- Home
- Chhattisgarh
- सवाल? भिलाई की बसाहट पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव- भोजराज सिन्हा
सवाल? भिलाई की बसाहट पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव- भोजराज सिन्हा

👉 • भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए- देवेंद्र यादव पिछले 5 सालों में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन के साथ कितनी बैठकें की है और उसका क्या परिणाम निकला? भिलाई की जनता अब भावनात्मक बयान नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहती है…

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई टाउनशिप के लीजधारियों और लाइसेंसधारियों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन के घेराव को राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि सत्ता में रहते कांग्रेस ने इस मुद्दे के समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाए, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए।
भोजराज सिन्हा ने कहा कि दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय पहले ही भिलाई टाउन के लीजधारियों और लाइसेंसधारियों के
O विधायक देवेन्द्र यादव के प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष भोजराज ने उठाए सवाल
हितों को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट कर चुके हैं। ऐसे में अब बीएसपी घेराव कर भिलाई की बसाहट खत्म नहीं होने देने का बयान देना केवल राजनीतिक भ्रम पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने देवेंद्र यादव से सवाल किया कि विधायक रहते पांच वर्षों में उन्होंने इस मामले में क्या ठोस निर्णय कराया? कांग्रेस सरकार के में कार्यकाल बीएसपी प्रबंधन के साथ कितनी बैठकें हुईं और उनका क्या परिणाम निकला? इसके अलावा 15 वर्षों के कांग्रेस शासन के दौरान नगर निगम में इस मुद्दे पर कितनी बार प्रस्ताव लाया गया। भिलाई की जनता अब भावनात्मक बयान नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहती है।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)