- Home
- Chhattisgarh
- 26वां प्रतिष्ठापूर्ण ‘वसुंधरा सम्मान समारोह’ के वैचारिक संगोष्ठी में ख्यातिलब्ध विचारक, लेखक एवं संपादक व्योमेश शुक्ल एवं शशांक शर्मा का व्याख्यान होगा
26वां प्रतिष्ठापूर्ण ‘वसुंधरा सम्मान समारोह’ के वैचारिक संगोष्ठी में ख्यातिलब्ध विचारक, लेखक एवं संपादक व्योमेश शुक्ल एवं शशांक शर्मा का व्याख्यान होगा

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
लोकजागरण की संस्था वसुंधरा एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार 14 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से भारतीय ज्ञान परंपरा,संदर्भ: संस्कृति, इतिहास एवं पत्रकारिता विषय पर आयोजित इस वैचारिक संगोष्ठी को ख्यातिलब्ध विचारक, लेखक एवं संपादक श्री व्योमेश शुक्ल एवं श्री शशांक शर्मा संबोधित करेंगे।समारोह का संचालन कवि/सुपरिचित पत्रकार डॉ विश्वेश ठाकरे करेंगे।
श्री व्योमेश शुक्ल सुपरिचित कवि, आलोचक एवं संस्कृतिकर्मी हैं ।रंग निर्देशन के लिए संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार (2017) से सम्मानित हैं।कविता,आलोचना एवं संस्कृतिकर्म के लिए भी देश के अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हैं।उनकीअनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने श्री शुक्ल को देश के दस श्रेष्ठ युवा लेखकों में शामिल किया था।इंडिया टुडे ने श्री शुक्ल को देश के सामाजिक सांस्कृतिक परिदृश्य में सक्रिय 35 शख्सियतों में जगह दी।फिलहाल देश की 130 वर्ष पुरानी संस्था नागरीप्रचारिणी सभा काशी के प्रधानमंत्री के तौर पर हिंदी के विकास के लिए कार्यरत हैं।बनारस में लंबे समय से रंग संस्था रुपवाणी का संचालन कर रहे हैं।श्री शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से रासायनिक अभियांत्रिकी तथा व्यावसायिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाले श्री शर्मा छत्तीसगढ़ की कला,साहित्य,संस्कृति,इतिहास और पत्रकारिता परंपरा की गहरी जानकारी रखते हैं। उन्होंने अनेक समाचार पत्रों में संपादक का दायित्व निर्वहन किया है। वे छत्तीसगढ़ राज्य हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के संचालक रहे।पुरातन से अद्यतन और अद्यतन से पुरातन की बौद्धिक समझ रखने वाले शशांक शर्मा के विमर्श का दायरा अत्यंत विस्तृत और बहुआयामी है।वे समसामयिक सामाजिक वैचारिक विषयों की तर्कसंगत व्याख्या के लिए जाने जाते हैं।
इसी समारोह में श्री राजेश गनोदवाले को स्व देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के प्रदत्त 26 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

ये जानकारी ‘वसुंधरा’ आयोजन समिति की सचिव श्वेता उपाध्याय ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)