- Home
- Chhattisgarh
- संस्मरण सभा : ‘प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मंडली’ के तत्वावधान में दो वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी, कवि- लेखक दिवंगत बीके राव ‘दीवाना’ [बाइपल्ली कृष्णमूर्ति] तथा छत्तीसगढ़ के तेलगु पितामह, कवि-लेखक केवीआर शर्मा की स्मृति में शोक सभा
संस्मरण सभा : ‘प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मंडली’ के तत्वावधान में दो वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी, कवि- लेखक दिवंगत बीके राव ‘दीवाना’ [बाइपल्ली कृष्णमूर्ति] तथा छत्तीसगढ़ के तेलगु पितामह, कवि-लेखक केवीआर शर्मा की स्मृति में शोक सभा

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मंडली’ के संयोजक एल. रुद्रमूर्ति और ‘जनवादी लेखक संघ’ भिलाई-दुर्ग इकाई के अध्यक्ष मुमताज द्वारा जारी विज्ञप्ति में अनुरोध किया गया है कि-
5 जुलाई, 2026 को प्रात:10.30 बजे से सेक्टर-1 [नेहरू हाउस स्थित सभागार] में दो वरिष्ठ कवि-लेखक बाइपल्ली कृष्णमूर्ति {बीके दीवाना} और केवीआर शर्मा की स्मृति में संस्मरण शोक सभा का आयोजन किया गया है. ज्ञात हो कि हमारे शहर के प्रसिद्ध दोनों कवियों का निधन एक ही दिन 13 जून, 2026 को हुआ था.
इस श्रद्धांजलि सभा में जनवादी, प्रगतिशील साहित्यकारों, रंगकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतक उपस्थित होकर हम सबके प्रिय स्व बीके दीवाना और स्व. केवीआर शर्मा की याद में आयोजित इस शोक-संस्मरण श्रद्धांजलि सभा में अवश्य पधारें.
24 जून, 2026 को इस्पात क्लब [सेक्टर-4 भिलाई] में बीके दीवाना के परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मैं [प्रदीप भट्टाचार्य], शायर मुमताज और आत्मीय रूप से जीवनपर्यंत जुड़े रहे विनोद साव शामिल हुए थे. विनोद साव, मैं और शायर मुमताज ने दीवाना के पुत्रद्वय बी. संजीव राव, बी. चिरंजीवी राव, भाभी जी बी. बापानम्मा एवं परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शब्दों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए.
बी. कृष्णमूर्ति दीवाना की पुस्तक ‘विविधा’ से प्रस्तुत है एक कविता विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए-
जिंदगी जीने का नाम है/मरने की बात मत करना/जिंदगी हँसने का नाम है/रोने की बात मत करना/जिंदगी एक मौके का नाम है/खोने की बात मत करना/जिंदगी चढ़ाव का नाम है/पतन का नाम मत करना/जिंदगी एक बहादुरी का नाम है/मुँह मोड़ने की बात मत करना/जिंदगी सुख-दुःख का नाम है/अश्कों की बात मत करना/जिंदगी एक खेल का नाम है/खेलने की बात मत करना/जिंदगी एक ‘दीवाना’ का नाम है/दीवानगी की बात मत करना.
– बीके दीवाना
🕉️ शांति
विनम्र श्रद्धांजलि
• प्रदीप भट्टाचार्य
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)