- Home
- Chhattisgarh
- 26वें ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित होंगे देशज पत्रकारिता के दृश्य-आलेख में विनम्र योगदान के लिए तीन दशक से सक्रिय राजेश गनोदवाले
26वें ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित होंगे देशज पत्रकारिता के दृश्य-आलेख में विनम्र योगदान के लिए तीन दशक से सक्रिय राजेश गनोदवाले

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
आगामी 14 अगस्त, 2026 [शुक्रवार] को महात्मा गाँधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित पत्रकारिता पर केंद्रित राष्ट्रीय वैचारिक संगोष्ठी और विगत 26 वर्षों की तरह इस वर्ष भी महात्मा गाँधी की परिकल्पना के विनम्र ग्रामसेवक स्व. देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में 26वां ‘वसुंधरा सम्मान’ प्रदान किया जाएगा.
इस वर्ष यह सम्मान 26वें ‘वसुंधरा सम्मान’ निर्णायक समिति की अनुशंसा के आधार पर सांस्कृतिक एवं देशज पत्रकारिता में प्रदीर्घ योगदान के लिए छत्तीसगढ़ [रायपुर] के सुपरिचित,वरिष्ठ पत्रकार, संस्कृतिकर्मी राजेश गनोदवाले को प्रदान किया जाएगा.
निर्णायक समिति- अध्यक्ष डॉ. विश्वेश ठाकरे [प्रतिष्ठित पत्रकार/संपादक,रायपुर] लीलाधर मंडलोई [ख्यातिलब्ध लेखक,पूर्व महानिदेशक दूरदर्शन नई दिल्ली] सतीश जायसवाल [प्रसिद्ध लेखक/पत्रकार,बिलासपुर] श्रद्धा थवाईत [प्रतिभा सम्पन्न कथाकार,रायपुर] डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव [अध्यक्ष- आयोजन समिति] श्वेता उपाध्याय [लेखिका/संपादक- कृति वसुंधरा] और विनोद मिश्र.
▪️
सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा नाम है राजेश गनोदवाले-

राजेश गनोदवाले सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से सक्रिय हैं. गनोदवाले ने सांस्कृतिक सरोकारों तथा कला संगीत रंगमंच जैसी शास्त्रीय विधाओं के प्रति बेहद संजीदा पत्रकारिता की है. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2010 में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार से सम्मानित राजेश गनोदवाले को प्रतिष्ठित ऋतुराज सम्मान [2000] राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान [2011] एवं नाट्य लेखन के लिए साहित्य कला परिषद् नई दिल्ली का मोहन राकेश राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है.
14 अगस्त, 2026 कार्यक्रम में डॉ. विश्वेश ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में लीलाधर मंडलोई, सतीश जायसवाल, डॉ. वीरेंद्र मोहन और ईवी मुरली मौजूद रहेंगे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)