- Home
- Chhattisgarh
- रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि पर ‘वर्षा मंगल-श्यामल सुंदर’ का सफल मंचन किया गया- ‘गीत वितान कला केंद्र’ द्वारा
रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि पर ‘वर्षा मंगल-श्यामल सुंदर’ का सफल मंचन किया गया- ‘गीत वितान कला केंद्र’ द्वारा

👉 • स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स ‘गीत वितान कला केंद्र’ की रवींद्रनाथ टैगोर रचित ‘वर्षा मंगल’ गीत नृत्य की प्रस्तुति
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [08 अगस्त, 2026] : रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर ‘वर्षा मंगल’ का सफल मंचन स्कूल ऑफ़ परफॉरमिंग आर्ट्स- ‘गीत वितान कला केंद्र’ द्वारा ‘प्रगति भवन’ में भारी वर्षा के बीच सम्पन्न हुआ.

👉 • भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर [विधायक- दुर्ग ग्रामीण] विशिष्ट अतिथि मोना सेन [अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम] डॉ. आरबी सिंह [कुलपति- कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग] थे.
प्रारंभ में विश्वकवि गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं शांति निकेतन संस्कृति का अनुस रण करते हुए प्रकृति की पूजा व वृक्षारोपण किया गया.
स्वागत भाषण ‘गीत वितान कला केंद्र’ के उपाध्यक्ष सोमेन कुंडू ने दिया.
संस्था के बी. म्युजिक, बीएफए एवं एमएफए के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह का मान पत्र अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया.
इस अवसर पर रंगमंच एवं फिल्म निर्देशक डॉ. योगेंद्र चौबे, शिक्षाविद् एवं सांस्कृतिक चिंतक डॉ. समीर दीक्षित, शिक्षाविद् चिरंजीव जैन और साइबर क्राइम विभाग सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम के डॉ. संकल्प राय का सम्मान किया गया.

👉 • सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति
कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् गीत से किया गया. गिटार एवं की-बोर्ड की प्रस्तुति दी गई.
इसके पश्चात रवींद्रनाथ टैगोर रचित ‘वर्षामंगल’ गीत नृत्य एवं आलेख का समन्वय गीत वितान द्वारा किया गया.
मोनो मोर मेघ रो सोंगी… हृदय मंर्दीलो डमरू… सावन गगने घोर घन-घटा… आजी झरो-झरो मुखोरो बादरो… के गीतों पर नृत्य का संगीतमय देखते ही बनता था. उपस्थित कला प्रेमी झूम उठे.
‘वर्षा मंगल’ नृत्य नाटिका का निर्देशन नृत्यमणी मिथुन दास का था.
कार्यक्रम में मंच संचालन रचना श्रीवास्तव ने किया.
आलेख पाठ सुपर्णा चक्रवर्ती, शुभाशीष डे और साथी सेन ने दिया.
रुद्र प्रसन्न जेना [तबला] गिटार- डेनिल कोसारिया, गिरीशा चौहान, की-बोर्ड में हर्ष सोनटेके व विनायक घोष एवं हारमोनियम पर चंद्रा बनर्जी का संगत था.

इस कार्यक्रम को सफल बनाया-
ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, व्हीके मोहम्मद, रजनी सिन्हा, प्रदीप कुमार मित्रा, राजिल वर्मा, परिमल मंडल, चंद्रा बनर्जी, अस्मिता बनर्जी, शैलेश चाहंडे, शांतुनु दासगुप्ता एवं शक्ति चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)