- Home
- Chhattisgarh
- नोबैक्टो फाउंडेशन : समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने फाउंडेशन ने बांटे स्कूल बैग : आंगनबाड़ी रुआबांधा बस्ती के 50 बच्चों को मिली मदद : शिक्षा ही सर्वोपरि का दिया संदेश
नोबैक्टो फाउंडेशन : समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने फाउंडेशन ने बांटे स्कूल बैग : आंगनबाड़ी रुआबांधा बस्ती के 50 बच्चों को मिली मदद : शिक्षा ही सर्वोपरि का दिया संदेश

👉 • नोबैक्टो फाउंडेशन विगत तीन महीनों में भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक बच्चों को उनकी आवश्यक चीज देकर लाभान्वित किया…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई : गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनकी पढ़ाई में मदद के उद्देश्य से नोबैक्टो फाउंडेशन द्वारा रुआबांधा बस्ती स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा क्षेत्र के 50 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

👉 • नोबैक्टो फाउंडेशन के डायरेक्टर मयंक साटकर और डॉ. यीशु प्रसाद बंछोर ने कहा कि- फाउंडेशन का उद्देश्य यही है विषम परिस्थितियों में भी गरीब बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए…
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। इस दौरान बताया गया कि विषम परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई कभी नहीं रुकनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत आधार है। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को नियमित स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस नेक कार्य के दौरान संस्था के डायरेक्टर मयंक साटकर और डॉ. यीशु प्रसाद बंछोर स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर बस्ती-3 आंगनवाड़ी से बबिता गुप्ता मैडम और कुन्द्रापारा आंगनवाड़ी से किशुन कुमारी साहू मैडम भी उपस्थित रहीं और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
संस्था की ओर से बताया गया कि “शिक्षा सर्वोपरि है, और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अधिकार है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने।”


गौरतलब है कि नोबैक्टो फाउंडेशन विगत तीन महीनों में भिलाई क्षेत्र के लगभग 500 बच्चों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित कर चुका है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और वंचित वर्ग की सेवा की यह मुहीम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)