- Home
- Chhattisgarh
- पहल : सामाजिक संस्था ‘दिशा’ ने आंगनबाड़ी के बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित कर नन्हें हाथों को दिया रचनात्मक सौगात
पहल : सामाजिक संस्था ‘दिशा’ ने आंगनबाड़ी के बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित कर नन्हें हाथों को दिया रचनात्मक सौगात

👉 • इस नेक कार्य में ‘दिशा’ की तरफ से रामानुजन राजू, भास्कर देवनाथ, राजेश धारकर, सुजीत चक्रवर्ती, प्रदीप दास, उत्तम डे, देवाशीष मजूमदार, शांतनु दासगुप्ता, अजय दुबे, मोहन गिरी, एसके दशोरे और दुष्यंत पांडे उपस्थित रहे
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
सामाजिक संस्था “दिशा” ने बुधवार,22 जुलाई को अपने सेवा अभियान के अंतर्गत दुर्ग के पोटिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययन सामग्री एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। संस्था के सदस्यों ने केंद्र के लगभग 40 बच्चों को ड्राइंग कॉपी, कलर बॉक्स तथा स्नैक्स वितरित किए।

👉 • ‘दिशा’ ने 40 बच्चों को ड्राइंग कॉपी, कलर बॉक्स, पेंसिल और स्नैक्स का वितरण किया
दिशा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है कि वह नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता निभाए। संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।
इस सेवा अभियान में दिशा की ओर से श्री रामानुजन राजू, भास्कर देवनाथ, राजेश धारकर, सुजीत चक्रवर्ती, प्रदीप दास, उत्तम डे, देबाशीष मजूमदार, शांतनु दासगुप्ता,अजय दुबे,मोहन गिरी,एस.के. दशोरे, दुष्यंत पांडे सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)