- Home
- Chhattisgarh
- नोबैक्टो फाउंडेशन [Nobacto Foundation] : रुआबांधा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान में डॉ. शहनाज़ एवं डॉ. मीनल ने सरल भाषा में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की
नोबैक्टो फाउंडेशन [Nobacto Foundation] : रुआबांधा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान में डॉ. शहनाज़ एवं डॉ. मीनल ने सरल भाषा में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की

👉 • डॉ. शहनाज़ और डॉ. मीनल ने बताया कि- पौष्टिक पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना लाभदायक होता है. स्वास्थ्य अच्छा रहने से आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ता है…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [08 अगस्त, 2026] : नोबैक्टो फाउंडेशन द्वारा रुआबांधा बस्ती स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए एक निःशुल्क जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
प्रोग्राम में डॉ. शहनाज़ एवं डॉ. मीनल ने स्तनपान के महत्व तथा मासिक धर्म स्वच्छता जैसे संवेदनशील एवं आवश्यक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। दोनों विशेषज्ञों ने महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सरल भाषा में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
डॉ. शहनाज़ ने बताया कि पौष्टिक पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना लाभदायक होता है। डॉ. मीनल ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता अपनाने से संक्रमणों से बचाव होता है, स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
महिलाओं को सामान्य कपड़े की जगह सैनिटरी पैड के इस्तेमाल हेतु प्रेरित करते हुए सभी को उच्चतम गुणवत्ता के सैनिटरी पैड्स भी वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय आंगनवाड़ी की प्राचार्य एवं स्टाफ सहित लगभग 30 महिलाएं उपस्थित रहीं और प्रोग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
नोबैक्टो फाउंडेशन लगातार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राहत कार्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत है।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)