृति विमोचन और द्वितीय सत्र में काव्यपाठ होगा. प्रथम सत्र का संचालन ‘आरंभ’ की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेलसन और ‘आरंभ’ की संस्थापक आजीवन सदस्य एवं उपाध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव संयुक्त रूप से करेंगी. द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का संचालन ‘आरंभ’ की महासचिव शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ और दीप्ति श्रीवास्तव संयुक्त रूप से करेंगी.

इस साहित्यिक आयोजन में ‘आरंभ’ के आजीवन सदस्य, संस्थापक सदस्य, सामान्य सदस्यों के अलावा आमंत्रण अतिथि एवं गेस्ट सादर आमंत्रित हैं.


• यह जानकारी ‘आरंभ’ के प्रवक्ता जविद हसन ‘भाईजान’ ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)