- Home
- Chhattisgarh
- साहित्य सृजन संस्थान रायपुर : 47वीं मासिक काव्य गोष्ठी एवं स्वास्थ्य पर चर्चा 26 जुलाई को
साहित्य सृजन संस्थान रायपुर : 47वीं मासिक काव्य गोष्ठी एवं स्वास्थ्य पर चर्चा 26 जुलाई को

• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर
साहित्य सृजन संस्थान परिवार की 47 नियमित मासिक काव्य संध्या का आयोजन 26 जुलाई रविवार को अपराह्न 3 बजे से वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में किया गया है। जिसमें बिलासपुर ,कोरबा,दुर्ग,भिलाई बागबाहरा,खरोरा,आरंग,एवं राजधानी के कवि शायर अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि इस बार की काव्य संध्या विशेष रहेगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अनुसुइया श्रीवास, कोरबा अपना काव्यपाठ प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 9 वर्षीय बालिका कुहुक अग्रवाल की प्रस्तुति होगी। कुहुक अग्रवाल (9 वर्ष) द्वारा “कृष्ण की चेतावनी- महाभारत का सबसे बड़ा संदेश ” विषय पर आकर्षक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।
‘पेट क्यों निकलता है के ऐतिहासिक कारणों पर चर्चा ” विषय पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संजय अलंग का व्याख्यान होगा। साथ ही डॉ.शिलिका लालवानी ILS हॉस्पिटल द्वारा ” मधुमेह,मोटापा,एवं थायरॉइड” विषय पर केंद्रित जानकारी देंगी।
साहित्य के साथ स्वास्थ्य और जीवनशैली पर चर्चा इस आयोजन की विशेषता होगी।
आप सादर आमंत्रित हैं
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)