- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन संयंत्र में लोहे की चोरी रोकने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय इस्पात मंत्री से सीबीआई जाँच करने के लिए पत्र लिखेगा
भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन संयंत्र में लोहे की चोरी रोकने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय इस्पात मंत्री से सीबीआई जाँच करने के लिए पत्र लिखेगा

👉 • ‘बीएमएस’ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में इस्पात भवन के कॉफी हाउस में हुई बैठक में ये बात कही…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [27 जून, 2026] : भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन संयंत्र में लोहे की चोरी रोकने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं सी बी आई को जॉच करने के लिए पत्र लिखेगा ।
आज भिलाई इस्पात मज़दूर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में इस्पात भवन कॉफी हाउस में सम्पन्न हुई । इस आवश्यक बैठक में विशेष रूप से वैशाली नगर के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन जी उपस्थित हुए ।विधायक जी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनियन के साथियों के साथ इस्पात भवन कॉफी हाउस में चाय पर चर्चा एवं महत्वपूर्ण बैठक कर संयंत्र में लंबे समय से जारी लोहा चोरी एवं राष्ट्रीय संपत्ति को हो रहे नुकसान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में लोहा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने, दोषियों की पहचान सुनिश्चित करने तथा आगे की कार्ययोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश सरकार सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, संगठित चोरी और जनता के धन के दुरुपयोग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की नीति पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस पूरे षड्यंत्र में संलिप्त प्रत्येक दोषी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रीय एवं प्रदेश की संपत्ति और जनता के हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ एवं अन्य यूनियनों के संयुक्त तत्वाधान में यह बैठक आयोजित की गई ।एवं राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी रोकने अन्य यूनियनों ने भी एकजुटता के साथ समर्थन देने का वादा किया ।संघ के महामंत्री ने बताया की सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है इस निजीकरण का संघ कड़ा विरोध करता है ।भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा टाउनशिप के मकानों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है इसका भी संघ विरोध करता है । संयंत्र के भूतपूर्व कर्मचारी जो अपना खून पसीना बहाकर संयंत्र में अपना योगदान दिया है उन कर्मचारियों को आज बेघर करने का जो निर्णय प्रबंधन द्वारा लिया गया है संघ इसका विरोध करता है । प्रबंधन को संयंत्र के भीतर लोहा चोरी को रोकने में ध्यान आकर्षित करना चाहिए ना कि टाउनशिप में रह रहे लोगों की सुविधाओं में कटौती एवं अस्पताल का निजीकरण करने एवं हॉस्पिटल एवं टाउनशिप में जनता की सुविधा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए ।आने वाले समय में संघ अन्य यूनियनों एवं जनप्रतिनिधियों एवं जनता के सहयोग से आंदोलन करने पर बाध्य होगा ।जिससे भिलाई में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो सकती है । संघ के पदाधिकारियों ने संयंत्र के अंदर लोहा चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी ।इस लोहे चोरी के मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय,केंद्रीय गृहमंत्री,इस्पात मंत्री एवं सी बी आई को जॉच करने के लिए पत्र लिखेंगे.
यह जानकारी चन्ना केशवलू ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)