- Home
- Chhattisgarh
- ब्राह्मण मित्र मंडल जिला दुर्ग-भिलाई : 3 अगस्त को ‘मंगल वाटिका प्रांगण’ में प्रात: 10.00 बजे से होगा देवाधिवदेव महादेवजी का सामूहिक रुद्राभिषेक
ब्राह्मण मित्र मंडल जिला दुर्ग-भिलाई : 3 अगस्त को ‘मंगल वाटिका प्रांगण’ में प्रात: 10.00 बजे से होगा देवाधिवदेव महादेवजी का सामूहिक रुद्राभिषेक

👉 • ब्राह्मण मित्र मंडल की बैठक संयोजक पं. राममिलन दुबे की अध्यक्षता में 26 जुलाई को सम्पन्न हुआ
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
पं. राममिलन दुबे ने कहा कि-
विश्व कल्याण और राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर आने वाले श्रावण मास की प्रथम श्रावण सोमवार 3 अगस्त को मंगल वाटिका प्रांगण कोहका रोड, कुरुद में सुबह 10 बजे से देवाधिदेव महादेव जी का सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम विद्वान् पंडितों द्वारा विश्व कल्याण, राष्ट्र कल्याण,सहित सर्व समाजों के कल्याण हेतु एवं सभी की आरोग्यता एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाएगा, इसके बाद हवन पूजन एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी,जिसमें ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्यों की भागीदारी के साथ उनके सहयोग से किया जाएगा, जिसमें समस्त ब्राह्मण बन्धुओं से निवेदन है कि वे अपनी अपनी सहभागिता प्रदान करें, साथ ही इसमें नैतिक रूप से जुड़ने हेतु प्रत्येक सदस्य गण 100 रुपए सहयोग बतौर दे,ताकि उसके मन मे ये भाव उत्पन्न हो कि इसमें मेरी भी सहभागिता इस सामूहिक रुद्राभिषेक में रहेगी, कार्य क्रम की विषय वस्तु एवं रूप रेखा की विस्तृत जानकारी पंडित श्री राजमणि दुबे ने दी और इसमें ब्राह्मण समाज के सभी भाई बहनों से उपस्थित होने का अनुरोध किया, बैठक के अंत में ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक श्री राम मिलन दुबे जी द्वारा समाज हित किये जाने वाले कार्य करने पर ब्राह्मण समाज द्वारा शॉल श्री फल एवं पुष्प हार पहना कर अभूतपूर्व स्वागत सम्मान किया गया,बैठक के अंत में कारगिल विजय दिवस पर देश के अपना प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

बैठक में प्रमुख रूप से सभी सम्मानित सदस्यों में सरयू पारीण ब्राम्हण समाज अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्रा, विष्णु पाठक, शंकर चरण, राम बिहारी मिश्रा, जे एन तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किया, इस बैठक में समाज हित अनेक प्रकार के आगामी समय में कार्यक्रम भी करने का निर्णय लिया गया बैठक में प्रमुख रूप से राम मिलन दुबे संयोजक, सरयू पारीण ब्राम्हण समाज अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ मिश्रा, राम लखन मिश्र, राजमणि दुबे, महेश तिवारी , चंद्र शेखर पाण्डे, राकेश शुक्ला,शंकर चरण पांडे, विष्णु पाठक, जे एन तिवारी,रितु शुक्ला, शिव सागर मिश्रा, दिनेश मिश्रा, डॉ सोमनाथ दिवेदी, पंडित हरेकृष्ण पांडे, इंद्र मणि मिश्रा, अंजनी कुमार दिवेदी, गोकुलेश तिवारी, रामविलास मिश्रा, राम उपकर तिवारी, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, विमलेश पांडे, मनोज शुक्ला, सुदेश मिश्रा, एन पी मिश्रा, नागेन्द्र पाण्डे, अखिलेश त्रिपाठी, नित्य नारायण पांडे, निखिल शुक्ला,उमेश शुक्ला, रामबिहारी मिश्रा, हिमांशु तिवारी, अमित मिश्रा,विजय पांडे, ओमप्रकाश मिश्रा गौतम, दीपक मिश्रा उपस्थित थे.
बैठक का संचालन ‘ब्राह्मण मित्र मंडल’ के सक्रिय सदस्य राजमणि दुबे ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)